अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*सुबह की ताजा खबरे:नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास,  IMF को भारत का दो टूक संदेश, पाकिस्तान को फंड देने पर फिर से करे विचार,आम जनजीवन पर मौसम की मार,अल्बानिया के पीएम का रेड कारपेट पर ग्रैंड वेलकम, रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार*

Share

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर आगे बढ़ने के लिए शनिवार से वाशिंगटन में मंत्री स्तरीय वार्ताएं शुरू होंगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल चार दिवसीय दौरे के दौरान अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीयर के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा, रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले के साथ ही आईपीएल 2025 का रोमांच एक बार फिर शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन सीजफायर के एलान के बाद बोर्ड ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। इसके अलावा, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया और अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया। इसके बावजूद नीरज डायमंड लीग का दोहा चरण नहीं जीत सके। उन्हें जर्मनी के जूलियन वेबर ने हराया जिन्होंने छठे प्रयास में  91.06 मीटर का थ्रो किया। इसके अलावा, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू से उत्तर प्रदेश और राजस्थान से मध्य प्रदेश तक अगले तीन दिन लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे धूल और गर्मी से राहत मिली। हालांकि, आज भी हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच, ओडिशा में शुक्रवार को आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने से छह महिलाओं समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मंत्री स्तरीय वार्ता आज से


भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर आगे बढ़ने के लिए शनिवार से वाशिंगटन में मंत्री स्तरीय वार्ताएं शुरू होंगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल चार दिवसीय दौरे के दौरान अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीयर के साथ बातचीत करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान मुख्य वार्ताकारों को राजनीतिक मार्गदर्शन देने और पिछले दो महीनों में हुई प्रगति का आकलन किया जाएगा। 19 से 22 मई तक दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के बीच विस्तृत चर्चा होगी। इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर तक व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने से पहले दोनों देश अंतरिम व्यापार व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं। वार्ता में बाजार पहुंच, नियमों की उत्पत्ति और गैर-टैरिफ बाधाएं प्रमुख मुद्दे होंगे।

ऑटोमोबाइल, वाइन, डेयरी और सेब जैसे कृषि उत्पादों में छूट चाहता है अमेरिका
भारत की ओर से अमेरिकी स्टील और एल्युमीनियम पर लगाए गए टैरिफ के जवाब में कुछ अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने का प्रस्ताव भी चर्चा का विषय होगा। अमेरिका ने 9 जुलाई तक भारत पर 26 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क को निलंबित कर दिया है, लेकिन 10 प्रतिशत आधारभूत शुल्क जारी है। भारत इस समझौते के तहत अमेरिका से कपड़ा, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा उत्पाद, केमिकल, झींगा मछली और केले जैसे श्रम-गहन क्षेत्रों में शुल्क रियायत की मांग कर रहा है। वहीं, अमेरिका ऑटोमोबाइल (विशेषकर इलेक्ट्रिक वाहन), वाइन, डेयरी और सेब जैसे कृषि उत्पादों में छूट चाहता है।

90 दिनों के टैरिफ विराम का लाभ उठाना चाहते हैं दोनों देश
बीटीए के लिए भारत के मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल और अमेरिकी सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच ने पिछले महीने वाशिंगटन में तीन दिवसीय वार्ता की थी। मार्च में गोयल ने भी ग्रीयर और लटनिक के साथ द्विपक्षीय बैठकें की थीं। दोनों देशों ने पहले ही क्षेत्रीय स्तर पर बातचीत शुरू कर दी है। दोनों देश 90 दिनों के टैरिफ विराम का लाभ उठाकर वार्ता को गति देने का प्रयास कर रहे हैं।

तू भी है राणा का वंशज…नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीवन में पहली बार किया 90 मीटर का थ्रो

भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग मे इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया है। दोहा डायमंड लीग में उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया। पहले प्रयास में 88.44 मीटर भाला फेंकने के बाद उनका दूसरा राउंड फाउल रहा। पेरिस ओलंपिक में सिल्वर जीतने के बाद नीरज पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। उनके नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल है। 

भारतीय ओलंपिक इतिहास के सर्वश्रेष्ठ एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2025 में 90. 23 मीटर का थ्रो करके 90 मीटर की बाधा को पार कर लिया है। नीरज ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इससे पहले उन्होंने स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 में 89.94 मीटर का थ्रो किया था, जबकि अब टूर्नामेंट के तीसरे अटेंप्ट में गोल्डन बॉय ने गजब कर दिया। उन्होंने खुद को पोजीशन किया और फिर पूरा जोर लगाकर भाला थ्रो कर दिया।

