Site icon अग्नि आलोक

दिल्ली के पत्रकार के फोटो से मची सनसनी, कलेक्टर ने भेजी टीम तोअसलियत कुछ और निकली

Share

लोकल इंदौर 19 मई। दिल्ली के मशहुर पत्रकार अमीश देवगन ने मंगलवार रात एक फोटो टिवट कर दिया। जिसमें दो बच्चे सडक किनारे फल बेचते दिखाई दे रहे थे। देखते ही देखते फोटो वायरल हो गया। लोग बच्चों से फल खरीदने की अपील के साथ सरकार को कौसने लगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए  बच्चों की मदद करने का  निर्देश अधिकारियों को दिए । कलेक्टर मनीष सिंह ने  इस मामले में तत्परता दिखाते हुए   एक टीम भेजी,जिससे पता चला कि बच्चे खेल खेल में वहां पर बैठ गए थे।

जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर पवन जैन एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई जिसके पश्चात उन्होंने वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि फोटो में दिखाई दे रही बालिका के पिता नीरज विश्वकर्मा ने बताया है कि उनकी 9 वर्षीय बेटी हिमाक्षी आईपीएस मेन कैंपस राऊ में चौथी कक्षा में पढ़ती है। 19 मार्च को हिमाक्षी उनके पड़ोस के घर में रहने वाले आयुष(जिसके पिता राधेश्याम पाटिल फल बेचने का कार्य करते हैं) के साथ खेलते हुए । उनकी फल बेचने के टोकरी के सामने जाकर बैठ गई। इसी समय किसी ने इन बच्चों की फोटो ले ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। नीरज विश्वकर्मा ने बताया कि वे स्वयं फोटोग्राफी ट्रेनिंग देते हैं तथा इनकम टैक्स पेयर है। उन्हें किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि इस महामारी के समय में गलत तथ्यों को गलत तरीके से लोगों तक ना पहुंचाया जाए एवं सही खबर लोगों तक पहुंचा कर उनका सहयोग किया जाए

Exit mobile version