अग्नि आलोक

*सुबह की ताजा खबरे:गूगल क्लाउड में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी,सूरज की तपिश ने उत्तर भारत को झुलसाया,’मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोका, मिले इसका श्रेय’; ट्रंप,प्लेन क्रैश में पूर्व CM सहित 265 से ज्यादा की मौत, PM मोदी पहुंचेंगे घटनास्थल पर*

Share

आज के बड़े इवेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में हुए हादसे के घटनास्थल पर पहुंचेंगे।

 अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग

गुजरात के अहमदाबाद गुरुवार की दोपहर में प्लेन क्रैश की भयावह घटना के बाद जहां पूरा देश स्तब्ध है तो पीएम मोदी ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 241 लोगों के मारे जाने की संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार मृतकों की लिस्ट डीएनए टेस्ट के बाद जारी की जाएगी।

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश की दुखद घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है। इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस क्रैश में 241 लोगों की मौत हुई है। इसमें 12 क्रू मेबर्स थे। घटना के बाद गुरुवार देर शाम अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया इसके बाद वह सिविल अस्पताल गए। यहां पर उन्होंने इकलौते जीवित बचे यात्री के साथ बीजे मेडिकल कॉलेज के घायल डॉक्टरों से मुलाकात की है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि इस विमान में कुल मिलाकर देश और विदेश के 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इसमें से 1 यात्री के बचने का अच्छा समाचार मिला है। आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घटनास्थल पर पहुंचने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी सुबह उस जगह पर जा सकते हैं जहां पर जहां पर लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हुई।

. पूरा देश स्तब्ध, सभी साथ खड़े हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान क्रैश वाली जगह पर अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जीएस मलिक के अलावा अन्य अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री राममोहन नायडू भी मौजूद रहे। गौरतलब हो कि पीएम मोदी ने नायडू से व्यक्तिगत तौर पर बात की थी और उन्हें अहमदाबाद पहुंचने को कहा था। सबसे पहले नायडू पहुंचे थे। इसके बाद शाह घटनास्थल पर पहुंचे थे। शाह ने कहा कि भारत सरकार, गुजरात सरकार और प्रधानमंत्री जी की ओर से सभी हताहतों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। उन्हाेंने का कि भारत सरकार और गुजरात सरकार मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मृतकों की आधिकारिक संख्या डीएनए परीक्षण के पश्चात ही अधिकारिक रूप से घोषित की जाएगी।

. तेजी से होंगे डीएनए टेस्ट
शाह ने कहा कि जिन यात्रियों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। उनके डीएनए नमूने लेने की प्रक्रिया भी अगले 2-3 घंटों में पूरी हो जाएगी। जिनके परिजन विदेश में हैं। उन्हें सूचना दी जा चुकी है। उनके पहुंचते ही उनके डीएनए नमूने लिए जाएंगे। गुजरात की FSL (Forensic Science Laboratory) और NFSU (National Forensic Sciences University) मिलकर कम से कम समय में डीएनए परीक्षण पूर्ण करेंगी। शाह ने कहा कि और उसके बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि परिजनों के रहने, मानसिक सांत्वना और जिन लोगों को मानसिक ट्रॉमा हुआ है, उनके लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।

शुरू हुई हादसे की जांच
अमित शाह ने कहा कि इस हादसे की जांच Aviation Department ने तीव्र गति से अपनी जांच प्रारंभ कर दी है। इससे पहले नागरिक विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा था कि हम इस घटना की निष्पक्षता से जांच करेंगे और गहराई तक जाएंगे। गौरतलब हो कि डीजीसीए के मुताबिक, इस विमान ने अहमदाबाद के सरदार पटेल एयरपोर्ट के रनवे नंबर 23 से उड़ान भरी थी। फिर यह एयरपोर्ट के पास मेघानी नगर में गिर गया। अहमदाबाद में एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान के क्रैश होने की घटना अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा विमान हादसा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ली उच्च स्तरीय बैठक।

गृह मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक
गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा करने और फिर मीडिया को संबोधित करने के बाद देर रात गुजरात के उच्च अधिकारियों की एक बैठक ली। इसमें उन्होंने संपूर्ण घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए। इस बैठक में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री को नागरिक उड्डयन विभाग, डीजीसीए, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व्यवस्था तथा राहत आयुक्त द्वारा संपूर्ण घटना क्रम, राहत एवं बचाव कार्यों तथा स्वास्थ्य सेवाओं सहित संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों के शीघ्र उपचार, मृतकों एवं उनके परिजनों के डीएनए नमूने एकत्र करने, मृतकों की पहचान से लेकर शव को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने तक हर स्तर पर आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

हेल्पलाइन के लिए नंबर किए जारी
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद, अस्पताल प्रशासन ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल ट्रॉमा (आपातकालीन) केंद्र में रोगी-उन्मुख उपचार से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करने के लिए दो फोन नंबरों की घोषणा की है, जो इस प्रकार हैं 6357373831/6357373841 हैं। इसके अलावा गुजरात सरकार ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। संबंधित व्यक्ति इस नियंत्रण कक्ष से फोन नंबर 079-232-51900 और मोबाइल नंबर 9978405304 पर संपर्क कर सकते हैं। 

242 यात्री थे सवार, देखें पूरी लिस्ट

 गुजरात के अहमदाबाद बहुत बड़ा हादसा सामने आया है। गुरुवार की दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश हाे गया। इस विमान के टेक ऑफ करते ही हवाई अड्‌डे के नजदीक विमान क्रैश हुआ। इसमें काफी ज्यादा क्षति होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जब विमान क्रैश हुआ तो उस वक्त पर कुल 242 लोग सवार थे। विमान में कुल (242 लोग) 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। क्रू मेंबर में दो पायलट शामिल थे। यात्रियों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल हैं।। वह अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे।

