Site icon अग्नि आलोक

विधायक विशाल पटेल की निशुल्क शिक्षा अभियान का असर दिखने लगा

Share

देपालपुर निप्र।कुछ दिन पूर्व ही देपालपुर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विशाल जगदीश पटेल द्वारा क्षेत्र के छात्र छात्रा 12वीं पास करने के बाद उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे उन्हें बीए बीबीए बीकॉम बी.एस. सी.  एलएलबी आदि के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करने का जो बीड़ा उठाया उसकी शुरुआत देपाल्पुर्  क्षेत्र की पहली ग्रामीण बालिका कुमारी उज्वाला पांडे का किया गया इस अवसर पर कॉलेज के राधेश्याम गुप्ता एवम चंद्रकिशोर सूर्यवंशी की उपस्थिति में विधायक विशाल जगदीश जी पटेल द्वारा बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश शुभारंभ किया गया इन दिनों प्रति प्रतिदिन उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र आ रहे हैं और जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं यहां पर कैंब्रिज इंटरनेशनल कॉलेज द्वारा प्रवेश के साथ-साथ फैकल्टी की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है 

Exit mobile version