Site icon अग्नि आलोक

ये है देपालपुर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही…..

Share

देपालपुर| मंगलवार को नवजात शिशुओं को टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा था जिसमें अस्पताल की घोर लापरवाही और सरकार के नियमो की सरेआम धज्जियां उड़ते देखी गई।अपने बच्चो को लेकर टीकाकरण के लिए लेकर आई कई माता बहने शासकीय अस्पताल और कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही की वजह से घंटो बैठने को मजबूत हुई।खास बात यह देखने को मिली कि सरकार के इतने आदेशों के चलते ना तो कोई मार्क्स लगाने पर जोर दे रहा था और ना ही कोई कर्मचारी इन्हे दूरी बनाकर बैठने को कह रहा था।आशा कार्यकर्ताएं अपने अपने परिचितों को कार्ड ऊपर नीचे करके टीका लगवा रही थी और जिन माता बहनों को कोई पहचानता नहीं था उन्हें अपने छोटे छोटे बच्चो को लेकर घंटो बैठना पड़ा।

देपालपुर से भूरा धाकड़

Exit mobile version