ई दिल्ली : मशहूर वकील, पूर्व कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि सूचना सभ्यता की प्रगति का मूल आधार है और प्रासंगिक डेटा की उपलब्धता का अभाव एक ऐसी समस्या है जिसका सामना आज पूरी दुनिया कर रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने यह भी कहा कि सत्ता में जो भी सरकार हो, उसके लिए विश्वसनीय डेटा देना जरूरी है।
‘ दिल से विद कपिल सिब्बल ‘ में रखी बात
उन्होंने अपने ऑनलाइन शो ‘दिल से विद कपिल सिब्बल’ के 100 एपिसोड पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ”सूचना के अभाव में संवाद नहीं होता, सूचना के अभाव में प्रगति नहीं होती। सूचना सभ्यता की प्रगति का मूल आधार है। उनका कहना था, ”दुर्भाग्य से जो लोग सूचना को रोकते हैं, वे अपने भविष्य के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। आपके पास डेटा की उपलब्धता होनी चाहिए, आपको उस डेटा को समझने में सक्षम होना चाहिए, और आपको उस डेटा का प्रसार करना चाहिए। समाधान के लिए ये तीन कदम महत्वपूर्ण हैं।”
डेटा नहीं तो आप समाधान कैसे पाएंगे?’
सिब्बल ने कहा कि अगर आपके पास डेटा नहीं है, तो आप उस डेटा का आकलन कैसे करेंगे? अगर आपके पास डेटा नहीं है, तो आप उस डेटा का प्रसार कैसे करेंगे? आप समाधान कैसे पाएंगे? उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह हमारे सामने सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। अगर लोग प्रासंगिक डेटा साझा नहीं करते हैं, तो हम कभी भी समाधान नहीं खोज पाएंगे।”

