*सफाई के नाम पर मंडी से 4:30 लख रुपए महीना वसूलते हैं नगर निगम पर सफाई के नाम सब गोलमाल*
इंदौर ।भले ही इंदौर शहर सफाई के नाम पर पिछले 7 साल से देश में नंबर वन शहर बना हुआ हो लेकिन चौइथ राम मंडी की गंदगी देखी जाए तो वह सबसे स्वच्छ शहर पर कलंक बना हुआ है ।

चोइथराम मंडी पूरे एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है । पूरे देश भर से यहां आवक होती है ।इस मान से इस मंडी में कचरा भी निकलता है ।अभी चुकी बारिश का मौसम है तो सब्जी और अन्य कच्ची वस्तुओं का कचरा बारिश में भीग कर गंदगी को बढ़ा देता है। कृषि उपज मंडी समिति से मंडियों से कचरा उठाने के नाम पर इंदौर नगर निगम साढे चार लाख रुपए प्रति माह वसूलता है लेकिन चोइथराम मंडी में जाकर देखा जाए तो हर जगह कचरो के ढेर लगे हुए हैं । बारिश में भी कचरा सडांध मार रहा है ।मंडी के व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारी कभी-कभार आकर कचरा उठाते हैं ।
संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल ,चंदन सिंह बड़वाया आदि ने बताया कि चोइथराम मंडी में 20000 से ज्यादा लोगों का प्रतिदिन आना जाना रहता है । इस गंदगी से किसानों व्यापारियों और उपभोक्ताओं में बीमारी फैलने का अंदेशा है । मंडी समिति नगर निगम को प्रतिमाह पैसे का भुगतान कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है और नगर निगम मंडी के प्रति लगातार लापरवाह बनी हुई है । पूरे शहर की सफाई की जिम्मेदारी लेने वाली नगर निगम के कर्मचारियों मंडी में सफाई को लेकर उदासीन बने हुए हैं। किसान मोर्चा ने मांग की है कि मंडी में आने वाले किसानों व्यापारियों और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए युद्ध स्तर पर चोइथराम मंडी की सफाई की जाए । मंडी समिति से भी संयुक्त किसान मोर्चा ने आग्रह किया है कि वह नगर निगम से प्रतिदिन मंडी की सफाई कराया जाना निर्धारित करें ,अन्यथा मंडी समिति नगर निगम को भुगतान करना बंद करें ।