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठे पैसेंजर्स की पूरी लिस्ट

क्र संयात्रियों के नाम इंग्लिश मेंयात्रियों के नाम हिंदी में
1AMIN A. Mrsअमीन ए. श्रीमती
2AMIN Subhashchandra Mrअमीन सुभाषचंद्र श्री
3NANDA Neha Pramukh Mrsनंदा नेहा प्रमुख श्रीमती
4NANDA Pramukh Pravesh Mrनंदा प्रमुख प्रवेश श्री
5NANDA Prayash Pramukh Mrनंदा प्रयास प्रमुख श्री
6PATEL Babiben Kuberbhai Mrsपटेल बाबीबेन कुबेरभाई श्रीमती
7PATEL Dilip Mahendrabhai Mrपटेल दिलीप महेंद्रभाई श्री
8PATEL K. Mrपटेल के. श्री
9PATEL K. Mrपटेल के. श्री
10PATEL Meena Dilip Mrsपटेल मीना दिलीप श्रीमती
11PATEL S. Mrsपटेल एस. श्रीमती
12RUPANI Vijay Ramniklal Mrरूपाणी विजय रमणिकलाल श्री
13SONI Alpa Nishith Msसोनी अल्पा नशिथ कुमारी
14SONI Swapnil Mrसोनी स्वप्निल श्री
15SONI Yoga Msसोनी योगा कुमारी
16AGHEDA Vallabh Nagji Mrअघेड़ा वल्लभ नागजी श्री
17AGHEDA Vinaben Vallabh Msअघेड़ा विनाबेन वल्लभ कुमारी
18AMRUTLAL Manav Mrअमृतलाल मानव श्री
19AVAIYA H. Mrअवैय्या एच. श्री
20BABU Manish Mrबाबू मनीष श्री
21BAGUANE Chandu Mrबागुआने चंदू श्री
22BAXI Dhir Msबाक्सी धीर कुमारी
23BAXI Heer Msबाक्सी हीर कुमारी
24BICA Santubhai Mrबीका संतूभाई श्री
25BRAHMBHATT G. Mrब्रह्मभट्ट जी. श्री
26BRAHMBHATT Kalyanigaurav Msब्रह्मभट्ट कल्याणीगौरव कुमारी
27CANA Vanita Mrsकाना वनिता श्रीमती
28CHAUHAN R. Mrचौहान आर. श्री
29CHAUDHARY Kamleshbhai Mrचौधरी कमलेशभाई श्री
30CHAUDHARY Dhapuben Msचौधरी धापूबेन कुमारी
31CHODVADIYA Ankitkumar Mrचोडवाडिया अंकितकुमार श्री
32CHOVATIA Ravji Shambhu Mrचोवटिया रावजी शंभू श्री
33CHITTHIWALA A. Mrचित्थीवाला ए. श्री
34CHAUDHARI Jaiminiben Mrsचौधरी जैमिनीबेन श्रीमती
35BHADOURIYA Deepanshi Msभदौरिया दीपांशी कुमारी
36CHOVATIA Shardaben Ravji Mrsचोवटिया शारदाबेन रावजी श्रीमती
37CHRISTIAN L. Mrक्रिश्चियन एल. श्री
38CHRISTIAN R. Mrsक्रिश्चियन आर. श्रीमती
39CHRISTIAN Rozar David Mrक्रिश्चियन रोज़ार डेविड श्री
40DANGAR Nirupama Rambhai Msडांगर निरुपमा रामभाई कुमारी
41DANGAR M. Mrsडांगर एम. श्रीमती
42DARJI Pushpaben Rajnikant Msदर्जी पुष्पाबेन रजनीकांत कुमारी
43DARJI Rajnikant Chimanlal Mrदर्जी रजनीकांत चिमनलाल श्री
44DAYANI K. Msदयानी के. कुमारी
45DOSHI Indravadan Shashikant Mrदोशी इंद्रावदन शशिकांत श्री
46DOSHI Jyoti Indravadanदोशी ज्योति इंद्रावदन
47FAIZAN RAFIK Faizan Rafik Mrफैजान रफीक फैजान रफीक श्री
48GAJJAR Jayaben Navinchandraगज्जर जयाबेन नवीनचंद्र
49GAUSWAMI Sanket Atulgiri Mrगौस्वामी संकेत अतुलगिरि श्री
50GIRISH Aadiv MstrChildगिरीश आदिव मास्टर चाइल्ड
51GIRISH TakshviInfantगिरीश तक्ष्वीइंफेंट
52GODHANIYA K. MsChildगोधानिया के. कुमारी चाइल्ड
53GODHANIYA R. Mrsगोधानिया आर. श्रीमती
54GONDALIYA J. Mrगोंडलिया जे. श्री
55GOPAKUMARAN NAIR R. Msगोपाकुमारन नायर आर. कुमारी
56GOSAI Jinalbenगोसाई जिनालबेन
57GREENLAW F. Mrग्रीनलॉ एफ. श्री
58HALANI Badrudin Hasanali Mrहलानी बदरुद्दीन हसनाली श्री
59HALANI Malekben Rajabali Mrsहलानी मालेकबेन राजाबली श्रीमती
60HALANI Yasmin Badrudin Mrsहलानी यास्मीन बदरुद्दीन श्रीमती
61HARRINGTON Ashwin Sures Morहैरिंगटन अश्विन सुरेश मोर
62HIRANI Ramesh Hirji Mrहिरानी रमेश हिरजी श्री
63HIRPARA Babubhai Lalji Mrहिरपारा बाबूभाई लालजी श्री
64HIRPARA V. Mrsहिरपारा वी. श्रीमती
65HORA Harpreet Mrsहोरा हरप्रीत श्रीमती
66JETHARA Nusratjahan Msजेथारा नुसरतजहाँ कुमारी
67JIMULIA B. Mrsजिमुलिया बी. श्रीमती
68JIMULIA R. Mrजिमुलिया आर. श्री
69JOSHI Kaminiben Nilesh Mrजोशी कामिनीबेन निलेश श्री
70JOSHI Miraya MissChildजोशी मिराया मिस चाइल्ड
71JOSHI Nakul MstrChildजोशी नकुल मास्टर चाइल्ड
72JOSHI Pradyut MstrChildजोशी प्रद्युत मास्टर चाइल्ड
73JOSHI Prateek Mrजोशी प्रतीक श्री
74KAMDAR Yasha Mrsकामदार याशा श्रीमती
75KHATIK Payal Sureshbhai Mrsखातिक पायल सुरेशभाई श्रीमती
76KHIMANI Anil Lalji Mrखिमाणी अनिल लालजी श्री
77KHUNT Nilkumar Mrखुंट नीलकमार श्री
78LACMANE Devji Mrलकमैन देवजी श्री
79LALGI Girish Mrलालगी गिरीश श्री
80LAVANIA Aparna Msलावानिया अपर्णा कुमारी
81LAVANIA Neeraj Mrलावानिया नीरज श्री
82MAHESWARI Bhavikमाहेश्वरी भाविक
83MAKWANA Elcina Alpeshमकवाना एल्सिना अल्पेश
84MAKWANA S. Mrsमकवाना एस. श्रीमती
85MASTER Mohammed Adnan Mrमास्टर मोहम्मद अदनान श्री
86MEEK Jamie Ray Mrमीक जेमी रे श्री
87MEHTA Megha Msमेहता मेघा कुमारी
88MEHTA Sunil Kumar Mrमेहता सुनील कुमार श्री
89MEHTA Varsha Mrsमेहता वर्षा श्रीमती
90MENARIA Prakash Chandra Mrमेनारिया प्रकाश चंद्र श्री
91MENARIA Vardi Chand Mrमेनारिया वर्दी चंद श्री
92MERVANA Rajnikant Haridas Mrमेरवना रजनीकांत हरिदास श्री
93MISTER Sajedaben Salim Msमिस्टर सजेदाबेन सलीम कुमारी
94MISTRI K. Msमिस्त्री के. कुमारी
95MODHA Raxa Mrsमोढ़ा रक्सा श्रीमती
96MODHA Rudra MstrInfantमोढ़ा रुद्र मास्टर इंफेंट
97MODI B. Mrमोदी बी. श्री
98MODI Shagun Msमोदी शगुन कुमारी
99MODI Shubh Mrमोदी शुभ श्री
100NAGAR Panna Msनागर पन्ना कुमारी
101NANABAWA Akeel Mrनानाबावा अकील श्री
102NANABAWA S. MissChildनानाबावा एस. मिस चाइल्ड
103PADARIYA Mariyam Inayat Mrsपादरिया मरियम इनायत श्रीमती
104PADSALA Riddhi Msपदसाला रिद्धि कुमारी
105PAGHADAL K. Msपघाडल के. कुमारी
106PAGHADAL N. MissChildपघाडल एन. मिस चाइल्ड
107PALKHIWALA Sanjana Saurin Msपालखीवाला संजना सौरिन कुमारी
108PANCHAL Narendramanilal Mrपांचाल नरेंद्रमणिलाल श्री
109PANCHAL Usha Msपांचाल उषा कुमारी
110PANDYA H. Mrपांड्या एच. श्री
111PANDYA N. Msपांड्या एन. कुमारी
112PARIHAR Abhinav Shivbhai Mrपरिहार अभिनव शिवभाई श्री
113PARIKH Chaitanya Ramanlal Mrपारीख चैतन्य रमणलाल श्री
114PARMAR Bhogilal Bhemabhai Mrपरमार भोगीलाल भेमाभाई श्री
115PARMAR Hansaben Bhogilal Msपरमार हंसाबेन भोगीलाल कुमारी
