अग्नि आलोक

पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़! युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदा कूदकर जान दे दी

Share

इंदौर में 22 साल के एक युवक ने गुरुवार सुबह एक रिहायशी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि युवक के परिवार का कहना है कि एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मारा था, जिससे डरकर उसने ये कदम उठाया है. पुलिस के मुताबिक चंदन नगर इलाके के ताप्ती परिसर में राज मकवाना ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बिल्डिंग के एक गार्ड ने पुलिस को बताया कि मकवाना उससे झगड़ रहा था.पपरिजनों के अनुसार थप्पड़ लगने के बाद राज घर पहुंचा और काफी घबराया हुआ था. परिवार के सामने भी वह डरा हुआ नजर आ रहा था. इसी बीच देर रात करीब तीन बजे वह बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर पहुंच गया और वहां से छलांग लगा दी. नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक के परिवार ने कही ये बात
राज मकवाना की बड़ी बहन निकिता ने बताया कि बुधवार रात घर में घबराहट होने पर उसका भाई बाहर टहलने गया था. उन्होंने कहा कि गार्ड की सूचना पर पुलिस आई और भाई से पूछताछ की. भाई ने ‘सॉरी’ बोलकर माफी भी मांगी, फिर भी एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया. निकिता ने बताया कि आत्महत्या से पहले मकवाना ने परिवार से कहा था कि उसे डर है कि पुलिस उसे अपने साथ ले जाएगी.

पुलिस ने मारपीट की बात नकारी
चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक कारोले ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राज मकवाना को समझाया था और 45 मिनट बाद उसने कूदकर जान दे दी. थाना प्रभारी ने बहन के आरोप को खारिज किया कि पुलिसकर्मी ने उसे मारा था. उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मारपीट की बात नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे. उसी के आधार पर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि मकवाना पिछले दो साल से एक मनोचिकित्सक से इलाज करवा रहा था और उसके खिलाफ एक पुराना केस भी दर्ज है. पुलिस मामले के सभी एंगल को देख रही है.

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम राज था, जो मनोज का पुत्र बताया जा रहा है. परिवार के अनुसार राज मानसिक रूप से कमजोर था और उसे सांस लेने से जुड़ी समस्या भी थी. बताया जा रहा है कि गर्मी और तबीयत खराब होने के कारण वह देर रात बिल्डिंग के नीचे टहल रहा था. इसी दौरान वहां मौजूद चौकीदार ने उसे रोककर पूछताछ की. परिजनों के मुताबिक उसी समय वहां पुलिस की गाड़ी भी पहुंची. बातचीत के दौरान एक पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद युवक काफी घबरा गया. परिवार का कहना है कि वह मानसिक रूप से कमजोर था और पुलिसकर्मियों के व्यवहार से और ज्यादा डर गया.

डर के कारण उठाया खौफनाक कदम

परिजनों के अनुसार थप्पड़ लगने के बाद राज घर पहुंचा और काफी घबराया हुआ था. परिवार के सामने भी वह डरा हुआ नजर आ रहा था. इसी बीच देर रात करीब तीन बजे वह बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर पहुंच गया और वहां से छलांग लगा दी. नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मानसिक रूप से कमजोर था युवक

मृतक की बहन ने बताया कि राज मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज भी चल रहा था. पुलिसकर्मियों से बातचीत के दौरान वह घबरा गया था और शायद उसी कारण उसने बहस भी कर ली थी. परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को उसकी बीमारी के बारे में बताया था. राज ने उनसे माफी भी मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे वह और ज्यादा डर गया.

(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

Exit mobile version