Site icon अग्नि आलोक

जो सेव परमल पर जिंदा थे, वे सरकारी गाड़ियों मेें घूम रहे हैं…सत्तन ने ली विजयवर्गीय पर चुटकी

Share

 भाजपा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन कई बार मंच से अपनी ही पार्टी के नेतागणों व पदाधिकारियों पर मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हैं। इंदौर के राजवाड़ा चौक पर वंदे मातरम सामूहिक गान का आयोजन हो रहा था। जब आयोजन स्थल पर मंत्री विजयवर्गीय का काफिला पहुंचने वाला था तो मंच पर सत्तन भाषण दे रहे थे। काफिले के पहले सायरन बजाती गाड़ियां आने लगीं।सत्तन ने कहा यह एक प्रजातंत्र का गौरव है। जो कल तक झंडा लेकर सड़कों पर घूमते थे। उनके आने से पहले पीपीपी (वाहन के सायरन) की आवाज हो रही है। यह आपका ही पुण्यप्रताप है। वो राजकीय वाहनों में बैठकर आपके बीच होने का गौरव प्राप्त कर रहे हैं।

इस पर सत्तन माइक से बोले कि जो कभी चने नहीं खा सकते थे। सेव-परमल पर जिंदा थे। वे अब पीपी का सायरन बजाती सरकारी गाड़ियों में घूम रहे हैं। यह सब जनता के प्यार के कारण हुआ है। उनकी बातें सुनकर मंच पर बैठे भाजपा नेता भी हंसे बिना नहीं रह सके, हालांकि सत्तन ने किसी का नाम नहीं लिया। इस बीच विजयवर्गीय कार से उतरे। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा मंच से उतरे और उन्हें लेने पहुंचे।

सत्तन ने यह भी कहा यह एक प्रजातंत्र का गौरव है। जो कल तक झंडा लेकर सड़कों पर घूमते थे। उनके आने से पहले पीपीपी (वाहन के सायरन) की आवाज हो रही है। यह आपका ही पुण्यप्रताप है। वो राजकीय वाहनों में बैठकर आपके बीच होने का गौरव प्राप्त कर रहे है। यह आप लोगों से मिला सम्मान ही है जो आपके बीच ‘पीपी’ हो रहा है।

सत्तन ने यह भी कहा कि भाजपा राष्ट्रहित के लिए काम कर रही है। देश के स्वाभिमान और उसकी जय जय कार के लिए भाजपा जुटी है। उन्होंने यह भी कहा कि मंच पर नई पीढ़ी के नेता बैठे हुए हैं, लेकिन नीचे वे कार्यकर्ता भी हैं, जिन्होंने संघर्ष के दिनों में पार्टी का झंडा थामे रखा। वे सड़क पर खड़े होकर भी संतुष्ट हैं। उनके संघर्ष से राष्ट्रप्रेम की मशाल जल रही है।

Exit mobile version