नीरज चोपड़ा को हो गया था यकीन, इस बार 90 मीटर पार
नीरज का थ्रो इस बार हवा का चीरते हुए 90.23 मीटर दूर जाकर गिरा। भाला फेंकने के बाद उनके चेहरे पर सुकून था। मानो हाथ से निकलने के बाद ही उन्हें पता चल गया था कि यह तो 90 मीटर पार गिरेगा। इस तरह नीरज चोपड़ा ने आखिरकार वो कर दिखाया, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो किया। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं।

इससे पहले 2022 में डायमंड लीग में फेंका था बेस्ट थ्रो
इससे पहले नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो 89.49 मीटर का था, जो उन्होंने स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 में फेंका था। तोक्यो ओलंपिक के गोल्डन बॉय से पिछले लगभग 5 सालों से उम्मीद थी कि वह 90 मीटर के मार्क को हासिल कर लेंगे और आज वह ऐतिहासिक दिन आ गया। हालांकि, अपनी लाइफ का बेस्ट थ्रो करने के बावजूद उन्हें दूसरे नंबर पर रहकर संतोष करना पड़ा। जर्मन थ्रोअर जूलियन वेबर 91.06 मीटर के साथ नंबर वन रहे। बता दें कि गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की हाल ही में टेस्टोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर नियुक्ति हुई है।

नीरज चोपड़ा के पांच सबसे बेहतरीन जेवलिन थ्रो

  • 90.23 मीटर: दोहा डायमंड लीग 2025
  • 89.94 मीटर: स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
  • 89.49 मीटर: लुसाने डायमंड लीग 2024
  • 89.45 मीटर: पेरिस 2024 ओलंपिक – फाइनल
  • 89.34 मीटर: पेरिस 2024 ओलंपिक – क्वालीफिकेशन

‘आतंकवाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करेगा’: IMF को भारत का दो टूक संदेश,

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाकिस्तान को मिलने वाली मदद पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कर सकता है। राजनाथ सिंह ने यह बात गुजरात के भुज एयर फोर्स स्टेशन से कही। उन्होंने दुनिया से पाकिस्तान को आर्थिक मदद रोकने की अपील की है। उन्होंने भारतीय सेना की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की भी सराहना की। IMF ने हाल ही में पाकिस्तान को सहायता के तौर पर 1.023 बिलियन अमेरिकी डॉलर की दूसरी किश्त दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को IMF से जो पैसा मिलेगा, उसका बड़ा हिस्सा वह अपने देश में आतंकवाद के ढांचे को मजबूत करने में लगाएगा।

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाकिस्तान को मिलने वाली मदद पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कर सकता है। राजनाथ सिंह ने यह बात गुजरात के भुज एयर फोर्स स्टेशन से कही। उन्होंने दुनिया से पाकिस्तान को आर्थिक मदद रोकने की अपील की है। उन्होंने भारतीय सेना की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की भी सराहना की। IMF ने हाल ही में पाकिस्तान को सहायता के तौर पर 1.023 बिलियन अमेरिकी डॉलर की दूसरी किश्त दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को IMF से जो पैसा मिलेगा, उसका बड़ा हिस्सा वह अपने देश में आतंकवाद के ढांचे को मजबूत करने में लगाएगा। उन्होंने भारत की तरफ से IMF से यह अपील की है कि वह पाकिस्तान को आर्थिक मदद देने पर फिर से विचार करे।

‘नाश्ता करने में लगने वाले समय में दुश्मन तबाह’

रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दुश्मनों को बहुत कम समय में मुंहतोड़ जवाब दिया गया। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि जितना समय लोग नाश्ता करने में लगाते हैं, उतने समय में आपने दुश्मनों से निपट लिया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आपने दुश्मनों की जमीन पर जाकर मिसाइलें दागीं। इसकी गूंज सिर्फ भारत की सीमाओं तक ही नहीं रही, बल्कि पूरी दुनिया ने इसे सुना। वह गूंज सिर्फ मिसाइलों की नहीं थी, बल्कि आपके पराक्रम और भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों की बहादुरी की भी थी।’ राजनाथ सिंह का यह दौरा जम्मू और कश्मीर के दौरे के एक दिन बाद हुआ है। उन्होंने LoC (नियंत्रण रेखा) और अंतरराष्ट्री सीमा (IB) पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।

‘IMF के फंड को आतंकवाद के लिए खर्च करेगा पाकिस्तान’

इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान को IMF (International Monetary Fund) से जो पैसा मिलेगा, उसका बड़ा हिस्सा वो अपने देश में आतंकवाद फैलाने वाले ढांचे को मजबूत करने में लगाएगा। मेरा मानना है कि पाकिस्तान इस पैसे का गलत इस्तेमाल करेगा।’ इसी को देखते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘भारत चाहता है कि IMF पाकिस्तान को फंड देने पर फिर से विचार करे।’

IMF ने फिर से की है पाकिस्तान की आर्थिक मदद

IMF ने 14 मई को पाकिस्तान को 1.023 बिलियन अमेरिकी डॉलर की दूसरी किश्त दी थी। पाकिस्तान IMF के बेलआउट पैकेज पर बहुत ही ज्यादा निर्भर है। इस पैकेज से उसे अपने घटते विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में मदद मिली है। पिछले साल पाकिस्तान दिवालिया होने की कगार पर था, तब IMF ने उसे 3 बिलियन डॉलर की मदद देकर बचाया था। IMF की वेबसाइट के अनुसार, पाकिस्तान को सदस्य बनने के बाद से अब तक कम से कम 25 बेलआउट लोन मिल चुके हैं।

कर्ज चुकाने के लिए कर्ज पर निर्भर हो चुका है पाकिस्तान

इस साल अप्रैल के अंत में पाकिस्तान का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 10.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। अगस्त 2024 में यह 9.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। अनुमान है कि जून 2025 के अंत तक यह 13.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच पाएगा। IMF ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपनी GDP का 1.6 प्रतिशत प्राथमिक बजट अधिशेष (Primary Budget Surplus) मानकर बजट बनाए। इसके लिए उसे गैर-ब्याज खर्चों के अलावा लगभग 2 ट्रिलियन रुपये जुटाने होंगे। इसका मतलब है कि पाकिस्तान को अपनी आमदनी बढ़ानी होगी और खर्च कम करने होंगे। अभी पाकिस्तान की स्थिति ये है कि कर्ज चुकाने के लिए उसे कर्ज लेना पड़ रहा है।

 रामभद्राचार्य को मिला 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार,

राष्ट्रपति मुर्मू ने शुक्रवार को जगतगुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में संस्कृत के विद्वान जगतगुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया। यह पुरस्कार 2023 के लिए है। जगतगुरु रामभद्राचार्य और मशहूर उर्दू कवि और गीतकार गुलज़ार को भी 2023 के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन दोनों को साहित्य के क्षेत्र में उनके खास योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। 

\राष्ट्रपति मुर्मू ने शुक्रवार को जगतगुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में संस्कृत के विद्वान जगतगुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया। यह पुरस्कार 2023 के लिए है। जगतगुरु रामभद्राचार्य और मशहूर उर्दू कवि और गीतकार गुलज़ार को भी 2023 के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन दोनों को साहित्य के क्षेत्र में उनके खास योगदान के लिए यह सम्मान मिला है।

राष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने इस मौके पर दोनों साहित्यकारों को बधाई दी। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनके साहित्यिक काम को पहचाना गया है। उन्होंने कहा, “उनकी साहित्यिक कार्य को सम्मानित किया गया।” ज्ञानपीठ पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह पुरस्कार हर साल दिया जाता है। इस साल यह पुरस्कार दो लोगों को मिला है।

गुलज़ार साहब जल्दी स्वस्थ हों

राष्ट्रपति मुर्मू ने गुलज़ार साहब को भी ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर बधाई दी, पर वो कार्यक्रम में नहीं आ पाए थे। राष्ट्रपति ने कहा कि वो जल्दी से ठीक हो जाएं और पहले की तरह कला, साहित्य, समाज और देश के लिए काम करते रहें। राष्ट्रपति ने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ता है और जगाता है। 19वीं सदी में जो सामाजिक बदलाव हुए और 20वीं सदी में जो आज़ादी की लड़ाई हुई, उसमें कवियों और लेखकों ने लोगों को जोड़ने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया गाना ‘वंदे मातरम’ लगभग 150 सालों से भारत माता के बच्चों को जगा रहा है, और हमेशा जगाता रहेगा। वाल्मीकि, व्यास और कालिदास से लेकर रवींद्रनाथ टैगोर जैसे महान कवियों की रचनाओं तक, हमें एक जीवंत भारत की धड़कन महसूस होती है। यह धड़कन ही भारतीयता की आवाज़ है।

भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की तारीफ

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये ट्रस्ट 1965 से भारतीय भाषाओं के बेहतरीन साहित्यकारों को पुरस्कार दे रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों को पुरस्कार देने की प्रक्रिया में, भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार के चयनकर्ताओं ने हमेशा सबसे अच्छे साहित्यकारों को चुना है और इस पुरस्कार की गरिमा को बनाए रखा है।

लेखिकाओं की तारीफ की

राष्ट्रपति ने ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाली लेखिकाओं जैसे आशापूर्णा देवी, अमृता प्रीतम, महादेवी वर्मा, कुर्रतुल-ऐन-हैदर, महाश्वेता देवी, इंदिरा गोस्वामी, कृष्णा सोबती और प्रतिभा राय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन लेखिकाओं ने भारतीय परंपरा और समाज को बहुत गहराई से समझा और महसूस किया है। उन्होंने अपने लेखन से हमारे साहित्य को और भी समृद्ध बनाया है। राष्ट्रपति जी ने कहा कि हमारी बहनों और बेटियों को भी साहित्य लिखने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्हें इन महान लेखिकाओं से प्रेरणा लेकर हमारे समाज को और भी संवेदनशील बनाना चाहिए।

रामभद्राचार्य जी के बारे में बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने एक शानदार उदाहरण पेश किया है। उन्होंने उनके कई तरह के योगदानों की सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद, उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से साहित्य और समाज की असाधारण सेवा की है। उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य जी ने साहित्य और समाज सेवा दोनों क्षेत्रों में बहुत काम किया है। राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन से प्रेरणा लेकर साहित्य, समाज और देश के निर्माण में सही रास्ते पर आगे बढ़ती रहेंगी।

जॉर्जिया मेलोनी के सम्मान में घुटनों पर बैठे अल्बानिया के पीएम,अल्बानिया के पीएम, रेड कारपेट पर ग्रैंड वेलकम

अल्बानिया में आयोजित यूरोपीय संघ के यूरोपीय राजनीतिक समुदाय शिखर सम्मेलन के दौरान गजब नजारा देखने को मिला। इस दौरान मेजबान देश अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने घुटनों के बल बैठकर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का स्वागत किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। एडी रामा ने एक दिन पहले ही चौथी बार अल्बानिया के प्रधानमंत्री का चुनाव जीता है। इसके बाद उन्होंने मूसलाधार बारिश के बावजूद राजधानी टिराना में यूरोपीय नेताओं की भव्य अगवानी की।

टिराना: अल्बानिया में आयोजित यूरोपीय संघ के यूरोपीय राजनीतिक समुदाय शिखर सम्मेलन के दौरान गजब नजारा देखने को मिला। इस दौरान मेजबान देश अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने घुटनों के बल बैठकर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का स्वागत किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। एडी रामा ने एक दिन पहले ही चौथी बार अल्बानिया के प्रधानमंत्री का चुनाव जीता है। इसके बाद उन्होंने मूसलाधार बारिश के बावजूद राजधानी टिराना में यूरोपीय नेताओं की भव्य अगवानी की।

जॉर्जिया मेलोनी का घुटनों के बल किया स्वागत

यूरोपीय नेताओं के स्वागत समारोह की शुरुआत एडी रामा ने रेड कारपेट पर नीले रंग का छाता घुमाकर की। इस पर यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (ईपीसी) का लोगो बना हुआ था। एडी रामा इस दौरान नेकटाई और ट्रेडमार्क स्नीकर्स पहने हुए थे। राजनेताओं के क्रम में जब इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पहुंची, तब एडी रामा घुटने टेककर जमीन पर बैठ गए। इस पर मेलोनी हंसने लगीं और उन्हें उठाने की कोशिश की। बाद में दोनों नेताओं ने हाथ भी मिलाया। एडी रामा मेलोनी को अक्सर अपनी इतालवी “बहन” कहते हैं।

एडी रामा ने यूरोपीय नेताओं का किया स्वागत

एडी रामा ने अल्बानिया को 2030 तक यूरोपीय संघ में शामिल करने के वादे पर चुनाव अभियान चलाया और शानदार जीत हासिल की। दो मीटर (छह फुट सात इंच) लंबे विशालकाय व्यक्ति रामा ने यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (ईपीसी) की बैठक में भाग लेने वाले 40 से अधिक नेताओं में से प्रत्येक का नाम लेकर स्वागत किया और उनके सम्मान में दो शब्द कहे। उन्होंने इस बैठक के पहले इंस्टाग्राम पर लिखा, तिराना से, “जहां आज पूरा यूरोप आया है और जहां पूरी दुनिया देख रही होगी, मैं आपको नमस्ते कहता हूं।”

