Site icon अग्नि आलोक

नहीं थम रहा कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड का सिलसिला, कल 4 घंटे में 2 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया ; 8 महीने में 24 ने जान दी

Share

कोटा

कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड का सिलसिला थम नहीं रहा है। पढ़ाई के प्रेशर में स्टूडेंट्स यहां लगातार जान दे रहे हैं। रविवार को भी दो स्टूडेंट्स ने टेस्ट सीरीज में कम नंबर आने से तंग आकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने कोचिंग्स में टेस्ट लेने पर रोक लगा दी है। फिलहाल रोक दो महीने के लिए लगाई गई है।

रविवार को 4 घंटे के अंतर पर दो स्टूडेंट्स ने आत्महत्या कर ली थी। इस तरह इस साल जनवरी से 28 अगस्त तक 24 मामले सामने आए हैं। इनमें 13 स्टूडेंट्स को कोटा आए हुए दो-तीन महीने से लेकर एक साल से भी कम समय हुआ था। सात स्टूडेंट्स ने तो डेढ़ महीने से लेकर पांच महीने पहले ही कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था। इनके अलावा दो मामले सुसाइड की कोशिश के भी सामने आ चुके हैं।

कोचिंग इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्टूडेंट छत से गिरते दिख रहा है।

रविवार को 2 बच्चों ने सुसाइड किया; एक छठी मंजिल से कूदा, दूसरे ने फंदा लगाया

आदर्श भाई-बहन के साथ फ्लैट लेकर रह रहा था।

खाने के लिए आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला

टेस्ट पर रोक, फिर भी कोचिंग संस्थान बात नहीं मान रहे
कोटा कलेक्टर ओपी बुनकर ने 12 अगस्त को गाइडलाइन जारी कर कोचिंग संचालकों को सख्त हिदायत दी थी कि संडे के दिन कोई टेस्ट नहीं करवाएं जाएं। इसके बावजूद भी टेस्ट को लेकर रविवार के दिन ही दो छात्रों के सुसाइड के मामले सामने आए हैं।

घटना के बाद कलेक्टर ओपी बुनकर ने रविवार रात को आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब कोई भी कोचिंग संस्थान दो महीने तक बच्चों के टेस्ट नहीं लेगा।

कैसे रोकी जा सकती है सुसाइड?

कोटा के सभी पीजी-हॉस्टल को एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश नहीं मानने वाले हॉस्टल को सीज किया जाएगा।स्टूडेंट्स को सुसाइड से रोकने के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास किए जा रहें। कोटा के प्रोफेसर डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि बच्चों की काउंसलिंग भी इनमें एक तरीका है।

इस साल 24 सुसाइड, ज्यादातर स्टूडेंट्स कुछ महीने पहले ही कोटा आए थे

कोटा में जनवरी से 10 अगस्त तक सुसाइड के 20 मामले सामने आए हैं। इनमें 13 स्टूडेंट्स को कोटा आए हुए दो-तीन महीने से लेकर एक साल से भी कम समय हुआ था। सात स्टूडेंट्स ने तो डेढ़ महीने से लेकर पांच महीने पहले ही कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था। इनके अलावा दो मामले सुसाइड की कोशिश के भी सामने आ चुके हैं।

Exit mobile version