देपालपुर – ग्रामीण राजनीति ओर सहकारिता के पितृ पुरुष श्री रामेश्वर जी पटेल “बाबूजी” को याद कर उनकी पुण्यात्मा की शांती के लिए ग्राम बडोली होज के ग्रामीण जन ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया । ग्राम पंचायत सरपंच वासुदेव परमार ओर ग्राम वासियों ने दिवंगत आत्मा को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करी, गांव के वरिष्ठ श्री गब्बू सिह पटेल ने बाबूजी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि पटेल साहब का यू असमय चले जाना कलोता समाज ओर कांग्रेस की ग्रामीण राजनीति के लिए चिंता का विषय है । सभा में अतिथि के रूप में आए मुख्य वक्ता जिला पंचायत सदस्य कृपाराम सोलंकी ने रामेश्वर पटेल बाबूजी को मानव सेवा की मूर्ति बताया ओर कहा की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वे हमेशा मानव ओर समाज सेवा की बात करते थे नारी शिक्षा पर उन्होंने बहुत जोर दिया उनके घर से कोई खाली हाथ नहीं जाता था हमेशा से ही दानवीर स्वभाव के धनी थे । श्रद्धांजलि सभा में रामदेव पवार ओर ग्राम के अधिकतर ग्रामीण उपस्थित थे अंत में आभार युवा कांग्रेस नेता रामचरण दयाल ने माना ।
ग्रामीणजन ने सहकारिता के पितृ पुरुष को अर्पित की श्रद्धांजलि

