Site icon अग्नि आलोक

खरगोन मुशायरे में जमकर बवाल, एक शेर से आहत  लोग स्टेज पर चढ़ गए और जमकर बवाल करने लगे

Share

खरगोन में नगर पालिका द्वारा जमजम मार्केट में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे के दौरान हंगामा हुआ. लोग एक शेर से आहत होकर स्टेज पर चढ़ गए और जमकर बवाल करने लगे. अब पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

एक शेर की वजह से जमकर हुआ बवाल
दरअसल, रात के करीब 1.25 बजे खरगोन के शायर अबू बकर जिया ने एक शेर पढ़ा, जिस पर भीड़ बुरी तरह से भड़क गई. लोग एकदम से स्टेज पर चढ़ गए और अबू बकर को धक्का देने लगे, मारपीट भी की गई. इसके बाद कई लोग भीड़ को समझाते हुए भी दिखे. स्टेज से सभी लोगों को नीचे उतरने और घर जाने के लिए कहा गया. अब हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जांच में जुटी हुई है पुलिस
इसके बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों की तरफ से खरगोन कोतवाली पुलिस थाने में आवेदन दिया गया है. खरगोन में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देशभर के नामचीन शायर शामिल हुए थे. खरगोन कोतवाली पुलिस आवेदन की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को देख रही है.

दोनों पक्षों की तरफ से की कई है शिकायत
टीआई खरगोन बीएल मंडलोई ने कहा कि जमजम मार्केट में मुशायरा आयोजित हुआ था, जिसमें रात में करीब 1.25 बजे विवाद हुआ था. दोनों पक्षों की तरफ से आवेदन प्राप्त हुए हैं और जांच करने के बाद, फुटेज प्राप्त करने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. एक शायर थे और उनके द्वारा शेर पढ़ा गया था, जिस पर विवाद हुआ था. दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत की गई है.

Exit mobile version