116PARMAR N. Msपरमार एन. कुमारी
117PARMAR S. Mrपरमार एस. श्री
118PATEL A. Missपटेल ए. मिस
119PATEL Altafhusen Ismail Mrपटेल अल्ताफहुसेन इस्माइल श्री
120PATEL A. Msपटेल ए. कुमारी
121PATEL Ashok Mrपटेल अशोक श्री
122PATEL Babubhai Manjibhai Mrपटेल बाबूभाई मंजीभाई श्री
123PATEL Bharatiben Ashokbhai Msपटेल भारतीबेन अशोकभाई कुमारी
124PATEL Bhartiben Jashbhai Mrsपटेल भारतीबेन जशभाई श्रीमती
125PATEL B. Mrपटेल बी. श्री
126PATEL D. Mrsपटेल डी. श्रीमती
127PATEL D. Mrपटेल डी. श्री
128PATEL Dineshkumar Kantilal Mrपटेल दिनेशकुमार कांतीलाल श्री
129PATEL Dipti Rakesh Mrsपटेल दीप्ति राकेश श्रीमती
130PATEL Dirdh Prafullkumar Mrपटेल दीर्ध प्रफुल्लकुमार श्री
131PATEL Divyaben Rajnikantपटेल दिव्याबेन रजनीकांत
132PATEL Dusyantkumar Mrपटेल दुष्यंतकुमार श्री
133PATEL Harshikabenपटेल हर्षिकाबेन
134PATEL Harshit Anilbhai Mrपटेल हर्षित अनिलभाई श्री
135PATEL Hasumatibenपटेल हसूमतिबेन
136PATEL Heena Saurabhkumar Msपटेल हीना सौरभकुमार कुमारी
137PATEL Hemangini Arunkumarपटेल हेमांगिनी अरुणकुमार
138PATEL J. Mrsपटेल जे. श्रीमती
139PATEL Jayantilal C Mrपटेल जयंतीलाल सी श्री
140PATEL Jayashri Mrsपटेल जयश्री श्रीमती
141PATEL Joitiben Somabhai Msपटेल जोइतीबेन सोमाभाई कुमारी
142PATEL Kailashben Dhirubhai Msपटेल कैलाशबेन धीरुभाई कुमारी
143PATEL K. Msपटेल के. कुमारी
144PATEL Kiritkumar Lallubhai Mrपटेल किरीटकुमार लल्लुभाई श्री
145PATEL Kokilaben Msपटेल कोकिलाबेन कुमारी
146PATEL K. Mrsपटेल के. श्रीमती
147PATEL Manju Maheshपटेल मंजू महेश
148PATEL Manjulaben Jagdishbhaiपटेल मंजुलाबेन जगदीशभाई
149PATEL M. Mrsपटेल एम. श्रीमती
150PATEL Monaliben Mrsपटेल मोनालिबेन श्रीमती
151PATEL Mukundbhai Ambalal Mrपटेल मुकुंदभाई अंबालाल श्री
152PATEL N. Msपटेल एन. कुमारी
153PATEL Nikhilkumar Mrपटेल निखिलकुमार श्री
154PATEL Nilkanth Mrपटेल नीलकंठ श्री
155PATEL Nirali Sureshkumarपटेल निराली सुरेशकुमार
156PATEL Nitaben Ashokbhai Msपटेल नीताबेन अशोकभाई कुमारी
157PATEL P.पटेल पी.
158PATEL Pooja Harshit Msपटेल पूजा हर्षित कुमारी
159PATEL Prashantkumar Dilipbhaiपटेल प्रशांतकुमार दिलीपभाई
160PATEL Pravinkumar Mrपटेल प्रवीणकुमार श्री
161PATEL P. Msपटेल पी. कुमारी
162PATEL P. Mrsपटेल पी. श्रीमती
163PATEL Radhabai Mrsपटेल राधाबाई श्रीमती
164PATEL Rajnikant Mahijibhaiपटेल रजनीकांत महिजीभाई
165PATEL R. Mrपटेल आर. श्री
166PATEL R. Mrपटेल आर. श्री
167PATEL Ranjanben Msपटेल रंजनबेन कुमारी
168PATEL Ratilal Ambalal Mrपटेल रतिलाल अंबालाल श्री
169PATEL Rekhabenratilal Msपटेल रेखाबेन रतिलाल कुमारी
170PATEL Rudra Chiragkumar Mrपटेल रुद्र चिरागकुमार श्री
171PATEL Rupalben Pinal Mrsपटेल रुपलबेन पिनाल श्रीमती
172PATEL Sahil Salim Ibrahim Mrपटेल साहिल सलीम इब्राहिम श्री
173PATEL Shashikant Raojibhai Mrपटेल शशिकांत रावजीभाई श्री
174PATEL Shobhanaben Mrsपटेल शोभाबेन श्रीमती
175PATEL Somabhai Jethabhai Mrपटेल सोमाभाई जेठाभाई श्री
176PATEL Sunny Mrपटेल सन्नी श्री
177PATEL Suresh Mrपटेल सुरेश श्री
178PATEL Tarlikaben Msपटेल तारलिकाबेन कुमारी
179PATEL Ushabenvinodchandraपटेल उषाबेनविनोदचंद्र
180PATEL Vaibhavपटेल वैभव
181PATEL V. Msपटेल वी. कुमारी
182PATEL Vinodchandragovindbhaiपटेल विनोदचंद्रगोविंदभाई
183PATIL Mayur Ashok Mrपाटिल मयूर अशोक श्री
184PATOLIYA A. Mrपटोलिया ए. श्री
185PAWAR Ashaben Msपवार आशाबेन कुमारी
186PAWAR Mahadev Mrपवार महादेव श्री
187PESHAVARIA V. Mrsपेशवारिया वी. श्रीमती
188PRAJAPATI K. Mrsप्रजापति के. श्रीमती
189PREMGI VASSARAMO R. Msप्रेमगी वस्सरमो आर. कुमारी
190PUROHIT Akashkumar Mrपुरोहित आकाशकुमार श्री
191RAJ Vasuben Narendrasinh Mrsराज वासुबेन नरेंद्रसिंह श्रीमती
192RAJPUROHIT Khushboo Mrsराजपुरोहित खुशबू श्रीमती
193RAMESH Ajaykumar Mrरमेश अजयकुमार श्री
194RAMESH Viswashkumar Mrरमेश विश्वासकुमार श्री
195RANA Anandiben Msराणा आनंदीबेन कुमारी
196RANA Bhavna Bipin Msराणा भावना बिपिन कुमारी
197SAGPARIA Narshi Raghavbhai Mrसागपरिया नरशी राघवभाई श्री
198SAIYED Inayatali Saiyedmiya Mrसैयद इनायताली सैयदमीया श्री
199SAIYED Nafisabanu Inayatali Mrsसैयद नफिसाबानू इनायताली श्रीमती
200SAIYED Taskin Inayatali Msसैयद तस्कीन इनायताली कुमारी
201SAIYED Waqueeali Inayatali Mrसैयद वक़ीअली इनायताली श्री
202SHAH Amita Hitesh Msशाह अमिता हितेश कुमारी
203SHAH Hiteshkumar Dhirajlal Mrशाह हितेशकुमार धीरजलाल श्री
204SHAH Ketankumarशाह केतनकुमार
205SHAH Pinakin Balubhai Mrशाह पिनाकिन बालुभाई श्री
206SHAH Rupaben Pinakinbhai Msशाह रूपाबेन पिनाकिनभाई कुमारी
207SHANTILAL Hemaxi Mrsशांतिलाल हेमाक्सी श्रीमती
208SHARMA A. Mrsशर्मा ए. श्रीमती
209SHARMA Parth Mrशर्मा पार्थ श्री
210SHETH Himanshu Vasantlal Mrशेठ हिमांशु वसंतलाल श्री
211SHETHWALA F. MsChildशेठवाला एफ. कुमारी चाइल्ड
212SYED Amani Ali MissChildसैयद अमानि अली मिस चाइल्ड
213SYED Javed Ali Mrसैयद जावेद अली श्री
214SYED Mariam Javed Ali Mrsसैयद मरियम जावेद अली श्रीमती
215SYED Zayn Ali MstrChildसैयद ज़ैन अली मास्टर चाइल्ड
216TAJU Adam Mrताजू आदम श्री
217TAJU Hasina Adam Mrsताजू हसीना आदम श्रीमती
218TAPELIWALA S. Msतपेलीवाला एस. कुमारी
219THAKKAR L. Mrsठक्कर एल. श्रीमती
220THAKKAR R. Mrठक्कर आर. श्री
221VAGHELA M. Mrवाघेला एम. श्री
222VAHORA P. Mrवाहोरा पी. श्री
223VAHORA Yasmin Yasinbhai Msवाहोरा यास्मीन यासीनभाई कुमारी
224VAHORA Z. MissChildवाहोरा जेड. मिस चाइल्ड
225VALUBAI Rama Msवालुभाई रामा कुमारी
226VANSADIYA A. Mrवनसाडिया ए. श्री
227VANSADIYA D. Msवनसाडिया डी. कुमारी
228VHORA Salmaben Rajakbhai Msव्होरा सलमाबेन रजाकभाई कुमारी
229VORAJEE Hannaa Ebrahim Msवोराजी हन्ना इब्राहिम कुमारी
230VYAS Komi Mrsव्यास कोमी श्रीमती