EPC सम्मेलन में कितने देश हुए शामिल

EPC सम्मेलन में यूरोपीय संघ के अलावा 20 अन्य देशों के सदस्य शामिल हुए। इनमें अल्बानिया मेजबान के तौर पर शामिल था, हालांकि वह यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है। EPC सम्मेलन को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दिमाग की उपज माना जाता है। इस सम्मेलन के दौरान यूक्रेन युद्ध प्रमुख मुद्दा बना रहा। बैठक में इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता पर चर्चा की गई। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध पर भी बातचीत हुई।

शशि थरूर को मोदी सरकार देने जा रही अहम जिम्मेदारी

सरकार पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आक्रामक राजनयिक अभियान के तहत वैश्विक स्तर पर भारत के पक्ष को मजबूती से रखेगी। साथ ही पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए अगले सप्ताह से विभिन्न देशों में कई बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगी। खबर है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर को पाकिस्तान से संचालित आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में भारत की तरफ से एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें इस मामले में भारत का पक्ष रखने के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिए गए बयान से पार्टी के कुछ नेता नाराज़ थे। उन्हें लगा कि थरूर ने ‘लक्ष्मण रेखा’ पार कर दी है। लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तान की सरजमीं से संचालित आतंकवाद के खिलाफ वह दुनियाभर में भारत की राय रखेंगे। थरूर को पाकिस्तान से संचालित आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में भारत की तरफ से एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें इस मामले में भारत का पक्ष रखने के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

पाकिस्तान से आतंकवाद कैसे फैलता, थरूर बताएंगे

भारत सरकार दुनिया को बताना चाहती है कि पाकिस्तान से आतंकवाद कैसे फैलता है। इसके लिए सरकार एक खास योजना बना रही है। शशि थरूर, जो भारत में विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष भी हैं, इस काम में आगे रह सकते हैं। न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वह विभिन्न देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर सकते हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में अलग-अलग पार्टियों के सदस्य होंगे।

शशि थरूर के करीबियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने उनसे इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए संपर्क किया है। सूत्रों ने बताया, “सरकार चाहती है कि थरूर खासकर अमेरिका में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करें। क्योंकि वह विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं।” हालांकि, शशि थरूर ने सरकार से पहले कांग्रेस पार्टी से बात करने को कहा है।

प्रतिनिधिमंडल में कई सांसद होंगे शामिल

इस योजना के तहत कई प्रतिनिधिमंडल बनाए जाएंगे। हर प्रतिनिधिमंडल में पांच से छह सांसद होंगे। उनके साथ विदेश मंत्रालय (MEA) का एक प्रतिनिधि और सरकार का एक और अधिकारी भी होगा। सांसदों को कहा गया है कि वे अपने पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेज तैयार रखें। MEA यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं करेगा। सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल 22 मई के आसपास भारत से रवाना होगा और जून के पहले हफ्ते में वापस आएगा। कुछ सांसद भी इन प्रतिनिधिमंडलों में शामिल हो सकते हैं। इनमें समिक भट्टाचार्य, अनुराग ठाकुर, मनीष तिवारी, अमर सिंह, प्रियंका चतुर्वेदी, सस्मित पात्रा, सुप्रिया सुले, श्रीकांत शिंदे और डी पुरंदेश्वरी के नाम शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर शशि थरूर की सफाई

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर शशि थरूर के समर्थन के बाद कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग उनसे नाराज़ थे। इसके बाद थरूर ने अपनी बात साफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह एक भारतीय नागरिक के तौर पर उनकी निजी राय थी, न कि पार्टी का आधिकारिक रुख। थरूर ने कहा, “इस समय, संघर्ष के समय, मैंने एक भारतीय के रूप में बात की। मैंने कभी भी किसी और के लिए बोलने का दिखावा नहीं किया। मैं पार्टी का प्रवक्ता नहीं हूं। मैं सरकार का प्रवक्ता नहीं हूं। मैंने जो कुछ भी कहा है, आप उससे सहमत हो सकते हैं या असहमत हो सकते हैं, इसके लिए मुझे व्यक्तिगत रूप से दोषी ठहरा सकते हैं, और यह ठीक है।”

भारत सरकार के एक्शन ने घबराई तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन पहुंची कोर्ट

