कृपाशंकर पटेल खेलकूद संस्था की होनहार पहलवान हंसा बेन राठौर माही ने एक बार और नगर का नाम रोशन किया संस्था के अनिल राठौर ने बताया कि विगत दिनों 1 से 3 मार्च 24 वी सब जूनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता चंद्रपाल व्यायामशाला इंदौर में आयोजित की गई थी जिसमें संस्था की हंसा बेन राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मध्य प्रदेश की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया था हंसा बेन राठौर 57 किलो भार वर्ग में फाइनल में शिवानी शर्मा भोपाल सेमीफाइनल में राधिका बृजवासी धार को हराया 19 से 21 मार्च तक होने वाली प्रतियोगिता कर्नाटक के बेल्लारी शहर में आयोजित होगी हंसाबेन मध्य प्रदेश टीम का हिस्सा बनेगी इसी कड़ी में संस्था के पृथ्वी जोशी पहलवान ने ग्रीको रोमन स्टाइल 55 किलोभार वर्ग में भाग लेकर रजत पदक प्राप्त किया 60 किलो भार वर्ग गोकुल सोलंकी कांस्य पदक 65 किलो भार वर्ग में महेश राठौर ने कांस्य पदक प्राप्त किया संस्था के संरक्षक अर्जुन अवॉर्डी कृपाशंकर पटेल संस्था के कोच राम यादव महेश राठौर सतीश यादव गट्टू पहलवान लखन गौड़ बबलू गौड उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करते हैं बधाई दी l
देपालपुर भूरा धाकड़l

