Site icon अग्नि आलोक

गंगा के घाट रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठे

Share
FacebookTwitterWhatsappLinkedin

गंगा महोत्सव की शुरूआत मंगलवार से अस्सी घाट पर होगी। महोत्सव की पहली निशा पर बनारस घराने के कलाकार पं. साजन मिश्र प्रस्तुति देंगे। महोत्सव की तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। घाट पर दर्शकों के लिए तीन हजार कुर्सियां लगाई गई हैंदेवदीपावली के लिए चेतसिंह घाट पर लेजर शो का ट्रायल किया गया। इस दौरान पूरा चेतसिंह किला लेजर शो की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।

पहले दिन गायन के साथ ही नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। बनारस घराने की आराधना सिंह, सितार वादिका डॉ. सुप्रिया शाह, विपुल चौबे, बिरहा गायक पारसनाथ यादव, भजन गायक शिवशंकर विश्वकर्मा, नई दिल्ली की कथक नृत्यांगना डॉ. यास्मिन सिंह, हैदराबाद की कुचिपुड़ी नृत्यांगना हिमांशी कतराड्डा, कोलकाता की डॉ. नवनीता चौधरी की प्रस्तुति होगी। काशी रस बैंड का शास्त्रीय वादन होगा। अस्सी घाट पर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था को विशेष रूप से अलग-अलग वर्गों के अनुसार किया गया है। तीन हजार कुर्सियां रखी गईं हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आयोजन स्थल पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही पूरे घाट को इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजाया गया है।

घाटों पर दलदल बरकरार, धंस रहे पांव
गंगा घाटों पर अभी भी दलदल बरकरार है। जगह-जगह घाटों पर श्रद्धालुओं के पैर धंस रहे हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि देव दीपावली से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

सज गए घाट, हुआ लेजर शो का ट्रायल
देवदीपावली के लिए गंगा के घाट रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठे हैं। चेतसिंह घाट पर लेजर शो का ट्रायल किया गया। इस दौरान पूरा चेतसिंह किला लेजर शो की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।

Exit mobile version