
सोशलिस्ट पार्टी के महापौर प्रत्याशी होंगे मुकेश चौधरी
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने जहां इंदौर महापौर पद के लिए ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है वही लोकतांत्रिक मोर्चे के प्रत्याशी के रूप में सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार मुकेश चौधरी मैदान में रहेंगे ।
सोशलिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि दोनों ही प्रमुख दलों ने इंदौर के अल्पसंख्यक और दलित मतदाताओं के साथ हमेशा ही अन्याय किया है । आरक्षण में भी आज तक महापौर के लििए दलित सीट सुरक्षित नहीं हुई है । वर्षों पूर्व केवल गोपीकृष्ण गौौहर ही दलित महापौर हुए थे । उसके बाद आज तक कभी भी किसी दल ने दलितों को उनका हक देने का प्रयास नहीं किया है । सोशलिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि इसीलिए मोर्चे ने शहर के दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों को नेतृत्व देने के लिए दलित उम्मीदवार को मैदान में उतारा है ।
लोकतांत्रिक मोर्चे के रामस्वरूप मंत्री, कैलाश लिम्बोदिया, सी एल स्रावण, रूूद्रपाल यादव, ने इंदौर के मतदाताओं से अपील की है कि लोकतांत्रिक मोर्चे ने इदौर को दलित नेतृत्व देने की कोशिश की है उसमें आप भी सहभागी बने और मनुवादी संस्कृति वाली दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों को मुंह तोड़ जवाब दें । मोर्चे के नेताओं ने विश्वास जताया है कि हम साधन हीन होकर भी शहर की मूलभूत समस्याओं और अत्यंत गरीब मजदूर और मेहनत कश जनता को नेतृत्व देना चाहते हैं इसलिए निश्चित रूप से शहर अल्पसंख्यक दलित और पिछड़े हमें तन मन धन से सहयोग करेंगे, समर्थन देंगे ।