तुर्की की सेलेबी एविएशन भारत सरकार के एक्शन से घबरा गई है। उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी का कहना है कि सरकार ने बिना ठीक से बताए राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर उनकी सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द कर दी है।

र्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी एविएशन ने दिल्ली कोर्ट में एक याचिका दायर की है। यह याचिका भारत सरकार की ओर से सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले के खिलाफ है। इस फैसले से कंपनी के भारत के बड़े एयरपोर्ट पर कामकाज पर असर पड़ा है।

रॉयटर्स को मिली जानकारी के अनुसार, सेलेबी एविएशन की भारतीय यूनिट ने मंजूरी रद्द करने के आधार पर सवाल उठाए हैं। कंपनी ने अपनी याचिका में कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर मंजूरी रद्द करने का कारण स्पष्ट नहीं है।

सरकार ने रद्द की थी मंजूरी

सरकार ने गुरुवार को सेलेबी को भारत में काम करने के लिए जरूरी सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कुछ चिंताएं बताई हैं, लेकिन खुलकर कुछ नहीं कहा है। भारत के कानून के अनुसार, एयरपोर्ट पर जरूरी सेवाएं देने वाली कंपनियों के लिए यह मंजूरी जरूरी है। इन सेवाओं में यात्रियों और सामान का प्रबंधन शामिल है।

सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब खबरें हैं कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले हफ्ते भारत के खिलाफ लड़ाई में तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, जिसमें पड़ोसी देश में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था, तुर्की ने पाकिस्तान को ‘अच्छे और बुरे’ समय में साथ देने की बात कही थी।

10 साल से ज्यादा पुरानी कंपनी

सेलेबी एविएशन भारत में एक दशक से अधिक समय से काम कर रही है। यह कंपनी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित 9 एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं देती है।

सरकार के फैसले के बाद, सेलेबी एविएशन की कई यूनिट का कामकाज रोक दिया गया है। इनमें सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CASI), सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CGHI), सेलेबी Nas एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सेलेबी GS चेन्नई प्राइवेट लिमिटेड (CGSC) शामिल हैं।

भारत में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की ओर से पाकिस्तान का समर्थन करने के बाद, सेलेबी एविएशन ने सोशल मीडिया पर चल रही गलत खबरों का खंडन किया है। कंपनी ने कहा है कि उसका स्वामित्व और कामकाज बिल्कुल सही है।

सेलेबी ने एक बयान में कहा, ‘हम अपने स्वामित्व और भारत में लंबे समय से मौजूदगी के बारे में सही जानकारी देना चाहते हैं। सेलेबी एविएशन इंडिया एक पेशेवर तरीके से चलने वाली, वैश्विक विमानन सेवा कंपनी है।’

महाराष्ट्र में गरमा सकती है राजनीति,चीफ जस्टिस गवई के पहले फैसले से पूर्व सीएम नारायण राणे ‘क्लीन बोल्ड

महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई (बी आर गवई) के सुप्रीम कोर्ट की बागडोर संभालने के बाद बीजेपी नेता और पूर्व सीएम नारायण राणे को करारा झटका लगा है। यह महज संयोग है कि गवई के सीजेआई बनने के बाद महाराष्ट्र के कद्दावर नेता नारायण राण पहली गेंद पर बोल्ड हो गए हैं। गुरुवार को सीजेआई ने अपने पहले फैसले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे के राजस्व मंत्री रहते लिए गए एक फैसले को निरस्त कर दिया। राणे पर आरोप है कि उन्होंने अपने करीबी बिल्डर को पुणे जिले की वन विभाग की 30 एकड़ जमीन दी थी।

सीजेआई ने उक्त जमीन वन विभाग को वापस कर देने के आदेश देते हुए कहा कि देश भर में ऐसे सभी मामलों की जांच होनी चाहिए जहां नेता-अफसर-बिल्डर मिलीभगत है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में हड़कंप की स्थिति है। नारायण राणे मोदी 2.0 में केंद्रीय मंत्री थी। इस बार वह मंत्री नहीं है लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। वह रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से लोकसभा सदस्य हैं। उनके बड़े बेटे नीलेश राणे शिवसेना से विधायक है तो छोटा बेटा नितेश राणे बीजेपी से फडणवीस सरकार में मंत्री हैं।

णे को सीधा झटका
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को नारायण राणे के लिए सीधा झटका माना जा रहा है। चूंकि अब वह बीजेपी में हैं। ऐसे मे इस मुद्दे परमहायुति में भी राजनीतिक बवाल शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। फडणवीस सरकार में अभी राजस्व मंत्री की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों में हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकिर विपक्ष में खास तौर से उद्धव ठाकरे की पार्टी को राणे पर आक्रमक हो सकती है।

