करीब 8 दिन होने को है बायोमेट्रिक मशीन में फिंगर लगने के बाद भी लोग नहीं ला पा रहे हैं राशन, आप सोचते होंगे कि फिंगर लगने के बाद लोग राशन क्यों नहीं ला पा रहे, दरअसल बात यह है कि, बारिश और तूफान के चलते लोग शासकीय उचित मूल्य की दुकान बगदरी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, लोगों की परेशानियों को देखते हुए सेल्समैन खुद गांव आकर पहले फिंगर ले के चला जाता है, ताकि ग्रामीणों को कोई परेशानी ना हो क्योंकि ग्रामीण और पूरी पंचायत राशन लेने के लिए करीब 14 किलोमीटर बरगी जलाशय आना जाना तय करके, राशन लाते हैं। जो बड़ा जोखिम भरा है राशन के लिए परेशान होते ग्रामीण

ग्राम पंचायत बीजासेन संलग्न ग्राम सारंगपुर के लोगों को हर महीने राशन लेने करीब बरगी जलाशय से आना जाना 14 किमी दूर बगदरी जाना पड़ता है 15 नवंबर को भोपाल में नरेंद्र मोदी जी ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के मौके पर भोपाल के जंबुरी मैदान में आयोजित जनजातीय महासम्मेलन में राज्य के 89 जनजातीय विकासखंडों में संचालित होने वाली मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना का शुभारम्भ किया था।मोदी जी ने आदिवासी सम्मेलन के दौरान मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना लांच की थी लेकिन कई महीना बीत जाने के बाद ग्रामीणों के द्वार नहीं पहुंचा राशन, मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना की पोल खोलती यह तस्वीर बरगी बांध क्षेत्र के बीजासेन गांव की है , मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना में सिवनी जिले के 5 विकास खंडों का चयन किया गया था, जिसमें कुरई, घंसौर , धनोरा , छपारा लखनादौन, को चिन्हित किया गया था, लेकिन घंसौर विकासखंड के बरगी डूब क्षेत्र क्षेत्र के बीजासेन गांव मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना फेल साबित हुई,कई बार बरसात के दिनों व हवा तुफान के चलते ग्रामीण राशन नहीं ला पाते और दूसरे दिन जाना होता है। उनकी मुश्किल बारिश में उस समय ज्यादा बढ़ जाती है जब दोनों गांव के बीच बरगी जलाशय लबालब भर जाता है, ग्रामीण लंबें समय से गांव में ही राशन दुकान खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कुछ नहीं हो सका है,हर महिने इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है, आखिर जिला प्रशासन को इनकी वेदना इन का दर्द क्यों नहीं दिखाई दे रहा। ।मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के तहत बरगी बांध डूब क्षेत्र के ग्राम बीजासेन में राशन पहुंचना था लेकिन मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना का वाहन रास्ते में ही दम तोड़ गया, 8 क्विंटल खाद्यान्न लेकर घाट ही नहीं चढ पाया, आखिर कैसे साकार होगी मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना। तमाम स्थानीय मीडिया और राष्ट्रीय मीडिया के साथियों ने डूब क्षेत्र में राशन की समस्या को लेकर जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश सरकार को अवगत कराया था, कि कैसे अपनी जान जोखिम में डालकर बरगी जलाशय को करीब आना जाना 14 किलोमीटर पार करके राशन लाते हैं, आप वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं देख सकते हैं कैसे वाहन घाट में पीछे की ओर पछल रहा है , ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, करीब 30 सालों बाद हमारे घर राशन आ रहा है, बरगी बांध बनने के पहले 90 के दशक में ग्रामीणों को गांव में ही राशन मिलता था लेकिन बांध बनने के बाद जो बीजासेन की उचित मूल्य की दुकान थी वह गांव से कई किलोमीटर दूर ग्राम लहडीकोल में संचालित हो रही है