Site icon अग्नि आलोक

*जनता चुनेगी नगर पालिका अध्यक्ष-मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला*

Share

भोपाल: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में संशोधन होगा, इसका प्रस्ताव मोहन कैबिनेट ने पास कर दिया है. मंगलवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है, जहां प्रस्ताव में बताया गया कि अब नगरीय निकाय चुनावों में नगर पालिका-परिषद के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा, जहां जनता ही सीधे अध्यक्ष का चुनाव करेगी, पिछले चुनाव में अप्रत्यक्ष प्रणाली लागू हुई थी, जिसमें अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों ने किया था. लेकिन मोहन कैबिनेट इसे बदलने पर मुहर लगा दी है. इसके अलावा मोहन मंत्रिमंडल ने कई और अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई है, जिसमें 17 सितंबर को पीएम मोदी के एमपी दौरे को लेकर भी तैयारियों पर चर्चा हुई है.

दरअसल, मोहन कैबिनेट ने मंगलवार को हुई बैठक में ‘मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम’ यानि निकाय चुनाव में बदलाव का प्रस्ताव पास कर दिया है. जिसके बाद यह प्रस्ताव पास करने के बाद राज्यपाल के पास जाएगा, राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद यह लागू हो जाएगा. जिसके बाद आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में जनता सीधे नगर पालिका-परिषद के अध्यक्ष के चुनाव करेगी. बता दें कि मध्य प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के माध्यम से हो रहा था, ऐसे में एमपी की कई नगर पालिका-परिषदों में अध्यक्षों को लेकर अविश्वास प्रस्ताव आने से स्थिति असमंजस में आ रही थी.

Exit mobile version