मनोहर जोशी थे तब मुख्यमंत्री
मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने राजनेताओं और बिल्डरों के नेक्सस को लेकर भी कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा पुणे में 30 एकड़ जमीन एक बिल्डर को देने का फैसला इस बात का ज्वलंत उदाहरण है कि किस तरह राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी, निजी बिल्डरों के साथ मिलकर काम करते हैं। यह पूरा मामला जुलाई से अगस्त 1998 के आसपास का है। तब मनोहर जोशी राज्य के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद नारायण राणे राज्य के सीएम बने थे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उस वक्त पर जिस तेज गति से भूमि उपयोग बदला गया। उससे साफ है कि तत्कालीन राजस्व मंत्री इसमें शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह जांच करने का निर्देश भी दिया कि क्या किसी निजी पक्ष को गैर-वनीय गतिविधियों के लिए वन भूमि आवंटित की गई है। अगर ऐसा हुआ है तो आरक्षित भूमि को वन विभाग को वापस सौंप दिया जाए। नारायण राणे महाराष्ट्र के 15 जून, 1996 से लेकर 1 फरवरी, 1999 तक राजस्व मंत्री रहे थे।

स्थगित होने के बाद फिर शुरू होगा आईपीएल का रोमांच
रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले के साथ ही आईपीएल 2025 का रोमांच एक बार फिर शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन सीजफायर के एलान के बाद बोर्ड ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया था।

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 May 2025 Updates On Amar Ujala

90 मीटर से अधिक थ्रो के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे नीरज
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया और अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया। इसके बावजूद नीरज डायमंड लीग का दोहा चरण नहीं जीत सके। उन्हें जर्मनी के जूलियन वेबर ने हराया जिन्होंने छठे प्रयास में  91.06 मीटर का थ्रो किया। नीरज 90.23 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.64 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 May 2025 Updates On Amar Ujala

जम्मू से UP, राजस्थान से मध्य प्रदेश तक दिखेगा लू का कहर
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू से उत्तर प्रदेश और राजस्थान से मध्य प्रदेश तक अगले तीन दिन लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे धूल और गर्मी से राहत मिली। हालांकि, आज भी हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच, ओडिशा में शुक्रवार को आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने से छह महिलाओं समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 May 2025 Updates On Amar Ujala

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल सुबह होगा जारी
 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) बहुत जल्द कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने वाला है। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 इसी सप्ताह घोषित किया जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, 10वीं के नतीजों की घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए नतीजे चेक कर सकेंगे।

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 May 2025 Updates On Amar Ujala

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में अचानक वृद्धि के बाद ग्रेप-1 लागू
वायु प्रदूषण के स्तर में अचानक वृद्धि के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के पहले चरण के उपायों को लागू कर दिया है। दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 278 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें : आज यलो लाइन की टाइमिंग में है बदलाव
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यलो लाइन पर कश्मीरी गेट और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट के बीच शनिवार 17 मई को सुबह होने वाले रखरखाव कार्य के कारण मेट्रो सेवाओं को नियंत्रित करने की घोषणा की है। सुबह 6:25 बजे तक इस खंड पर मेट्रो ट्रेनें 35 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। हालांकि, यलो लाइन के बाकी हिस्सों पर सामान्य सेवाएं जारी रहेंगी। डीएमआरसी ने बताया कि मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के बीच पहली ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 May 2025 Updates On Amar Ujala

Supreme Court: झारखंड हाईकोर्ट ने दो साल बाद भी नहीं सुनाया फैसला; सुप्रीम कोर्ट फिर नाराज
झारखंड हाईकोर्ट ने होमगार्ड की नियुक्ति से संबंधित मामले में दो साल बाद भी फैसला नहीं सुनाया। फैसले में देरी पर तीन छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिस पर शीर्ष अदालत ने नाराजगी जताई है। वरिष्ठ वकील निखिल गोयल ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ को बताया कि हाईकोर्ट की एकल पीठ ने पिछली बार 6 अप्रैल, 2023 को मामले की सुनवाई की थी। पीठ ने मौखिक रूप से कहा था कि वह इसे आदेश के लिए सुरक्षित रख रही है, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं सुनाया है। इस पर पीठ ने नाराजगी जताई।

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 May 2025 Updates On Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ (फाइल) 