(नोट: यह केवल यात्रियों की सूची है। इसमें 12 क्रू मेंबर्स के नाम शामिल नहीं है। )

किस देश के कितने नागरिक
अहमदाबाद प्लेन हादसे में विदेशी नागरिक भी सवार थे। पायलट ने खतरे का मैसेज भेजा था था लेकिन हादसे को नहीं टाला जा सकता। एयर इंडिया के प्लेन में 61 विदेशी नागरिक सवार थे। देशों के हिसाब से प्लेन में 169 भारतीय, ब्रिटेन के 53 यात्री, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का एक यात्री शामिल शामिल हैं। इस हादसे के बाद मदद के लिए हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया गया है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी की मौत

अहमदाबाद के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की दुखद मौत के बाद उनका आखिरी वीडियो भी सामने आया है। रुपाणी अपने परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। विजय रुपाणी का लकी नंबर 1206 था। दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से उनकी मृत्यु की इसी नंबर के साथ दर्ज हो गई। 

भयानक दुर्घटना, नहीं लगा कोई विस्फोट हुआ… बोले डोनाल्ड ट्रंप

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है। उन्होंने इसे एक भयानक दुर्घटना बताया है। उन्होंने कहा है कि मैंने पहले ही बता दिया है कि हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक मजबूत देश है और वह इसे संभाल लेगा। ट्रंप ने कहा कि ऐसा लग नहीं रहा कि विमान में कोई विस्फोट हुआ है, बस ऐसा लग रहा था कि इंजन की शक्ति कम हो गई थी। इस बीच ऐसी रिपोर्ट है कि इस विमान हादसे की जांच के लिए अमेरिका भी विशेषज्ञों की एक टीम भारत भेज रहा है।

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है। उन्होंने इसे एक भयानक दुर्घटना बताया है। उन्होंने कहा है कि मैंने पहले ही बता दिया है कि हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक मजबूत देश है और वह इसे संभाल लेगा। ट्रंप ने कहा कि ऐसा लग नहीं रहा कि विमान में कोई विस्फोट हुआ है, बस ऐसा लग रहा था कि इंजन की शक्ति कम हो गई थी। इस बीच ऐसी रिपोर्ट है कि इस विमान हादसे की जांच के लिए अमेरिका भी विशेषज्ञों की एक टीम भारत भेज रहा है।

ट्रंप ने बताया भयानक दुर्घटना

ट्रंप ने कहा, “दुर्घटना भयानक थी। मैंने उन्हें पहले ही बता दिया था कि हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हम करेंगे। यह एक बड़ा देश है, मजबूत देश है, वे इसे संभाल लेंगे, मुझे यकीन है। लेकिन मैंने उन्हें बता दिया कि हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हम तुरंत वहां पहुंच जाएंगे। लेकिन यह एक भयानक दुर्घटना थी। ऐसा लगता है कि अधिकांश लोग मारे गए हैं। वास्तव में उनके पास शायद कुछ जीवित बचे हों, जिसके बारे में अभी सुना गया है। लेकिन यह एक भयानक दुर्घटना थी। कोई नहीं जानता कि यह क्या हो सकता है। मैंने उसे कुछ संकेत दिए। मैंने कहा, शायद आप इसे या उसे देखेंगे। हमने विमान देखा।”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसा लग रहा था कि यह बहुत अच्छी तरह से उड़ रहा था। ऐसा नहीं लग रहा था कि कोई विस्फोट हुआ था। बस ऐसा लग रहा था कि इंजन की शक्ति कम हो गई थी। लेकिन, यह एक भयानक दुर्घटना थी। यह विमानन में सबसे भयानक दुर्घटनाओं में से एक है इतिहास। विमान दुर्घटना भयानक थी। मैंने उन्हें पहले ही बता दिया है कि हम जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे। यह एक बड़ा देश है, एक मजबूत देश है, और वे इसे संभाल लेंगे, मुझे यकीन है। लेकिन मैंने उन्हें बताया कि हम जो कुछ भी कर सकते हैं, वह तुरंत किया जाएगा।”

ब्रिटेन का शेख हसीना सरकार के खिलाफ बड़ा एक्शन

ब्रिटेन ने शेख हसीना सरकार में मंत्री रहे सैफुज्जमां चौधरी से जुड़ी 342 संपत्तियों को जब्त कर लिया है। यह जब्ती बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के अनुरोध पर किया गया है। बांग्लादेश का दावा है कि ये संपत्तियां भ्रष्टाचार के पैसों से बनाई गई हैं। सैफुज्जमां चौधरी शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार में भूमि मंत्री थे।

 ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (NCA) ने बांग्लादेश के पूर्व भूमि मंत्री सैफुज्जमां चौधरी से जुड़ी करीब 185 मिलियन पाउंड की 300 से अधिक यूके संपत्तियों को जब्त कर लिया है। यह जब्ती मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के अनुरोधों के बाद की गई है। यूनुस सरकार ने अपरदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके सहयोगियों पर अरबों रुपये गबन करने और व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ऐसे ही मामलों में शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के कई नेताओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

