अग्नि आलोक

*बालाजी सेवा संस्थान के सेवा कार्य अनुकरणीय, गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरण तथा आदिवासी बच्चों को शिक्षा का काम भी संस्थान हाथ में ले*

Share

 *सम्मान समारोह और कम्बल वितरण समारोह में बोले पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे*

इंदौर। मारुति नंदन बालाजी सेवा संस्थान द्वारा स्वास्थ्य और जन सेवा के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य अनुकरणीय है। अन्य समाजसेवी संस्थाओं को इससे प्रेरणा लेना चाहिए ।बालाजी सेवा संस्थान को आदिवासी क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के वितरण और आदिवासी बालकों के शैक्षणिक उत्थान के लिए भी काम करना चाहिए । उक्त विचार इंदौर के पूर्व महापौर तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मौघे ने व्यक्त किए। वे सपना संगीता रोड पर आयोजित सम्मान समारोह और कबंल वितरण के समापन समारोह में बोल रहे थे । कार्यक्रम के विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार तथा इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार अस्ठाना तथा मूक बधिर संस्था के अध्यक्ष मुरलीधर धामानी थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने की तथा संचालन रामस्वरूप मंत्री ने किया

अतिथियों का स्वागत संस्थान के ट्रस्टी मोहनलाल जी चौधरी शरद गोयल नंदकिशोर अग्रवाल विनोद अग्रवाल रमेश गुप्ता मनीष अग्रवाल दिनेश अग्रवाल आदि ने किया । संस्थान की गतिविधियों की जानकारी ट्रस्टी राजेश अग्रवाल ने दी जबकि रामबाबू अग्रवाल ने संस्थान की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी । रत्नेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि बालाजी सेवा संस्थान सिविल सेवा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी मार्गदर्शन करने का काम करेगा। गौरतलब है कि बालाजी सेवा संस्थान द्वारा पिछले 3 महीने से जरूरतमंद गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों को कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा था पिछले 3 महीने में इंदौर शहर में 2000 से ज्यादा कंबल वितरित किए गए आज भी समापन के मौके पर 200 से ज्यादा लोगों को जिनमें में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी उन्हें कंबल वितरित किए गए ।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को जहां बिस्कुट और आफियां वितरण की गई वहीं महिला और पुरुषों को दर्द निवारक दबे और ट्यूब आदि वितरित किए गए कार्यक्रम के अंत में दिनेश अग्रवाल ने आभार प्रदर्शित किया ।

Exit mobile version