Site icon अग्नि आलोक

होलिका दहन को लेकर अब भी कंफ्यूजन, आज या कल कब मनाया जाएगा त्योहार?

Share

हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है. उदयातिथि के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा कल है, लेकिन इस बार होलिका दहन को लेकर लोगों में बहुत ही ज्यादा भ्रम की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि आज होलिका दहन करना सही होगा. वहीं कुछ लोग कल यानी 03 मार्च को होलिका दहन करना शुभ बता रहे हैं.ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, आज शाम से पूर्णिमा तिथि लग जाएगी. जो प्रदोष काल में प्रवेश करेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर होलिका दहन करना कब सही और शुभ रहेगा?

होलिका दहन की सही तारीख
प्रदोष काल में होलिका दहन करना शुभ माना जाता है. कल यानी 03 मार्च को चांद को ग्रहण लग रहा है, इसलिए कई ज्योतिषाचार्य कल होलिका दहन करना ठीक नहीं बता रहे हैं, इसलिए आज होलिका दहन करना शुभ रहेगा. 04 मार्च को रंगों वाली खेली जाएगी.

फाल्गुन पूर्णिमा 2026 की तिथि
फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आज शाम 05 बजकर 18 मिनट पर हो शुरू हो रही है. ये तिथि कल शाम 04 बजकर 33 मिनट तक रहने वाली है.

क्या कल भी होलिका दहन संभव है?
होलिका दहन की तिथि को लेकर कई ज्योतिषाचार्यों के अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं. कुछ का कहना है कि आज शाम को प्रदोष काल में पूर्णिमा तो मिल रही है और शाम को आकाश में चंद्रमा भी नजर आएगा, लेकिन इसके साथ ही भद्रा का साया भी रहेगा. वहीं कल भद्रा नहीं रहेगी. वहीं द्रिक पंचांग के अनुसार, कल शाम को 06 बजकर 22 मिनट से लेकर 08 बजकर 50 मिनट तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है. ऐसे में सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए कल होलिका दहन करना ज्यादा शुभ रहेगा.

Exit mobile version