सैफुज्जमां चौधरी की 342 संपत्तियां जब्त

एनसीए ने गुरुवार को कहा कि उसने 5 जून को लंदन में उच्च न्यायालय द्वारा आदेश दिए जाने के बाद लगभग 185 मिलियन पाउंड की संयुक्त खरीद मूल्य वाली 342 संपत्तियों को जब्त कर लिया है। स्थिति की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के अनुसार, ये संपत्तियां शेख हसीना के अधीन बांग्लादेश के भूमि मंत्री सैफुज्जमां चौधरी के स्वामित्व में हैं या उनसे जुड़ी हैं। एनसीए के जब्ती आदेश एजेंसी द्वारा की गई सबसे बड़ी संपत्ति जब्तियों में से एक है और इसमें उत्तरी लंदन के सेंट जॉन्स वुड क्षेत्र में एक उच्च-स्तरीय संपत्ति भी शामिल है।

मोहम्मद यूनुस सरकार की बड़ी कामयाबी

यह बांग्लादेश के नेता मोहम्मद यूनुस द्वारा विदेशी संपत्तियों का पता लगाने के प्रयास में अब तक की सबसे बड़ी प्रगति है, जिसके बारे में उनका अंतरिम प्रशासन दावा करता है कि शेख हसीना के शासन में देश से बाहर निकाले गए पैसे से खरीदी गई थी। शेख हसीना की सरकार का पतन जुलाई 2024 में हो गया था। उसके बाद हसीना भारत आ गई थीं। हसीना सरकार के पतन के बाद मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख बने थे।

ब्रिटिश एजेंसी ने गुरुवार को कहा, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि एनसीए ने चल रही सिविल जांच के हिस्से के रूप में कई संपत्तियों के खिलाफ फ्रीजिंग ऑर्डर हासिल किए हैं।” फ्रीजिंग ऑर्डर किसी व्यक्ति को जांच के दौरान संपत्ति बेचने या निपटाने से रोकता है। जब्ती की खबर सबसे पहले अल जजीरा ने दी थी। वहीं, बांग्लादेश के पूर्व मंत्री सैफुज्जमां चौधरी, उनके वकील और दो पारिवारिक सदस्यों ने टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया।

भारत-पाकिस्तान के बाद इन दो देशों में युद्ध जैसे हालात, सीमा पर झड़पें बढ़ीं, इनमें एक भारतीय हथियारों का बड़ा खरीदार

भारत और पाकिस्तान के बाद अब आर्मेनिया और अजरबैजान में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। दोनों देशों की सीमाओं पर लगभग रोज गोलीबारी हो रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह गोलीबारी अजरबैजानी सैनिक करते हैं, जो अक्सर रात को 10 बजे के आसपास होती है। इस दौरान अजरबैजानी सैनिक आसमान की ओर गोलियां चलाते हैं, हालांकि, कई बार ये गोलियां सीमा पार आर्मेनियाई इलाकों में स्थित घरों पर भी लगती हैं, हालांकि इससे अभी तक कोई इंसान घायल नहीं हुआ है। वहीं, अजरबैजान ने सीमा पार से अपने सैनिकों द्वारा गोलीबारी किए जाने से इनकार किया है, और अर्मेनियाई सैनिकों पर युद्ध विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

दोनों देशों में युद्ध का खतरा बढ़ा

दोनों देशों के बीच 1990 के दशक की शुरुआत से ही भारी सैन्यीकरण वाली 1,000 किलोमीटर लंबी सीमा बंद है। पिछले 40 वर्षों में दोनों देशों ने दो बड़े युद्ध लड़े हैं, जिससे काकेशस में अस्थिरता आई है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो यूरोप की ओर प्रमुख तेल और गैस पाइपलाइनों को ले जाता है, और रूस, ईरान और तुर्की के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। अब आशंका जताई जा रही है कि सीमा पर बढ़ते तनाव से आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच नए टकराव का खतरा बढ़ रहा है। इससे नए सिरे से युद्ध शुरू होने का खतरा है। अगर युद्ध होता है तो दो पूर्व सोवियत देशों में भयानक तबाही मच सकती है।

आर्मेनिया-अजरबैजान में होगी शांति

आर्मेनिया और अजरबैजान में शांति को लेकर कई बार बातचीत हो चुकी है। इसी साल मार्च में दोनों पक्षों ने कहा था कि वे एक शांति समझौते की रूपरेखा पर सहमत हुए हैं, जिस पर 2026 में हस्ताक्षर किया जा सकता है। माना जा रहा है कि अगर यह समझौता होता है, तो दोनों देशों के बीच स्थायी शांति की उम्मीद की जा सकती है। मसौदे में दोनों पक्षों द्वारा अपनी साझा सीमा का सीमांकन करने की परिकल्पना की गई है। अजरबैजान द्वारा समझौते की पुष्टि करने से पहले आर्मेनिया को अपने संविधान में संशोधन करने की आवश्यकता है। लेकिन तब से, महीनों की सापेक्षिक शांति के बाद सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की रिपोर्टें बढ़ गई हैं।

पहले से जांच के घेरे में बोइंग, अब और पिटी भद्द… चेतावनी पे चेतावनी के बावजूद कैसे हो गई चूक?

अहमदाबाद में एक बोइंग ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस वजह से बोइंग कंपनी फिर से चर्चा में आ गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच शुरू हो गई है। विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं।
बोइंग के 787 ड्रीमलाइनर विमान को लेकर पहले से ही कई लोगों ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई हैं। यह जांच के घेरे में है। इन लोगों ने एफएए यानी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से शिकायत की है। एफएए अब विमान बनाने के तरीके और उसमें लगने वाले सामान की जांच कर रही है।

2024 में बोइंग के इंजीनियर सैम सालेहपुर ने इस विमान की संरचना को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि विमान बनाते समय कंपनी ने कुछ शॉर्टकट अपनाए, जिससे भविष्य में बड़ी समस्या हो सकती है। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने भी इसकी जांच शुरू कर दी थी। दुर्घटना की जांच अभी DGCA कर रही है। शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण सालेहपुर की चिंताओं से जुड़ा हुआ नहीं है। लेकिन, इस घटना ने बोइंग कंपनी पर दबाव बढ़ा दिया है।

कुछ ह‍िस्‍सों को गलत तरह से जोड़ा

सामरिक मामलों के जानकार ब्रह्मा चेलानी ने भी अपने एक्स (पहले ट्विटर) पोस्ट में इसका जिक्र किया है। उन्होंने कहा, ‘पिछले साल फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बोइंग के एक इंजीनियर के दावों की जांच शुरू की थी। इस इंजीनियर ने कहा था कि 787 ड्रीमलाइनर विमान के धड़ (fuselage) के कुछ हिस्सों को गलत तरीके से जोड़ा गया था और हजारों उड़ानों के बाद वे हवा में ही टूटकर अलग हो सकते हैं।’

डीजीसीए कर रहा है जांच

एयर इंडिया विमान हादसे की जांच अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) कर रहा है। अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता चले कि यह हादसा सालेहपुर के उठाए गए सवालों से जुड़ा है। लेकिन, इस दुखद घटना ने 787 ड्रीमलाइनर और बोइंग कंपनी पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

बोइंग एयरप्लेन ने एयर इंडिया विमान हादसे पर एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि वह एयर इंडिया के साथ संपर्क में है। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। विमान बनाने वाली कंपनी ने अपने बयान में कहा, ‘हमारी संवेदनाएं यात्रियों, चालक दल, बचाव दल और सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं।’

