Site icon अग्नि आलोक

मकान के आगे बना ली दुकान, अब खुद तोड़ेंगे

Share

इन्दौर।  टोरी कॉर्नर के समीप कई लोगों ने मकानों के आगे अवैध रूप से दुकानें बना ली थीं, जो अब सडक़ की जद में आ रही हैं। निगमके नोटिसों के बाद कई लोगों ने अपनी दुकानें तोडऩा शुरू कर दी हैं। क्षेत्र में ऐसी करीब 15-20 दुकानें हैं, जिन्हें नोटिस दिए गए थे।

बड़ा गणपतिसे कृष्णपुरातक की सडक़ के लिए निगम द्वारा मुनादी किए जाने के बाद रहवासियों ने खुद अपने स्तर पर बाधक मकान-दुकानों के हिस्से तोडऩा शुरू कर दिए थे। पिछले दो-तीन दिनों से लोगों द्वारा कहीं मजदूरों की मदद से तो कहीं अपने स्तर पर ही बाधक हिस्से तोड़े जा रहे हैं। टोरी कॉर्नर पर कई दुकानें ऐसी भी हैं, जो मकान के आगे बना ली गईं और ऐसी दुकानें करीब 10 से 15 फीट तक बढ़ाकर बनाई गई थीं। निगम की टीमों ने जब क्षेत्रों में नपती और निशान लगाने की कार्रवाई की तो दुकानें भी चपेट में आ गईं।

अब निशान लगने के बाद रहवासियों ने खुद अपनी दुकानेें तोडऩा शुरू कर दी हैं। पिछले दो दिनों में कई दुकानें रहवासियों ने खुद ध्वस्त की हैं तथा कुछ और दुकानों को तोडऩे की कार्रवाई आज जारी रहेगी।

Exit mobile version