Site icon अग्नि आलोक

मैहर में भाजपा नेताओं में बवाल:नेताओं में जमकर हुई तू तू मैं मैं

Share

मध्य प्रदेश के मैहर में भाजपा नेताओं में बवाल देखने को मिला। जहां गीता महोत्सव कार्यक्रम मैहर से विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी भीड़ गए। बवाल का वीडीओ जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा विधायक पर महिला का अपमान करने के आरोप लगे हैं।PauseUnmute

आज पूरे प्रदेश में गीता महोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअली आयोजन किया गया था। इस दौरान मैहर में आयोजित गीता महोत्सव के कार्यक्रम स्थल में विधायक पर महिला का अपमान करने के आरोप लगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी अचानक मंच पर आकर मैहर से भाजपा विधायक को खरी खोटी सुनाने लगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसके बाद से लोग अब भाजपा ससकक्त महिला वाले बयान की खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य जयंती महेश तिवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज गीता महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। तभी उनके अतिथियों के बाद उनके द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया मगर ये बात विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी को नागवार गुजरी और अतिथियों के सामने ही विधायक ने महिला जिला पंचायत सदस्य को अपशब्द कहे। इस बात से आहत जयंती महेश तिवारी ने कुछ देर बाद कार्यक्रम को रुकवाया और विधायक से बातचीत कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और भाजपा पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ये कैसी भाजपा है जो महिलाओं को आगे लाने की बात करती है आज भाजपा के नेता ही अपमान कर रहे हैं। हालांकि यह पूरी घटना अब मैहर में आमजन सहित राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। इससे महिला मोर्चो में भी काफी आक्रोश व्याप्त है।

Exit mobile version