2011 में 787 ड्रीमलाइनर के बाजार में आने के बाद यह पहला बड़ा हादसा है जिसमें लोगों की जान गई है। सैम सालेहपुर, जो एक व्हिसलब्लोअर हैं, ने 787 विमानों के निर्माण में कमियों के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने जनवरी 2024 में कहा था कि विमान के धड़ के हिस्सों को जोड़ते समय ठीक से काम नहीं किया गया। इससे विमान की उम्र कम हो सकती है। गलत तरीके से विमान बनाने से यह उड़ान के दौरान ही टूट सकता है।

एफएए ने दी ये जानकारी

इस बीच एफएए ने बताया कि वह एनटीएसबी (नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड) के साथ मिलकर काम कर रहा है। एफएए ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘एफएए एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के बारे में एनटीएसबी के साथ संपर्क में है। यह विमान अहमदाबाद (एएमडी) से लंदन गैटविक (एलजीडब्‍ल्‍यू) जा रहा था। भारत में 12 जून को यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’

एफएए ने आगे कहा, ‘जब कोई अंतरराष्ट्रीय घटना होती है तो उस देश की सरकार जांच करती है। अगर मदद की जरूरत होती है तो NTSB अमेरिका का प्रतिनिधित्व करता है और एफएए तकनीकी सहायता देता है। हम NTSB के साथ मिलकर तुरंत एक टीम भेजने के लिए तैयार हैं।’

*गूगल क्लाउड में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी

गूगल क्लाउड में गुरुवार को आई बड़ी तकनीकी समस्या के कारण दुनियाभर में लाखों यूज़र्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस आउटेज से स्पॉटिफाई, डिस्कॉर्ड, स्नैपचैट, ट्विच, शॉपिफाई और एआई कंपनी एंथ्रोपिक जैसी बड़ी सेवाएं प्रभावित हुईं। इसके अलावा गूगल की अपनी सेवाएं जैसे जीमेल, गूगल मीट, यूट्यूब और गूगल सर्च भी कुछ देर के लिए ठप हो गईं।

मामले में गूगल क्लाउड की स्टेटस वेबसाइट पर बताया गया कि यह दिक्कत आइडेंटिटी एंड एक्सेस मैनेजमेंट सर्विस में आई गड़बड़ी के कारण हुई। कंपनी ने बताया कि उनके इंजीनियर इस मुद्दे को ठीक करने में जुटे हैं और कुछ लोकेशनों में सेवाएं बहाल हो चुकी हैं, हालांकि अब भी कई जगह असर बना हुआ है।

गूगल ने शुरू की सुधार प्रक्रिया 
सामने आ रही सैकड़ों शिकायतों के बाद गूगल ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि हमारी टीम ने समस्या की जड़ पहचान ली है और सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गूगल ने बताया कि अमेरिका के ‘यूएस-सेंट्रल1’ रीजन को छोड़कर बाकी सभी लोकेशनों में सेवाएं काफी हद तक ठीक हो चुकी हैं। हालांकि अब भी कई यूजर्स को अलग-अलग सेवाओं में दिक्कत आ रही है।

ये सेवाएं हुई पूरी तरह प्रभावित
बता दें कि गूगल क्लाउड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस तकनीकी समस्या से कई सेवाएं प्रभावित हुईं, जिनमें एजेंट असिस्ट, क्लाउड फायरस्टोर, गूगल ऐप इंजन, गूगल बिगक्वेरी, गूगल क्लाउड स्टोरेज, डायलॉगफ्लो, टेक्स्ट-टू-स्पीच, स्पीच-टू-टेक्स्ट और वर्टेक्स एआई सर्च जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। फिलहाल, गूगल ने यह नहीं बताया है कि सेवाएं पूरी तरह कब तक बहाल हो पाएंगी।

स्पॉटिफाई के लिए 44000 शिकायतें
डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक, अमेरिका में दोपहर करीब 2:46 बजे (ईटी) स्पॉटिफाई को लेकर 44,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि गूगल क्लाउड को लेकर 10,000 और गूगल मीट व गूगल सर्च को लेकर 4,000 से ज्यादा रिपोर्ट्स आईं। इतना ही नहीं डिस्कोर्ड को लेकर भी 8,000 से अधिक यूजर्स ने समस्याएं दर्ज कराईं।

क्लाउडफ्लेयर ने भी की आउटेज की पुष्टि
इसके साथ ही क्लाउडफ्लेयर ने भी गुरुवार को एक आउटेज की पुष्टि की, लेकिन कंपनी ने साफ किया कि उनकी सेवाएं पूरी तरह ठीक थीं और यह समस्या गूगल क्लाउड की गड़बड़ी से जुड़ी हुई थी।

सूरज की तपिश ने उत्तर भारत को झुलसाया, यूपी से लेकर हरियाणा-पंजाब तक प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल

पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 11 जिलों में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में 14 जून से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो सकती है। दो दिन बाद अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने के आसार हैं। 15 से 18 जून तक मौसम के मिजाज में नरमी की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश संभव है।

तापमान ज्यादा होने के साथ उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी ज्यादा सता रही है। दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई। यूपी में  झांसी, आगरा समेत कई शहरों में पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर में भी तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। 

गाजियाबाद-नोएडा में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी में गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू : छह जिलों में भीषण गर्मी  
जम्मू क्षेत्र के छह जिलों सांबा, जम्मू, कठुआ, रामबन, उधमपुर और रियासी में तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। कठुआ में तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।

श्रीगंगानगर व सिरसा में तापमान 47 डिग्री के पार
राजस्थान में प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहा और श्रीगंगानगर में तापमान 47.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, हरियाणा के सिरसा में दिन का तापमान 47.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक है।

मानसून फिर सक्रिय, कर्नाटक में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून दो सप्ताह ठहरे रहने के बाद फिर सक्रिय हो गया है। कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। 17 जून तक पूरे राज्य में व्यापक वर्षा का अनुमान है। वहीं, केरल में 14 से 16 तक भारी बारिश के आसार को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 ईरान का नया परमाणु कदम, IAEA की फटकार के बाद भी तीसरी एनरिचमेंट साइट शुरू करने की घोषणा

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ी घोषणा की है। इसके तहत ईरान ने कहा है कि उसने तीसरी परमाणु संवर्धन (न्यूक्लियर एनरिचमेंट) सुविधा तैयार कर ली है और जल्द ही इसे शुरू करेगा। यह ऐलान संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) की तरफ से ईरान को नॉन-प्रोलिफरेशन संधियों का उल्लंघन करने पर फटकार लगाने के ठीक बाद किया गया है।

आईएईए ने 20 साल में पहली बार ईरान की निंदा की
मामले में आईएईए ने ईरान पर आरोप लगाया है कि वह पिछले कुछ सालों से अपने परमाणु कार्यक्रम की पूरी जानकारी नहीं दे रहा है। यह चेतावनी 20 वर्षों में पहली बार इतनी गंभीर मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

आईएईए ने अपने मसौदा प्रस्ताव में लगाए ये आरोप
आईएईए ने अपने मसौदा प्रस्ताव में कहा है कि ईरान 2019 से कई बार आईएईए के साथ पूरी और समय पर जानकारी साझा करने में असफल रहा है, जो उसके परमाणु समझौते का उल्लंघन है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इस मामले में अगली कार्रवाई करनी पड़ सकती है, जिसमें ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। हालांकि आईएईए ने बातचीत के जरिए हल निकालने का समर्थन भी किया है।

प्रस्ताव के पक्ष में परे 19 वोट
बता दें कि आईएईए बोर्ड की बैठक में 35 देशों में से 19 ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने यह प्रस्ताव रखा था। वहीं रूस, चीन और बुर्किना फासो ने विरोध किया, 11 देशों ने मतदान से दूरी बनाई और 2 ने वोट नहीं दिया।