पीएम शहबाज ने फिर छेड़ा कश्मीर राग
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के साथ वार्ता की गुहार लगाई है। हालांकि यह भी जोड़ा कि कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों पर बात होनी चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के हमलों में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के लिए देश भर में आयोजित धन्यवाद दिवस (यौम ए तशाकुर) के मौके पर शहबाज ने कहा, भारत और पाकिस्तान ने तीन युद्ध लड़े और इससे कुछ हासिल नहीं हुआ।

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 May 2025 Updates On Amar Ujala

दुष्कर्म मामले में सांसद राकेश राठौर पर आरोप तय
यूपी के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सांसद पर आरोप तय कर दिए हैं। सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 मई नियत की गई है। इस दिन पीड़िता की गवाही कोर्ट में होगी।

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 May 2025 Updates On Amar Ujala

मथुरा के नौहझील में ईंट-भट्ठों पर पथाई कर रहे 90 बांग्लादेशी हिरासत में
मथुरा के थाना नौहझील पुलिस ने सत्यापन के दौरान ईंट-भट्ठों पर मजदूरी कर रहे महिला-पुरुष व बच्चों सहित 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। थाना क्षेत्र में सैकड़ों ईंट-भट्ठा संचालित हैं। इनमें बिहार, मध्यप्रदेश, असम सहित अन्य राज्यों के लोग ईंट-पथाई का काम करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गत दिनों क्राइम मीटिंग में संदिग्ध लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को खुफिया विभाग और पुलिस को सत्यापन के दौरान गांव खाजपुर स्थित मोदी ईंट भट्ठे की झुग्गी-झोपड़ियों में कुछ संदिग्ध मजदूर दिखे। पूछताछ में उन्होंने अपने आप को बंगाल का बताया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने स्वयं को बांग्लादेशी मुस्लिम बताया।

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 May 2025 Updates On Amar Ujala

ब्रिटेन के अमीरों की सूची: किंग चार्ल्स की बढ़ी संपत्ति
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-तृतीय की संपत्ति पिछले एक साल में करीब 30 मिलियन पाउंड बढ़कर 640 मिलियन पाउंड तक पहुंच गई। संडे टाइम्स की शुक्रवार को सबसे अमीरों की सूची जारी की गई, जिसमें 76 वर्षीय सम्राट 20 स्थान ऊपर चढ़कर 238वें स्थान पर पहुंच गए। वह अब पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ती के साथ समान स्थिति में हैं। 

भारतीय-मूल के हिंदुजा परिवार ने इस साल भी अमीरों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिनकी संपत्ति करीब  35.3 अरब पाउंड है। हालांकि 2024 के मई से इस संपत्ति में 2 अरब पाउंड की कमी आई। विंड फार्म बनाने के लिए लाइसेंस देने से क्राउन एस्टेट के लाभों में दोगुना वृद्धि हुई है,  जिससे शाही परिवार की आधिकारिक गतिविधियों के लिए मिलने वाला पैसा बढ़ गया है।

रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया गया है कि किंग चार्ल्स की संपत्ति का अधिकांश हिस्सा उनके निजी स्वामित्व में नहीं है, क्योंकि ये संपत्तियां ‘क्राउन’ के अधिकार में होती हैं। उनकी बाल्मोरल और सैंड्रिंघम संपत्ति जो उनकी दिवंगत मां क्वीन एलिजाबेथ-द्वितीय से विरासत में मिली थीं, उनके कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा बनाती हैं।

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 May 2025 Updates On Amar Ujala

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड

सरकार से मदद नहीं मिली तो बंद हो जाएगी वोडाफोन आइडिया
कर्ज संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया ने दूरसंचार विभाग से कहा, समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये पर सरकार से समय पर समर्थन नहीं मिला तो वह वित्त वर्ष 2025-26 के बाद परिचालन नहीं कर पाएगी। वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) ने 17 अप्रैल, 2025 को दूरसंचार विभाग (डॉट) को भेजे एक पत्र में खुद को नई जीवन रेखा देने का अनुरोध करते हुए कहा, कोई समर्थन नहीं मिलने पर उसकी वापसी असंभव हो जाएगी।वीआईएल के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने दूरसंचार सचिव को लिखे पत्र में कहा, एजीआर पर सरकार का समय पर समर्थन मिले बगैर कंपनी 2025-26 से आगे परिचालन नहीं कर पाएगी, क्योंकि बैंक से कर्ज नहीं मिलने पर वह निवेश योजना पर आगे नहीं बढ़ पाएगी। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें