Site icon अग्नि आलोक

गेहूं खरीदी का भुगतान 20 दिन में नहीं हो पा रहा है ,ऐसे में सोसाइटी के कर्ज की तारीख 31 मई की जाए 

Share

इंदौर। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की ऋण वसूली की तारीख 31 मई किए जाने की मांग की है । मुख्यमंत्री ने कहा था कि गेहूं खरीदी के पैसे का भुगतान 1 सप्ताह में निश्चित रूप से कर दिया जाएगा ,लेकिन अभी विभिन्न खरीदी केंद्रो पर 20-20 दिन में भी किसानों को भुगतान नहीं हो रहा है। जबकि सोसायटी कर्ज भुगतान की आखरी तारीख 31 अप्रैल की गई है। कई किसानों ने अप्रैल की शुरुआत में गेहूं तोला था उसका भी अभी तक भुगतान नहीं हुआ है ।*

*संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री ,बबलू जाधव , शैलेंद्र पटेल और लाखन सिंह डाबी ने बताया कि अभी पूरे इंदौर जिले के किसान गेहूं विक्रय कर रहे हैं समर्थन मूल्य पर तय किए गए खरीदी केंद्रों पर किसानों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है साथ ही किसानों से पंजीयन के वक्त जीन बैंक खातों की जानकारी ली थी उन खातों में भुगतान का पैसा ना डालते हुए आधार लिंक खातों में डाला जा रहा है जिसके चलते कई किसानों का पैसा पोस्ट ऑफिस के बैंक खातों में पहुंच रहा है जहां से किसान प्रतिदिन केवल ₹10000 ही निकाल सकता है इस तरह से अपने खुद के पैसे को निकालने में किसानों को परेशानी आ रही है जबकि भुगतान का पैसा किसानों द्वारा दिए गए को ऑपरेटिव बैंक के खातों में ही डाला जाना चाहिए था लेकिन अधिकारियों की मनमानी के चलते किसान दोहोरी मार से परेशान हैं। जिससे किसानों में चिंता की स्थिति है। किसानों को उम्मीद थी कि समय पर भुगतान होगा तो वे अपने कर्ज का भुगतान समय पर कर देंगे। उसी हिसाब से उन्होंने अपना गेहूं विक्रय किया था लेकिन खरीदी केंद्रों पर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में खोले गए गेहूं का भी भुगतान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने  किसानों को आश्वस्त किया था कि 1 सप्ताह में ही गेहूं विक्रय का भुगतान कर दिया जाएगा ,लेकिन अभी 20 दिन से भुगतान नहीं हो रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि किसानों को ऐसे में ऋण चुकाने में बड़ी समस्या हो रही है । अतः सोसाइटी के ऋण वसूली की तारीख 31 मई की जाए। पंजीयन के समय किसानों ने जी ने बैंकों की डिटेल दी थी उन्हीं बैंक खातों में भुगतान किया जाए ।साथ ही 1 सप्ताह के अंदर कृषि उपज का भुगतान कर दिया जाए।*

Exit mobile version