Site icon अग्नि आलोक

प्रेमी के हाथों कराई पति की हत्या:देवास में पति को अफेयर का पता लगा तो शराब पिलाने के बाद वायर से घोंट दिया गला

Share

देवास

देवास में 29 जुलाई को हुई 30 साल के युवक की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि युवकी की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। इस वारदात में उसकी पत्नी ने भी पूरा साथ दिया। इसके लिए पहले युवक को शराब पिलाई गई। बाद में केबल वायर से गला घोंटकर मार डाला था। पुलिस ने पत्नी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि खातेगांव थानाक्षेत्र के दीपगांव में बंटी नाथ (30 साल) का शव खेत पर बने टप्पर में मिला था। खेत दीपगांव के ही शिव कलोता का है। बंटी उसके खेत पर काम करता था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह मूल रूप से थाना छिपाबड़ के गांव कानपुरा (जिला हरदा) का रहने वाला है। वह करीब 10 साल से यहां पत्नी बाजल उर्फ राजवंती के साथ रह रहा था।

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि बंटी के अलावा शिवकलोता के खेत में पप्पू नाथ भी काम करता है। पप्पू नाथ का दोस्त गणेश नाथ अक्सर उससे मिलने आता था। गणेश का बंटी की पत्नी से अफेयर हो गया था। दोनों के बीच 2 साल से नाजायज रिश्ते थे। इसकी जानकारी बंटी को लग गई थी। इसके बाद से वह पत्नी को पीटने लगा था।

पत्नी ने गणेश को यह बात बताकर पति को ठिकाने लगाने की योजना हत्या से 8 दिन पहले बना ली थी। योजना के तहत 28 जुलाई की रात पप्पूनाथ के यहां शराब और मुर्गा पार्टी रखी गई। बस स्टैंड पर आरोपी विजय (19 साल), गणेश (27 साल), पप्पू नाथ (35 साल), धर्मेंद्र (24 साल) ने बंटी को बुलाकर शराब पिलाई। इसके बाद बंटी को घर जाने दिया। रात में चारों आरोपी बंटी के घर पहुंचे। पत्नी ने गेट खोल दिया। चारों ने केबल वायर से गला घोंटकर बंटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे वहीं खाट पर छोड़कर भाग गए।

Exit mobile version