Site icon अग्नि आलोक

*विलन बनकर इन एक्टर्स ने फिल्मों में रखा कदम*

Share

मुंबई। आज हम उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलन (Villain) बनकर करियर शुरू किया। इतना ही नहीं विलन बनकर भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-3898461992211825&output=html&h=280&slotname=1784675952&adk=2911724382&adf=1845728928&pi=t.ma~as.1784675952&w=736&abgtt=11&fwrn=4&fwrnh=100&lmt=1749041602&rafmt=1&format=736×280&url=https%3A%2F%2Fwww.agniban.com%2Fthese-actors-entered-films-not-as-heroes-but-as-villains%2F&fwr=0&fwrattr=true&rpe=1&resp_fmts=3&wgl=1&uach=WyJXaW5kb3dzIiwiMC4xLjAiLCJ4ODYiLCIiLCIxMDkuMC41NDE0LjEyMCIsbnVsbCwwLG51bGwsIjMyIixbWyJOb3RfQSBCcmFuZCIsIjk5LjAuMC4wIl0sWyJHb29nbGUgQ2hyb21lIiwiMTA5LjAuNTQxNC4xMjAiXSxbIkNocm9taXVtIiwiMTA5LjAuNTQxNC4xMjAiXV0sMF0.&dt=1749041605156&bpp=2&bdt=1386&idt=397&shv=r20250602&mjsv=m202505290101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D4b1c1596bfc075dc%3AT%3D1736466450%3ART%3D1749041054%3AS%3DALNI_MaAw6nmnRAOlFxaiqRdS_wJ_tw0Ag&gpic=UID%3D00000fe17f858f87%3AT%3D1736466450%3ART%3D1749041054%3AS%3DALNI_Mai8VGXiI1dfcGXcd0AypiyGkOwJA&eo_id_str=ID%3D750aa06340007c8a%3AT%3D1736466450%3ART%3D1749041054%3AS%3DAA-AfjYv9mPjJzEEmsfX54dRlFpi&prev_fmts=0x0%2C736x280&nras=1&correlator=3604150649646&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=768&u_w=1366&u_ah=728&u_aw=1366&u_cd=24&u_sd=1&dmc=2&adx=117&ady=1273&biw=1349&bih=568&scr_x=0&scr_y=0&eid=31092113%2C31092757%2C95353387%2C95362655%2C95344791%2C95362176%2C95360684&oid=2&pvsid=5072372714063515&tmod=486209364&uas=0&nvt=1&fc=1920&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C1366%2C0%2C1366%2C728%2C1366%2C568&vis=1&rsz=%7C%7CeEbr%7C&abl=CS&pfx=0&fu=128&bc=31&bz=1&psd=W251bGwsbnVsbCxudWxsLDNd&pgls=CAEaBTYuOC4x&ifi=3&uci=a!3&btvi=1&fsb=1&dtd=403

बॉलीवुड एक्टर्स
आम तौर पर बॉलीवुड एक्टर्स बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत करते हैं। कोई रोमांटिक, कोई एक्शन हीरो बनकर डेब्यू करता है। लेकिन आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बतौर विलन करियर की शुरुआत की।

विद्युत जामवाल
विद्युत जामवाल ने जॉन अब्राहम की फिल्म फोर्स से डेब्यू किया था। इस फिल्म में विद्युत ने विलन का किरदार निभाया था। विद्युत ड्रग्स सप्लाई करने वाले का किरदार निभाते हैं जो अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए आता है। वैसे इस फिल्म के बाद विद्युत ने हमेशा हीरो के रोल ही किए हैं।

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने फिल्म अजनबी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह और अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में थे।

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म कंपनी से डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्टर ने चंदू का किरदार निभाया था जो अंडरवर्ल्ड से होता है। विवेक ने फिर इसके बाद किसी-किसी फिल्म में विलन का किरदार निभाया बाकी ज्यादातर वह हीरो ही बनते थे।

नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश ने फिल्म जॉनी गद्दार से बतौर करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह विलन थे।

शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म ब्लैकमेलर से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल में थे।

विशाल जेठवा
विशाल जेठवा ने फिल्म मर्दानी 2 से बतौर विलन अपना करियर शुरू किया। विशाल ने मर्दानी में जो परफॉर्म किया था उसे देखकर तो दर्शक भी डर गए थे।

ताहिर राज भसीन
ताहिर राज भसीन ने फिल्म मर्दानी से फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था। वह फिल्म में विलन के रोल में थे।

Exit mobile version