ईरान ने दिए जवाबी कदम उठाने के संकेत
वहीं इन सभी फटकर और चेतावनी के बावजूद ईरान ने जवाबी कर्रवाई के संकेत दिए है। ईरान के विदेश मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा संगठन ने एक संयुक्त बयान में कहा, “इस राजनीतिक प्रस्ताव का जवाब देना अब ईरान के लिए जरूरी हो गया है। साथ ही ईरानी परमाणु एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि आईएईए के प्रस्ताव के बाद उन्होंने एजेंसी को सूचित कर दिया है कि ईरान कौन-कौन से कदम उठाएगा। 

क्या क्या कदम उछा सकता है ईरान?
ईरानी परमाणु एजेंसी के प्रवक्ता के अनुसार ईरान कुछ सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है। जिसमें तीसरी संवर्धन साइट शुरू करना, जिसे सुरक्षित और अजेय स्थान पर बताया गया है। पुराने सेंट्रीफ्यूज को नए, आधुनिक सेंट्रीफ्यूज से बदलना, जिससे यूरेनियम संवर्धन की मात्रा काफी बढ़ जाएगी। अन्य कई जवाबी उपायों की तैयारी भी चल रही है।


अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने की आशंका
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना तेज हो गई है। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यदि ईरान से समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका या इस्राइल ईरान के परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले कर सकते हैं। 

‘मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोका, मिले इसका श्रेय’; फिर क्रेडिट को लालायित ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को खत्म करने को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध के कगार पर खड़े दोनों देशों के बीच सीजफायर करवाने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही कश्मीर के मुद्दे पर भी लंबे समय से चले आ रहे तनाव को रोकने में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है। 

कश्मीर मुद्दा हल करने के लिए तैयार-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह कश्मीर मुद्दा हल करने के लिए भारत और पाकिस्तान को साथ लाने के लिए तैयार हैं। व्हाइट हाउस में गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम उन दोनों (भारत और पाकिस्तान) को साथ लाने जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर लंबे समय से प्रतिद्वंद्विता है, इसे समाप्त करने के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान तनाव को खत्म करने वाले अपने दावे को एक बार फिर दोहराया कि उन्होंने फोन करके भारत-पाकिस्तन के बीच सीजफायर करवाया। उन्होंने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका। 

फोन कॉल पर तनाव खत्म करने का दावा
ट्रंप ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही युद्ध की तैयारी में थे, और पाकिस्तान की तरफ से हमला करने की बारी थी। वो परमाणु हमला करने की सोच रहे थे। इसी दौरान मैंने दोनों देशों के नेताओं को फोन किया, उनसे बातचीत की और कहा कि अगर आप युद्ध करोगे या परमाणु हथियार चलाओगे, तो अमेरिका से व्यापार नहीं कर पाओगे।

मुझे मिलना चाहिए इसका श्रेय- ट्रंप
ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों ने उनकी बात समझी और पीछे हट गए। मैंने सिर्फ फोन और व्यापार से ये युद्ध रोका। कोई मरा नहीं, यह एक बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मुझे और रिपब्लिकन पार्टी को इसका श्रेय मिलना चाहिए। 

मामले में भारत का रुख साफ
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर काम कर रहा है और पाकिस्तान भी अगले हफ्ते बातचीत के लिए आ रहा है। हालांकि, भारत सरकार का रुख इस मुद्दे पर हमेशा साफ रहा है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है, और इसमें किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।

अब समझिए पूरा मामला, शुरुआत से
गौरतलब है कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। जिसके बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पीओजेके में आतंकियों के ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमला किया। 

पाकिस्तान ने भी अपनी गीदड़भभकी दिखाते हुए 8, 9 और 10 मई को जवाबी हमलों की कोशिश की, जिसका भारत ने कड़ा जवाब दिया। इसके बाद 10 मई को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद हालात सामान्य हुए। मामले में भारत का कहना है कि युद्ध रुकवाने का समझौता दोनों देशों की आपसी बातचीत से हुआ, न कि किसी तीसरे देश की दखल से।

‘787 ड्रीमलाइनर जेट बनाने में शॉर्टकट अपनाती है बोइंग’; इंजीनियर ने भी जताई थी हादसे की आशंका

अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त बोइंग के ड्रीमलाइनर विमान की निर्माता कंपनी के ही इंजीनियर ने पूर्व में दावा किया था कि मुख्य हिस्से को जोड़ने में उचित तरीका नहीं अपनाया गया है। इससे कुछ हजार उड़ानों के बाद यह विमान बीच से टूट सकता है। बोइंग में इंजीनियर रहे सैम सालेहपोर का आरोप था कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर जेट बनाने में शॉर्टकट अपनाती है। विमान के हिस्से अलग से बनाती है, फिर इन्हें जोड़ती है। इस कारण इसमें कई गैप आ जाते हैं, जो उसकी उम्र तो घटाते ही हैं, सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरा भी उत्पन्न करते हैं। बोइंग इंजीनियर की आशंका के बाद अप्रैल, 2024 में अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि इन दावों की जांच हो रही है। तब बोइंग ने कहा था, ड्रीमलाइनर की सुरक्षा के व्यापक परीक्षण में सुनिश्चित किया गया है कि उड़ान की तत्काल सुरक्षा जैसा कोई मुद्दा नहीं है।

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में परिचालन संबंधी कुछ समस्याएं पहले भी रही हैं पर अहमदाबाद का हादसा सबसे ज्यादा भयावह है। एविएशन सेफ्टी नेटवर्क डाटाबेस के मुताबिक, ड्रीमलाइनर से जुड़ी पिछली कुछ घटनाओं में कोई मौत दर्ज नहीं की गई। हालांकि, अपने 737 मैक्स विमान से जुड़े दो हादसों को लेकर बोइंग को कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है। 2018 और 2019 में हुए इन हादसों में 346 लोग मारे गए थे। जनवरी, 2024 में अलास्का एयरलाइंस की उड़ान के दौरान 737 मैक्स 9 विमान में छेद होने की घटना भी काफी सुर्खियों में रही थी, जिसमें यात्रियों को तेजी से आती हवाओं के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। बोइंग ने इन हादसों की आपराधिक जिम्मेदारी लेने से बचने के लिए हाल में अमेरिकी सरकार के साथ कोर्ट के बाहर समझौता किया है। हालांकि इसे अभी न्यायाधीश की तरफ से अनुमोदित किया जाना बाकी है। पीड़ितों के परिजन इस सौदे का विरोध कर रहे हैं।

सुरक्षा बढ़ाने पर निवेश की जतानी होगी प्रतिबद्धता
न्याय विभाग के साथ सौदे के तहत बोइंग दोनों हादसों में आपराधिक जिम्मेदारी लेने से तो बच जाएगी, पर उसे स्वीकार करना होगा कि उसने संघीय निगरानी में बाधा डाली है। उसे जुर्माना भरना होगा, पीड़ितों के परिवारों को क्षतिपूर्ति के लिए एक कोष में योगदान देना होगा। प्रतिबद्धता जतानी होगी कि सुरक्षा व गुणवत्ता कार्यक्रमों में निवेश करेगी। सुरक्षा संबंधी मुद्दों के कारण बोइंग के सीईओ डेव कैलहॉन इस्तीफा दे चुके हैं।

