Site icon अग्नि आलोक

मानसून पर दो एजेंसियों ने अलग-अलग दावे: स्काई मेट ने कहा- केरल पहुंचा मानसून, मौसम विभाग बोला- 3 जून को केरल पहुंचेगा

Share

मानसून पर दो एजेंसियों ने अलग-अलग दावे किए हैं। निजी एजेंसी स्काई मेट के मुताबिक, मानसून केरल पहुंच चुका है। लेकिन, मौसम विभाग यानी IMD ने कहा कि ये 3 जून को केरल के तट पर पहुंचेगा। इससे पहले मौसम विभाग का अनुमान था कि इस बार मानसून 31 मई यानी कल केरल पहुंचेगा।

स्काई मेट का मानसून ट्रैकर

IMD ने कहा- सामान्य रहेगा मानसून

27 मई को मौसम विभाग ने 31 मई को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जाहिर की थी। आमतौर पर मानसून के आने की तारीख 1 जून होती है। मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल सामान्य बारिश का अनुमान है। जून से सितंबर के बीच होने वाली इस मानसूनी बारिश में चावल, मक्का, सोयाबीन और कपास की बुवाई होती है। इस सीजन में होने वाली बारिश पर देश की आधी खेती निर्भर करती है।

Exit mobile version