Site icon अग्नि आलोक

राज्यसभा में AAP सांसदों की संख्या होगी 3 गुना; एक पर BSP, अकाली दल का पत्ता साफ

Share

नई दिल्ली

पंजाब चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा राज्यसभा में भी बढ़ जाएगा। उच्च सदन में YSR (6), समाजवादी पार्टी (5) और RJD (5) के बाद AAP पांचवें नंबर की पार्टी बन जाएगी। वहीं नए बने समीकरणों के चलते अकाली दल का राज्यसभा से पूरी तरह सफाया हो जाएगा। BSP भी केवल एक सीट तक सिमट कर रह जाएगी।

पंजाब से आने वाले राज्यसभा के पांच सांसदों का कार्यकाल नौ अप्रैल और दो सांसदों का कार्यकाल चार जुलाई को खत्म हो रहा है। इनमें तीन सांसद अकाली दल, तीन कांग्रेस और एक BJP के हैं। विधानसभा के बाद राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव 31 मार्च को होने हैं।

आगे क्या होगा : पंजाब में AAP की सरकार होने से पार्टी के खाते में पांच में से चार सीटें आनी तय हैं। कांग्रेस को एक सीट पर संतोष करना पड़ेगा। जबकि, अकाली दल को एक भी सीट नहीं मिलेगी। चार जुलाई को जो दो सीटें खाली हो रही हैं, वे दोनों ही AAP के खाते में चली जाएंगी।

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कुल 117 में से 92 सीटें जीतीं।

ऐसे 9 हो जाएगी राज्यसभा में AAP की संख्या
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या फिलहाल तीन है। यह संख्या दिल्ली में AAP की सरकार होने की वजह से है। पंजाब में सरकार बनने की स्थिति में 6 और सीटें बढ़ने जा रही हैं। ऐसे में राज्यसभा में पंजाब और दिल्ली को जोड़कर आप के सांसदों की संख्या 9 पहुंचेगी। यूं कहे कि राज्यसभा में आप सांसदों की संख्या में तीन गुना का इजाफा होगा।

राज्यसभा में टॉप 5 में आएगी AAP
राज्यसभा में 97 सीटों के साथ बीजेपी अभी सबसे बड़ी पार्टी है। 34 सदस्यों के साथ कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। तीसरे नंबर पर TMC, चौथे पर DMK और पांचवें नंबर पर BJD है। BJD सांसदों की संख्या नौ है, जो अब AAP की भी हो जाएगी। राज्यसभा में सपा के पांच सदस्य हैं। संख्या के हिसाब से अब ये पांच ही रहेंगे।

YSR की भी बढ़ेगी ताकत, छह से बढ़कर आठ होंगे सांसद
राज्यसभा में YSR के सांसदों की संख्या छह है। आंध्र प्रदेश से आने वाले जून में चार सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें से एक सांसद YSR के भी शामिल हैं। संख्या बल के अनुसार चुनाव होने पर चार में से तीन सीटें YSR के खाते में जाएंगी।

यूपी, उत्तराखंड से BJP को फायदा
राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब सहित दूसरे राज्यों में भाजपा की सरकार न होने के कारण जो नुकसान हो रहा था। उस नुकसान की कुछ हद तक भरपाई अब BJP उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव जीतकर पूरी करेगी। इसके चलते BJP को केवल दो सीटों का ही नुकसान झेलना होगा। राज्यसभा में BJP के पास 97 सांसद है।

कांग्रेस को राजस्थान, छत्तीसगढ़ से होगी भरपाई
पंजाब, उत्तराखंड चुनाव में हार से राज्यसभा में कांग्रेस को जो नुकसान हो रहा था, उसकी भरपाई पार्टी को राजस्थान और छत्तीसगढ़ से होगी। राजस्थान से तीन और छत्तीसगढ़ से दो सीटें मिलेंगी।

दस साल से कम समय में AAP ने किया कमाल

विधायकों की संख्या में AAP कहां

Exit mobile version