Site icon अग्नि आलोक

जन सहयोग से बन रहे रोड निर्माण को रोका…विधायक मौके पर पहुँचे

Share

देपालपुर – देपालपुर कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने कोरोनाकाल से निपटने के बाद आम जनता व किसानों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण तुरंत हो इस उद्देश्य से क्षेत्र में काम कर रहे हैं। रविवार को किसानों व आम जनता की मांग पर विधायक विशाल पटेल देपालपुर से भिड़ौता गांव जाने वाली (लाल गुलाल बावड़ी) सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे। किसानों ने विधायक विशाल पटेल को जानकारी दी कि देपालपुर से भिड़ौता पूर्व में इसी रोड से जाया जाता था क्योंकि भिडोता पहुचने का यही सीधा मार्ग था वही क्षेत्र के किसानों के लिए भी यही सबसे पुराना रोड था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनने के बाद  तामलपुर होकर भिडोता पक्का मार्ग बन जाने से अब यह रास्ता सिर्फ खेतो में जाने के लिए किसानों के काम आ रहा है। विगत वर्षों से रोड की हालत बदतर होने से खेतों में आने जाने के लिए किसान परेशान हो रहे थे तब किसानों ने एकमत होकर भिडोता गांव जाने वाली 5 किलोमीटर की कच्ची सड़क जो वर्ष 2009 में जन सहयोग से बनाई गई थी। इस सड़क का आधा हिस्सा अधूरा था इसलिए किसानों ने जनसहयोग से बचा हुआ हिस्सा भी बनाने का प्रयास किया तो किसान बेणीराम पटेल को जन सहयोग से बनाई जा रही इस सड़क को लेकर आपत्ति है कि जहां से किसानों द्वारा कच्ची मुरम खोदी जा रही थी उसी के पास हमारा खेत है बारिश में हमारे खेत की मिट्टी का कटाव होगा इसलिए आगे कहां से कच्ची मुरम खोद ले जबकि काफी हिस्सा सरकारी जमीन का है। इसी रोड निर्माण को लेकरअब विधायक विशाल पटेल के दखल के बाद किसानों ने तय किया कि चाहे कुछ भी हो जाए कच्ची मुरम तो यहीं से खोदेंगे। वही विधायक ने 70 मुरम ट्राली रोड पर डलवाने की बात कही है। इस दौरान देव सिंह नेताजी , भारत सिंह नागर, हीरालाल  नागर  ,बबन नागर,  मनोहर नागर , सुनेर  नागर  ,महेंद्र नागर,दोलत नागर ,युवराज नागर ,गोकुल नागर सहित अन्य किसान व परिजन मौजूद थे।

Exit mobile version