अग्नि आलोक

*त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार; अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह के 11 बदमाश गिरफ्तार,शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत; देश में क्रिसमस की धूम*

Share

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में क्वाडकॉप्टर हमले में 4 बच्चे घायल; अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे, जहां अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं का अनावरण होगा और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है, जबकि सीबीआई उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। वहीं देशभर में क्रिसमस की धूम है। दिल्ली में क्रिसमस पर चर्च रोशनी से जगमगाए और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं अमेरिका के न्याय विभाग ने एपस्टीन फाइल्स जारी करने के लिए और समय मांगा है। आईसीएमआर की रिपोर्ट में स्तन कैंसर के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई गई है और गोल्डमैन सैश ने भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत रहने का अनुमान दिया है। इंडसइंड बैंक में 1960 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच शुरू हुई है। 

त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोमती जिले में पिछले कुछ महीनों से बिना वैध दस्तावेजों के बढ़ई के रूप में काम कर रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को बुधवार को ध्वजनगर से गिरफ्तार किया गया। तीनों की पहचान मोहम्मद अशरफुल हक, मोहम्मद कालू और मोहम्मद ईशराफुल के रूप में हुई है – ये सभी बांग्लादेश के राजशाही जिले के निवासी हैं।

आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, किले में तब्दील हुई राजधानी; आएंगे ढाई लाख लोग
बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पीएम यहां पर लगी तीन विभूतियों अटल बिहारी वापजेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। इन विभूतियों के संस्मरणों को संजोने के लिए बने म्यूजियम का लोकार्पण भी होगा। 

Weather: पहाड़ों से मैदान तक छाया घना कोहरा उत्तर भारत के कई शहरों में शीतलहर; कई जगह 50 मीटर से भी कम दृश्यता
जम्मू से लेकर उत्तराखंड और दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक रात और सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह जा रही है, जिसके चलते सड़क से लेकर रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल स्टेशन ऊंटी में पारा शून्य से एक डिग्री नीचे चला गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर तक उत्तर और मध्य और पूर्वी भारत के कुछ स्थानों को घने कोहरे से राहत भी नहीं मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 31 दिसंबर तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 दिसंबर तक, जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में 27 दिसंबर तक और बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में 29 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 दिसंबर तक घने कोहरे का प्रकोप देखा जा सकता है।

कश्मीर में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ, श्रीनगर में पारा 3 डिग्री पर
पंजाब और हरियाणा के उलट कश्मीर में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने के कारण कश्मीर में ठंड कम हुई और अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान बढ़ गया है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल और उत्तर में स्थित प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान हिमांग बिंदु से ऊपर रहा। श्रीनगर में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, एक दिन पहले की रात यह 2.7 डिग्री था। घाटी के अन्य स्थानों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जो 1.8 से 5.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

हिमाचल में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के भाखरा बांध के आसपास के कुछ इलाकों में अगले चार दिनों तक बहुत घने कोहरे की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उना, हमीरपुर और फतेहपुर जिलों में कुछ जगहों पर घने कोहरे को लेक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिले के कई इलाकों में भी घना कोहरा पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने इन जिलों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है।

5.3 डिग्री पर ठिठुरा गुरदासपुर
पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड पड़ रही है। बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। फरीदकोट में भी भीषण ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.4 डिग्री पर पारा रहा। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 7.2 डिग्री और सिरसा में 8 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पारा 10.2 डिग्री रहा।

कश्मीर में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ, श्रीनगर में पारा 3 डिग्री पर
पंजाब और हरियाणा के उलट कश्मीर में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने के कारण कश्मीर में ठंड कम हुई और अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान बढ़ गया है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल और उत्तर में स्थित प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान हिमांग बिंदु से ऊपर रहा। श्रीनगर में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, एक दिन पहले की रात यह 2.7 डिग्री था। घाटी के अन्य स्थानों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जो 1.8 से 5.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Unnao Case: उन्नाव मामले में कुलदीप सेंगर की जमानत को चुनौती देगी CBI, सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दी गई उम्रकैद की सजा को निलंबित करने और जमानत देने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत चुनौती देगी। दिल्ली हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में सेंगर को जमानत दी थी। हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन करने के बाद यह फैसला लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

