Site icon अग्नि आलोक

इंदौर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला:इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंड‍िंग, 94 पैसेंजर को लेकर इंदौर से 22 मिनट पहले ही भरी थी उड़ान

Share

इंदौर

इंदौर में इंडिगो के प्लेन के कांच में दरार आने पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट इंदौर से चेन्नई के लिए रवाना हुई थी, लेकिन कांच में दरार का पता चलने पर 22 मिनट बाद ही इसे वापस इंदौर लाया गया। विमान में 94 पैसेंजर सवार थे। सभी को दूसरे प्लेन से चेन्नई के लिए रवाना किया गया।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट नंबर IGO 6195 ने इंदौर से चेन्नई के लिए मंगलवार दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर उड़ान भरी थी। इसके कुछ मिनट बाद 3 बजकर 45 बजे प्लेन के सामने वाले कांच में दरार होने की जानकारी लगी। तब प्लेन इंदौर से 25 नॉटिकल मील की दूरी पर था। इसके बाद प्लेन को वापस इंदौर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया। एटीसी से मंजूरी मिलने के बाद प्लेन को शाम 4 बजकर 3 मिनट पर इंदौर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

Exit mobile version