Site icon अग्नि आलोक

12 गुना ज्यादा मौतें:नीति आयोग ने कहा- न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट मनगढ़ंत; बिना आधार की रिपोर्ट प्रतिष्ठित अखबार में नहीं छपनी चाहिए थी

Share

नई दिल्ली

स्वास्थ्य मंत्रालय और नीति आयोग ने गुरुवार को देश में कोरोना की दूसरी लहर के संभलते हालात के आंकड़े बताए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार ने न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट का भी जिक्र किया, जिसमें भारत में कोरोना से 40 लाख मौतों की आशंका जाहिर की गई थी।

नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि ये एनालिसिस ही गलत तरीके से किया गया। ये उन दूषित सोच वालों की देन है, जिन्होंने फोन पर जानकारी जुटाकर ये रिपोर्ट तैयार कर ली। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने भी कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट निराधार है।

NYT की रिपोर्ट पर सरकार के जवाब

भारत में कोरोना का अब तक का इम्पैक्ट
भारत में अभी तक आधिकारिक रूप से 2.69 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जबकि 3.07 लाख लोगों की इससे मौत हुई है। देश में अभी 24 लाख 15 हजार 7612 मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में 2 लाख 11 हजार 275 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनसे ज्यादा, यानी 2 लाख 82 हजार 924 मरीज ठीक हो गए। 3,841 की मौत हुई।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में क्या कहा गया

Exit mobile version