Site icon अग्नि आलोक

प्रदेश में किसान आंदोलन का असर, राहुल राज ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Share

भोपाल, । प्रदेश में एक तरफ सरकार अपनी योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है वहीं दूसरी तरफ किसान वर्ग नए कृषि कानून को लेकर अब भी नाराज है इसे लेकर ही प्रदेश किसान संगठन के अध्यक्ष राहुल राज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है।

प्रेसवार्ता के दौरान बोले किसान नेता ने कही बात

इस संबंध में, आज शुक्रवार को राजधानी में आयोजित हुई प्रेसवार्ता के दौरान किसान नेता राहुल राज ने सरदार वीएम सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, सिंह की वजह से दिल्ली में चल रहा किसान आंदोलन कमजोर हो गया है। साथ ही कहा कि, किसान आंदोलन से संगठन का आंदोलन को वापस लेना एक दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। यह निर्णय वीएम सिंह ने बिना चर्चा के स्वंय लिया और जब आंदोलन एक निर्णायक मोड़ पर है ऐसा करना निंदनीय है। किसान हित से आगे स्वहित को रखने वाले लोगों के साथ काम करना गवारा नहीं है। इसलिए पूरी टीम राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन छोड़ रही है और मैंने अपने पद व संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

ट्रैक रोको अभियान का किया आह्वान

इस संबंध में बताते चले कि, संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा देश में 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ट्रैक रोको अभियान का बड़ा ऐलान किया है। साथ ही कहा कि, वे इस अभियान के तहत विदिशा से शामिल होगे वहीं पूरे प्रदेश में किसान आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा कृषि मंत्री को घेरते हुए कहा कि, कृषि मंत्री ने किसानों को दलाल, देशद्रोही बताया था। जिसके लिए वे 15 फरवरी को उपवास कर चूनाभट्‌टी स्थित शिव मंदिर में कमल पटेल की सद्बुद्धि लिए प्रार्थना करेंगे।

Exit mobile version