अग्नि आलोक

*स्वतंत्रता संग्राम की अमर नायिका झलकारी बाई को राष्ट्रीय वीरांगना घोषित किया जाए – महावर*

Share

*वीरांगना झलकारीबाई को भारत रत्न देने तथा राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर पर वीरता अवार्ड घोषित किया जाए*

*झलकारीबाई की प्रतिमा के लिए एक बार फिर मैदान सम्हालेगा कोली/कोरी समाज*

इन्दौर । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोली/कोरी समाज के संयुक्त संगठन अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ जहां इन्दौर में विगत 28 सालों से झलकारीबाई की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहा है, वहीं अब कोली/कोरी समाज ने वीरांगना झलकारी बाई को राष्ट्रीय वीरांगना घोषित करने के साथ ही झलकारी बाई को भारतरत्न से सम्मानित करने तथा राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर वीरांगना झलकारी वीरता अवार्ड घोषित करने की मांग भी की है। इस सम्बंध में समाज का एक प्रतिनिधि मंडल अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन प्रेषित करेगा।

अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश वर्मा दानिश, मालवा प्रांताध्यक्ष ईश्वर लाल सनोटिया, निमाड़ प्रांताध्यक्ष महादेव वर्मा, इन्दौर सम्भागाध्यक्ष ओमप्रकाश धीमान एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद टाटवाल ने अपने संयुक्त प्रेस बयान में संकल्प लेते हुए कहा कि सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर फिरंगी अंग्रेज दुश्मनों से लोहा लेने वाली कोली/कोरी समाज की वीरांगना झलकारी बाई की घोड़े पर सवार प्रतिमा लगाने की मांग पिछले 28 सालों से अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ द्वारा की जा रही है। इसी संदर्भ में कोली समाज के 14 सामाजिक संगठनों के संयुक्त संगठन अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ एवं कोरी / कोली महापंचायत के माध्यम प्रतिनिधि मंडल ने वार्ड 72 के भाजपा पार्षद योगेश गेंदर के माध्यम से महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधानसभा चार की विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात कर वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा अन्नपूर्णा रोड़ स्थित दशहरा मैदान ग्राउंड के कार्नर पर लगाने तथा दरगाह चौराहे का नामकरण वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर करने की मांग की गई, इस दौरान महापौर एवं विधायक ने एमआईसी बैठक में प्रस्ताव रख कर स्वीकृति लेने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक कोली/कोरी समाज की इस मांग पर निगम प्रशासन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। ऐसी स्थिति में एक बार फिर कोली / कोरी समाज के 14 संगठनों का प्रतिनिधि मंडल महापौर पुष्पमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ से मुलाकात कर 22 नवम्बर झलकारी जयंती के पूर्व ही अन्नपूर्णा रोड़ स्थित दशहरा मैदान गार्डन के कार्नर पर झलकारी बाई की प्रतिमा लगाने की मांग दोहराई जाएगी। बावजूद अगर निगम प्रशासन समाज की मांग पर ध्यान नहीं देगा तो समाज द्वारा समाज के प्रस्तावित प्रतिमा स्थल दशहरा मैदान गार्डन के कार्नर पर धरना देकर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित करेगा।

झलकारी बाई को राष्ट्रीय वीरांगना घोषित करने एवं भारत रत्न से सम्मानित किया जाए :-

अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश वर्मा दानिश ने प्रदेश के यशस्वीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित करते हुए कहा मात्र 12 वर्ष की आयु में खूंखार चीते का वध, झांसी के भोजला ग्राम में 7 डाकुओं के साथ मुठभेड़ करने तथा मंदिर में फिरंगी अग्रेज दुश्मनों से लोहा लेकर तथा अंग्रेज सैनिकों से घिरे झांसी के किले से अपनी चातुर्यता से रानी लक्ष्मीबाई को बाहर निकलवा कर रानी की वैषभूषा में कालपी तक खदेड़ने वाली कोली / कोरी समाज की अमर शहीद झलकारी बाई को राष्ट्रीय वीरांगना एवं भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि समाज का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही अखिल भारतीय कोली समाज केu राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल के पूर्व सांसद श्री वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उज्जैन के पूर्व सांसद श्री सत्यनारायण पंवार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से मिलकर वीरांगना झलकारी बाई को भारत रत्न से सम्मानित करने एवं झलकारी बाई के नाम पर राष्ट्रीय वीरता अवार्ड घोषित करने की मांग करेगा।

Exit mobile version