सुर्खियों में  रही घटनाएं

2019 से ही जांच के दायरे में : सुरक्षा और निर्माण खामियों को लेकर हमेशा सवाल

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की खासियत अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और ईंधन बचाने में सक्षम होना है, पर हमेशा वह विवादों के घेरे में रहा है। इसमें सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। यही नहीं, कई बार उत्पादन गुणवत्ता संबंधी खामियां भी सामने आई हैं। अहमदाबाद हादसे ने इस पर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं…

पीएम मोदी संग 40 देशों के राजनयिक करेंगे योग, विशाखापत्तनम में जुटेंगे 5 लाख लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 40 देशों के राजनयिक भी योगासन करते दिखाई देंगे। 21 जून को विशाखापत्तनम में पांच लाख से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के साथ मंच पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु भी योग करते नजर आएगें।

केंद्रीय आयुष मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि 21 जून को विशाखापत्तनम में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें पीएम मोदी स्वयं कॉमन योग प्रोटोकॉल का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान करीब पांच लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

इसी के साथ-साथ देश भर में एक लाख से अधिक स्थानों पर योग संगम कार्यक्रम किए जाएंगे, जो इसे अब तक के सबसे बड़े समकालिक योग प्रदर्शनों में से एक बनाएगा। आंध्र सरकार ने योग आंध्र अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य राज्य में 10 लाख नियमित योग साधकों का समुदाय विकसित करना है। 

कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजनयिक भी लेंग हिस्सा जाधव ने कहा कि यह सिर्फ उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे प्रयासों को व्यापक रूप देने और समाज के हर वर्ग तक योग को पहुंचाने की सामूहिक अपील है। दिल्ली में ऐतिहासिक पहले आयोजन से लेकर मैसूर, न्यूयॉर्क और श्रीनगर जैसे कई स्थलों पर योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम हुए हैं जिनके जरिए स्वास्थ्य, सद्भाव और शांति की साझा खोज में भिन्न-भिन्न संस्कृतियों के लोगों को एकसाथ जोड़ा गया।

पूरी दुनिया में शोक..कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने जताया दुख

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ। एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के लिए तत्काल बाद ही एक रिहायशी इलाके में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे को लेकर देश दुनिया से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विभिन्न देशों के प्रमुखों ने दुख की घड़ी में भारत के प्रति मदद के लिए अपनी प्रतिबद्धिता जाहिर की है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा…

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा, अहमदाबाद में हुई दुखद घटना से मैं स्तब्ध हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सा’आर ने कहा,   इस भयानक हादसे के बाद हमारी संवेदनाएं भारतीय लोगों के साथ हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि इस दुखद खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के  के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हम प्रार्थना करते हैं कि अधिक से अधिक लोगों की जान बच जाए। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विज्ञापन

वहीं फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, दुख की इस घड़ी में, मैं पीड़ितों के प्रियजनों और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, विमान हादसे की दुखद खबर सुनकर दिल टूट गया है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने कहा, विमान दुर्घटना की खबर बेहद विनाशकारी है।  

ट्रंप ने जताया दुख
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने इसे एक भयानक दुर्घटना बताया और कहा कि अगर मदद की जरूरत हुई तो वह तत्काल मदद देने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि यह विमानन इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक हो सकती है। 

ट्रंप ने कहा, विमान दुर्घटना भयानक थी। मैंने पहले ही उनसे कहा है कि अगर हम कुछ भी मदद कर सकते हैं तो बताएं। वह एक बड़ा देश है। एक मजबूत देश है। वह इसे संभाल लेंगे, मुझे यकीन है। लेकिन मैंने उन्हें बताया कि अगर हम कुछ भी कर सकें, तो हम तुरंत वहां पहुंच जाएंगे। यह एक भयानक दुर्घटना थी। ऐसा लग रहा है कि ज्यादातर लोग मर चुके हैं। हो सकता है कि कुछ लोग बच गए हों… किसी को भी नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है।

ऐसे हुआ हादसा
गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान उडान भरते ही भयावह हादसे में कैश हो गया और डॉक्टरों के छोत्रावास व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय परिसर से टकरा गया। एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। विमान ने अहमदाबाद के रनवे-23 से 13:39 बजे उड़ान भरी थी। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। विमान में दो पायलट एवं 10 केबिन क्रू थे। दो इंजन वाला यह विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही तेजी से नीचे की ओर आने लगा और सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर के सिविल अस्पत्ताल और बीजे मेडिकल कॉलेज के पांच मंजिला छात्रावास पर गिर गया।

हादसे के वक्त विमान में था 1,26,907 लीटर ईंधन 
हादसे के वक्त विमान में 1,26,907 लीटर ईंधन था। उड़ान के समय उसकी ऊंचाई 625 फीट थी। विमान क्रैश होते ही उसके ईंधन ने आग पकड़ ली। तेज धमाके से उसके परखच्चे उड़ गए, विमान ज्वालामुखी की तरह धधक उठा। घने काले धुएं का गुबार काफी दूर तक देखा गया। भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़कों पर शव बिखरे पड़े थे। ज्यादातर शव बुरी तरह से झुलस गए। उनकी पहचान भी  नहीं हो पा रही है।

सैकड़ों फीट से गिरकर जिंदा बचा शख्स, बताया कैसे हादसे का शिकार हुआ लंदन जा रहा विमान?

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाइट रडार के आंकड़ों के अनुसार 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। अभी तक 200 से अधिक लोगों के जान गंवाने की खबरें आ रही हैं। लेकिन इस हादसे में एक शख्स जिंदा भी बच गया है। विमान हादसे के दौरान 625 फीट से गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई। शख्स हादसे के स्थल से लाशों के बीच से होते हुए चलते हुए अस्पताल पहुंचा।

जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा है, पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार बताया जा रहा है। विश्वास का अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विमान में भरा था करीब 80 से 90 टन ईंधन

उधर, अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं (विमानन) विशेषज्ञ नहीं हूं, इसलिए इसके कारण के बारे में अनुमान लगाना मेरे लिए उचित नहीं होगा। घटना के कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को एक शक्तिशाली विमान माना जाता है, जो 12-14 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है। इसका अर्थ है कि इसमें लगभग 80-90 टन ईंधन था।”

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विधि चौधरी ने बताया कि जीवित बचा शख्स सीट 11ए पर था। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती लोगों में और भी लोग हो सकते हैं। अस्पतालों में 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। जीवित बचे व्यक्ति, जिसका नाम 40 वर्षीय रमेश विश्वाशकुमार है ने मीडिया से बात की है।

रमेश ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।” खबरों में उसका 11ए का बोर्डिंग पास भी दिया गया है। अस्पताल के बिस्तर पर पड़े-पड़े उन्होंने अखबार को बताया, “यह सब बहुत जल्दी हुआ।”

रमेश ने कहा, “जब मैं उठा तो मेरे चारों तरफ लाशें बिखरी थीं। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा। मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े थे। किसी ने मुझे पकड़ लिया और एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले गया।” उन्होंने बताया कि उनके भाई अजय विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे। उन्होंने कहा, “वह मेरे साथ यात्रा कर रहा था और अब मैं उसे ढूंढ नहीं पा रहा हूं। कृपया उसे ढूंढने में मेरी मदद करें।”

गृह मंत्री शाह ने जाना घायलों का हाल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज विमान हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। घायलों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है, जो संभवत: इस हादसे में एकमात्र जीवित यात्री है। गृह मंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद और बेहतर उपचार देने का आश्वासन दिया और हादसे पर गहरा दुख जताया।  

Exit mobile version