क्रिसमस पर सजावट।

Christmas 2025: क्रिसमस की खुशियों से सजी दिल्ली, गिरजाघर रोशनी से जगमगाए, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर राजधानी के प्रमुख गिरजाघरों में रौनक देखते ही बन रही है। जीपीओ, लोधी रोड, साकेत, वसंत कुंज और पुरानी दिल्ली के चर्चों को खास तौर पर सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइट, क्रिसमस ट्री, सितारे और झिलमिलाते बल्ब पूरे इलाकों को उत्सव के रंग में रंग रहे हैं।दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर राजधानी के प्रमुख गिरजाघरों में रौनक देखते ही बन रही है। जीपीओ, लोधी रोड, साकेत, वसंत कुंज और पुरानी दिल्ली के चर्चों को खास तौर पर सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइट, क्रिसमस ट्री, सितारे और झिलमिलाते बल्ब पूरे इलाकों को उत्सव के रंग में रंग रहे हैं।

क्रिसमस के मौके पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। जीपीओ चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिनमें दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से आए पर्यटक भी शामिल हैं। यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं, लोधी रोड स्थित चर्च में सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। परिवार के साथ पहुंचे लोग मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते नजर आए। 

क्रिसमस को लेकर चर्चों के बाहर छोटे-छोटे बाजार भी सज गए हैं। यहां सांता क्लॉज की टोपी, क्रिसमस ट्री, सितारे, मोमबत्तियां और सजावट का अन्य सामान खरीदा जा रहा है। बच्चे खास तौर पर सांता क्लॉज की पोशाक पहनकर बेहद उत्साहित दिख रहे हैं। कई चर्चों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां उन्हें उपहार भी बांटे गए। दिल्ली में क्रिसमस अब सिर्फ ईसाई समुदाय तक सीमित नहीं रह गया है।

बड़ी संख्या में हिंदू, सिख और मुस्लिम परिवार भी चर्च पहुंचकर इस पर्व की खुशियों में शामिल हो रहे हैं। ईसाई समुदाय से जुड़े एके पॉल ने बताया कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए वे हर साल इस दिन चर्च आते हैं। वहीं, लोगों ने बताया कि क्रिसमस दिल्ली में नहीं देश और दुनिया में भी मनाया जा रहा है। क्रिसमस के मौके पर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चर्चों के आसपास पुलिस बल तैनात है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। क्रिसमस से एक दिन पहले दिल्ली का माहौल रोशनी, प्रार्थना और खुशियों से सराबोर नजर आ रहा है।

क्रिसमस थीम पर सजा वर्ल्डमार्क एयरोसिटी
क्रिसमस को लेकर दिल्लीवालों में खासा उत्साह है। ऐसे में जगह-जगह हुए खास आयोजनों से राजधानी गुलजार है। वहीं, इस बार क्रिसमस में दिल्लीवासियों को राजधानी में ही लंदन के फेस्टिव अंदाज का अनुभव मिल रहा है। दिल्ली स्थित डेस्टिनेशन वर्ल्डमार्क एयरोसिटी में ‘अ वेरी लंदन क्रिसमस’ थीम के तहत खास सजावट और अनुभव आधारित आयोजनों की शुरुआत हुई है। लंदन जैसी वाइब देने के लिए वर्ल्डमार्क एयरोसिटी को पिकाडिली सर्कस से प्रेरित 25 फीट ऊंचे इंस्टॉलेशन, 16 फीट लंबी प्रतिष्ठित लंदन डबल-डेकर बस, विक्टोरियन शैली की सजावट, पारंपरिक टेलीफोन बॉक्स, नटक्रैकर और जगमगाती फेयरी लाइट्स से सजाया गया है। पूरा परिसर क्रिसमस के दौरान लंदन की सड़कों जैसा अहसास दे रहा है, जहां लोग खूब तस्वीरें लेते नजर आएं। 
 

अमेरिकी न्याय विभाग

Epstein Files: ‘दस्तावेज जारी करने के लिए ‘कुछ और सप्ताह’ की जरूरत’, न्याय विभाग का बयान 
अमेरिका के न्याय विभाग ने बुधवार को कहा कि उसे यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े अपने सभी दस्तावेज जारी करने के लिए कुछ और हफ्तों की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि दस लाख से अधिक दस्तावेज मिले हैं, जो इस मामले में अहम साबित हो सकते हैं। कांग्रेस की ओर से दस्तावेजों को जारी करने की समयसीमा 19 दिसंबर तय की गई थी। इससे इसमें और देरी हो सकती है। 

