भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका की निराशाजनक शुरुआत हुई है. टीम को कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में 101 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में आइए जानते हैं पहले मैच में साउथ अफ्रीका की नाक कटाने वाले पांच खिलाड़ियों के बारे में.
2/6
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक हैं. क्विंटन डिकॉक भारत के खिलाफ 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए. डिकॉक की इस नाकामी के कारण साउथ अफ्रीका को शर्मसार होना पड़ा.
ADVERTISEMENT
3/6
साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम भी साउथ अफ्रीका की हार के जिम्मेदार रहे. शुरुआती विकेट के बाद मार्करम पर अहम जिम्मेदारी थी कि वह विकेट को बचाकर एक पार्टनरशिप करते, लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहे. मार्करम 14 गेंद में 14 रन बनाकर अक्षर पटेल की खूबसूरत गेंद पर बोल्ड हो गए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/6
डेवाल्ड ब्रेविस से तो साउथ अफ्रीका के लिए ब्लंडर ही कर दिया. ब्रेविस को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया. वह जिस गेंद पर आउट होकर वापस लौटे वह नो बॉल थी, लेकिन वे टीवी अंपायर का इंतजार किए बिना ही वापस लौट गए, जिससे साउथ अफ्रीका की सभी उम्मीदें खत्म हो गईं.
5/6
इस लिस्ट में अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर का भी नाम शामिल है. डेविड मिलर भी साउथ अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए. मिलर सिर्फ 3 गेंद खेलकर 1 रन बनाकर आउट हुए. मिलर के फ्लॉप शो ने तो साउथ अफ्रीका की कमर ही तोड़ दी.
ADVERTISEMENT
6/6
टीम के स्पिनर केशव महाराज भी हार के विलेन में से एक रहे. केशव महाराज ने सिर्फ 2 ओवर में 25 रन लुटा दिए. एक तरफ जहां भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों ने ओस होने के बावजूद विकेट निकाले तो महाराज सूखी गेंद से भी कुछ नहीं कर पाए, जबकि लुंगी एनगिडी ने टीम को एक जबरदस्त शुरुआत दिलाई थी.

