Site icon अग्नि आलोक

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2021 के तहत वैकेंसी, भरे जाएंगे हजारों पद; आखिरी तारीख 23 जनवरी

Share

भोपाल

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2021 (CGL) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार में हजारों पदों को भरा जाएगा। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों में रिक्त पड़े ग्रुप-बी और ग्रुप-सी स्तरीय पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है।

एग्जाम: SSC CGL 2021 टियर-1 एग्जाम का अप्रैल 2022 में होगा।

पोस्ट: इस भर्ती में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज, इंस्पेक्टर प्रिवेंटिव ऑफिसर, इंस्पेक्टर एग्जामिनर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर (CBI), इंस्पेक्टर (डाक विभाग व सेंट्रल ब्यूरो ऑफिस ऑफ नार्कोटिक्स), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, डिविजनल अकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क (UDC)।

योग्यता: किसी भी फील्ड में ग्रेजुएट युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ 12वीं में मैथ्स में 60 प्रतिशत अंक की जरूरी योग्यता मांगी गई है। असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर/ असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रिफरेंस सीए, एमबीए (फाइनेंस), एमबीई, एमकॉम, एमबीएस, सीएस डिग्री धारकों को दी जाएगी।

आयु सीमा: कुछ पदों कि लिए अधिकतम आयु सीमा 27 साल, तो कुछ के लिए 30 साल और कुछ के लिए 32 साल तय की गई है। एससी, एसटी वर्ग को आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी को तीन साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी -100 रुपए, एससी-एसटी, दिव्यांग व महिला वर्ग को कोई फीस नहीं देनी होगी।

फीस का भुगतान: भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, मास्टर कार्ड, डेबिट, क्रेडिट कार्ड, मेस्ट्रो, रुपए क्रेडिट कार्ड, एसबीआई चालान से किया जा सकता है

Exit mobile version