इंदौर
सरवटे के बाद अब नगर निगम नौलखा बस स्टैंड पर भी जल्द ही अपना काम शुरू करेगा। इसके लिए निगम के अधिकारियों ने दौरा कर पूरा प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसमें जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। यातायात के दबाव को देखते हुए नौलखा का भी सुधार किया जाएगा। जिसमें सौंदर्यीकरण जल्द करवाया जाएगा।
तीन ईमली बस स्टैंड को लेकर नगर निगम जल्द ही काम शुरू करेगा। इसमें नौलखा चौराहे पर भी काम होगा। निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने इस पर दौरान किया था। जिसमें तीन ईमली,नवलखा और भंवरकुआ पर यातायात का काफी दबाव होने की बात सामने आई थी। 24 मीटर चौडी तीन ईमली के सामने की सड़क बनाई जाएगी। इसमें नजदीक बनी एक पुलिया को भी चौड़ा करने का काम किया जाएगा। वही नवलखा के चारो टर्न के बाधक भी हटाएं जाएंगे।
एक दो दिन में शुरू होगा काम
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक बड़े गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक की सड़क के लिए एक दो दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। हाईकोर्ट में रिमूव्हल को लेकर रोक लगी थी, जो 25 अगस्त के बाद हट जाएगी। इसके बाद नगर निगम सड़कों पर बने अवैध अतिक्रमण को लेकर अपनी कारवाई तेज कर सकता है।

