Site icon अग्नि आलोक

पूर्व विधायक पटेल बोले:सिंधिया जिस विचारधारा में गए मुझसे मेल नहीं खाती

Share

इंदौर

सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के निवास पर जाकर उनके पिता पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल को श्रद्धांजलि देने के बाद सिंधिया द्वारा मीडिया को दिया गया एक बयान में चर्चा में है जिसे लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी। मंगलवार को पटेल ने उसे लेकर स्पष्ट किया कि सिंधिया और मेरे परिवार के व्यक्तिगत संबंध हैं, वे जिस विचारधारा में गए मुझसे मेल नहीं खाती।

दरअसल, पटेल के घर से बाहर निकलने के दौरान सिंधिया ने मीडिया से कहा कि स्व. रामेश्वर पटेल में जनसेवा के लिए समर्पण भाव था। वे उस पीढ़ी के थे जहां जीवनभर समर्पण भाव के आधार पर ही जनता के सुख-दुख में शामिल होते थे। उनका लंबा कार्यकाल रहा और मैं उन्हें एक कुशल राजनीतिज्ञ से ज्यादा सच्चे जनसेवक के रूप में जानता था। उन्होंने सत्यनारायण पटेल की ओर इशारा कर कहा कि इनका कंधा अभी मेरे साथ ही है। ये पुराने मेरे साथी रहे हैं और काम भी साथ में किया है। कभी-कभी रास्ते अलग हो जाते हैं लेकिन मेरी भावना वही है।

इस पर सत्यनारायण पटेल ने कंधे वाले बयान को लेकर कहा कि सिंधिया और मेरे परिवार के व्यक्तिगत संबंध हैं, वे जिस विचारधारा में गए मेरी विचारधारा उससे मेल नहीं खाती। कोई भी व्यक्ति किसी के सुख-दुख में साथ में खड़ा हो तो वह चर्चा का विषय नहीं हो सकता। विचारधारा अलग-अलग है लेकिन संबंध अलग चीज है। राजनीति में हमेशा विचारधारा की बात होती है। विचारधारा अलग-अलग हो सकती है लेकिन व्यक्तिगत संबंध किसी भी दल, समुदाय में हो सकते हैं।

Exit mobile version