Site icon अग्नि आलोक

*बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव,तेजस्वी के काफिले में घुसा ट्रक*

Share

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव देर रात सड़क हादसे का शिकार होते होते बचे. देर रात तेजस्वी के काफिले में ट्रक घुस गया. तेजस्वी यादव के ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी चोटिल हो गए.

तेजस्वी यादव अस्पताल में घायलों से मिले. मधेपुरा से पटना लौटते वक्त हादसा हुआ. तेजस्वी यादव ने हादसे में साजिश की आशंका जताते हुए कहा कि 5 मीटर की दूरी पर हादसा हुआ. जिम्मेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए.

चाय की दुकान पीने के लिए रुके थे तेजस्वी

तेजस्वी यादव मधेपुरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर वे चाय पीने के लिए रुके थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी सुरक्षा में चल रही पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में वैशाली जिला बल के पुलिसकर्मी और तेजस्वी यादव के साथ चल रहे एस्कॉर्ट के पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिहारः सड़क हादसे में बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव
-देर रात तेजस्वी के काफिले में घुसा ट्रक
-तेजस्वी यादव के ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी चोटिल
-अस्पताल में घायलों से मिले तेजस्वी यादव
-मधेपुरा से पटना लौटते वक्त हुआ हादसा
-तेजस्वी यादव ने हादसे में साजिश की आशंका जताई
-कहा- 5 मीटर की दूरी पर हादसा हुआ
-जिम्मेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए

तेजस्वी ने घायलों का हालचाल जाना

घटना की जानकारी मिलते ही तेजस्वी यादव तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल ड्राइवर और पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि हादसा उनके बिल्कुल करीब, लगभग 5 फीट की दूरी पर हुआ। तेजस्वी ने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद सराय थाना पुलिस ने आगे टोल टैक्स पर ट्रक और ड्राइवर को पकड़ लिया।


एक अज्ञात वाहन ने गाड़ी को टक्कर मारी

वैशाली के सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष कहीं से आ रहे थे। उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी में सड़क दुर्घटना हुई है. एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने यह भी बताया कि तेजस्वी यादव खुद अस्पताल आए थे। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। अगर यहां ठीक रहा तो ठीक है, नहीं तो उन्हें हायर सेंटर भेजा जाएगा. फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

Exit mobile version