Site icon अग्नि आलोक

*नगर निगम की पीली गैंग ने किसान के साथ किया अभद्र व्यवहार, तरबूज सड़क पर फेक और कांटा ले भागे*

Share

*किसान के साथ नगर निगम कर्मियों की इस लूट के विरोध में किसान मोर्चा आया मैदान में*

इंदौर । गत दिवस देपालपुर से किसान अपने खेत में पैदा हुए तरबूज बेचने के लिए इंदौर आया था, वह एम आर टेन पर अपना ट्रैक्टर खड़ा कर तरबूज बेच रहा था । किसान का यह काम नगर निगम की पीली गेंग को नागवार गुजरा और उन्होंने गाड़ी से कई कुंतल तरबूज सड़क पर फेंक दिए  तथा किसान का कांटा लेकर चले गए ।

 संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री, बबलू जादव, चंदन सिंह बड़वाया आदि ने नगर निगम की नियम विरुद्ध कार्यवाही पर रोष जताते हुए दोषी निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है ।

किसान नेताओं ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि देपालपुर  क्षेत्र के रोजड़ी गांव का किसान   एमआर टेन रोड के समीप अपना ट्रैक्टर लगाकर तरबूज बेचने का काम कर रहा था कि अचानक इंदौर नगर निगम की गाड़ी उनके पास आई और तरबूजों को सड़क पर फेक किसान का तौल काटा लेकर चले गए ।

किसान ने नगरनिगम  कर्मचारियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया और कांटा वापस देने को चिल्लाता रहा, लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने किसान की एक नहीं सुनी और काटा लेकर चले गए  नगर निगम की यह गुंडागर्दी  से किसानों में आक्रोश है।नगर निगम कर्मियो को पीडीत किसान ने बताया कि मैं भारतीय जनता पार्टी के  किसान मोर्चा का जिला मंत्री हूं और मेरी ही सरकार में नगर निगम द्वारा  अत्याचार किया जा रहा है ।  किसान ने  अपने कपड़े उतार कर बीच सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन भी किया ।

जानकारी ली नगर निगम के कर्मचारी द्वारा जो अत्याचार किया गया इसकी घोर निंदा की और दबी जुबान से यह भी कहा गया है कि आए दिन ऐसी घटनाओं को लेकर विवादों में रहते हैं नगर निगम के कर्मचारी गरीबों पर हमेशा कहर बरपाते पाते हैं अमीरों को खुली छूट देते हैं।

 किसान नेताओं ने इस प्रकार का अत्याचार करने वाले निगम कर्मियों को दंडित करने और आगे से एसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो ऐसी व्यवस्था करने की महापौर एवं नगर निगम कमिश्नर से मांग की है ।

Exit mobile version