वॉशिंगटन
दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र संकट में है। वजह ये कि जिस वक्त प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन को राष्ट्रपति घोषित करने के लिए अमेरिकी संसद में ज्वाइंट सेशन चल रहा था, उसी वक्त हजारों की तादाद में डोनाल्ड ट्रम्प समर्थकों ने राजधानी वॉशिंगटन में हंगामा और हिंसा शुरू कर दी। इसके चलते वॉशिंगटन में लॉकडाउन लगा दिया गया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हजारों ट्रम्प समर्थक कैपिटल बिल्डिंग के बाहर जमा हो गए। इस बीच कुछ समर्थक बिल्डिंग के भीतर भी दाखिल हो गए। अमेरिकी सरकार की एक अधिकारी ने कहा कि कैपिटल बिल्डिंग में एक महिला को गोली भी मारी गई है, जिसकी हालत गंभीर है। बिल्डिंग के भीतर फायरिंग की भी आवाजें सुनी गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कई लोग इस फायरिंग के दौरान घायल हुए हैं।
बाइडेन की ट्रंप से अपील
इस हिंसा के बीच प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने ट्रंप से अपील की कि वो नेशनल टेलीविजन पर आएं और संविधान की रक्षा करें। इस उत्पात को वो खत्म करें।https://platform.twitter.com/embed/index.html?creatorScreenName=dainikbhaskar&dnt=false&embedId=twitter-widget-1&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1346927824037269504&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.bhaskar.com%2F&siteScreenName=dainikbhaskar&theme=light&widgetsVersion=ed20a2b%3A1601588405575&width=550px
ट्रम्प ने की शांति बनाए रखने की अपील
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प समर्थक चुनाव रद्द किए जाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने जब बल प्रयोग किया तो उसकी प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प हो गई। ट्रम्प ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि हमारी पुलिस का समर्थन कीजिए और वो हमारे समर्थन में है। ये पुलिस और दूसरे अधिकारी वास्तव में हमारे देश के लिए हैं। आप लोग शांति बनाए रखें।
वॉशिंगटन में कैपिटल बिल्डिंग के सामने हजारों की संख्या में जमा डोनाल्ड ट्रंप समर्थक।
कैपिटल बिल्डिंग में घुसने की कोशिश करते ट्रंप समर्थक और उन्हें पीछे धकेलते पुलिसकर्मी।
सुरक्षा घेरा तोड़ने के बाद ट्रंप समर्थकों से शांत रहने की अपील करता सुरक्षाकर्मी।
इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों की गिनती वाले दिन ट्रम्प की रैली
दरअसल, अमेरिका में इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों की गिनती वाले दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वॉशिंगटन में रैली की। यह रैली व्हाइट हाउस के ठीक सामने की गई, जिसमें हजारों ट्रम्प समर्थक जुटे। ट्रम्प इस रैली में राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का मुद्दा उठाया। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने हिंसा की आशंका से शहर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। अफसरों ने आसपास के लोगों को इस बारे में चेतावनी भी जारी की थी। यह रैली व्हाइट हाउस के ठीक एक पार्क में हुई और इसी के बाद हिंसा भड़क उठी।

