Site icon अग्नि आलोक

बीआरटीएस रोड की बदहाली भोपाल की सुंदरता में बदनुमा दाग

Share

कलेक्टर कार्यालय से कोहेफिजा तक जाने वाली बीआरटीएस सड़क और उस पर लगी रेलिंग के हाल बेहाल हो रहे हैं। करोड़ों का खर्च कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही शहर की सड़कों को सेफ बनाने के लिए तैयार किए गए थे ये बीआरटीएस रोड। लेकिन अब हालात इसके विपरीत हो चले हैं। अब अन्य वाहनों को भी बीआटीएस रोड में दौड़ते देखा जा सकता है। कहीं-कहीं इनकी रैलिंग उखड़ चुकी है। यहां से लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। यह भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सड़कों की सुंदरता के साथ ही अब यह रोड देर तक लगने वाले जाम का कारण भी बन रहे हैं। तस्वीरों में इनकी बदहाली साफ नजर आ रही है।

Exit mobile version