स्तन कैंसर

अध्ययन: मांसाहार, अपर्याप्त नींद व मोटापा बढ़ाते हैं स्तन कैंसर का खतरा, आईसीएमआर की रिपोर्ट 
भारतीय महिलाओं में स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर आईसीएमआर ने एक महत्वपूर्ण अध्ययन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मांसाहारी आहार, अपर्याप्त नींद और मोटापा स्तन कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत में स्तन कैंसर के मामलों में हर साल लगभग 5.6% की वृद्धि हो रही है और करीब 50,000 नए मामले हर वर्ष सामने आने का अनुमान है।

भारतीय अर्थव्यवस्था।

गोल्डमैन सैश की रिपोर्ट: नए साल में तेज रफ्तार से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, मजबूत घरेलू खपत से मिल रहा लाभ
वैश्विक आर्थिक विकास के स्थिर रहने की उम्मीद के बीच अगले साल भी भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा। गोल्डमैन सैश के अनुसार, 2026 में वैश्विक विकास दर के 2.8 फीसदी रहने का अनुमान है। यह 2.5 फीसदी के आम सहमति अनुमान से अधिक है। यह कई अर्थव्यवस्थाओं में स्थिर महंगाई और आसान मौद्रिक स्थितियों के कारण संभव हो पा रहा है। 

इंडसइंड बैंक

IndusInd Bank Scam: SFIO ने इंडसइंड बैंक में शुरू की घोटाले की जांच, 1960 करोड़ का वित्तीय नुकसान
निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में अकाउंटिंग संबंधी घोटाले की जांच गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने शुरू कर दी है। अकाउंटिंग धोखाधड़ी से बैंक को 1,960 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ था। बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, 23 दिसंबर को उसे जांच संबंधी पत्र मिला है।

विराट कोहली-रोहित शर्मा

Vijay Hazare Trophy: विराट-रोहित के ऐतिहासिक शतक, बीसीसीआई की खराब ब्रॉडकास्ट व्यवस्था पर भड़के प्रशंसक
विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में आज का दिन यानी 24 दिसंबर, भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में बेहद खास बन गया। कुछ ही घंटों के भीतर एक के बाद एक ऐसे रिकॉर्ड बने, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शुरुआत 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से हुई, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, लेकिन यह रिकॉर्ड ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। उसी मैच में बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने इससे भी तेज बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों में शतक ठोक दिया और लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया। 

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे कार्तिक और अनन्या

‘तू मेरी मैं तेरा…’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे कार्तिक और अनन्या, फैंस संग क्लिक करवाए फोटो; देखें वायरल वीडियो
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ की स्क्रीनिंग से पहले कार्तिक अपने फैंस से मिले। अनन्या भी इवेंट में अपनी मां के साथ पहुंचीं। कई और सेलेब्स को भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर देखा गया। कार्तिक आर्यन जब फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे तो कई फैंस ने उन्हें घेर लिया। एक्टर ने भी अपने फैंस का निराश नहीं किया और सबके साथ फोटो क्लिक करवाए। कार्तिक अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर काफी एनर्जेटिक नजर आ रहे थे।

Atal Canteen: आज से दिल्ली में शुरू हो रही हैं 100 नई अटल कैंटीन, अब महज 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना
भाजपा सरकार बृहस्पतिवार से 100 नई अटल कैंटीन शुरू करने जा रही है। इन कैंटीनों में सिर्फ 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा, जिससे मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों को सीधा लाभ होगा। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के चुनावी वादों में शामिल था और अब इसे जमीन पर उतारा जा रहा है। बताया जाता है कि हर कैंटीन में रोज 500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी।

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आवासीय क्षेत्र पर एक क्वाडकॉप्टर द्वारा विस्फोटक सामग्री गिराए जाने से कम से कम चार बच्चे घायल हो गए। यह घटना कुर्रम जिले के गोंडलबाद इलाके में घटी, जहां तीन लड़के और एक लड़की घायल हो गए। घायल बच्चों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में आतंकवादी समूह हमले करने के लिए क्वाडकॉप्टरों का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं, खासकर तात्कालिक विस्फोटक उपकरण गिराने के लिए। 

एसडीपीओ देबंजलि रॉय ने बताया, “बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी के बारे में मिली विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर, पुलिस की एक टीम बुधवार को आरके पुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ध्वजनगर गई और चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि इनमें से तीन बांग्लादेशी नागरिक हैं, जबकि एक उदयपुर उपमंडल के किला का निवासी है।” उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों बांग्लादेशी नागरिक उदयपुर उपमंडल के किला निवासी बढ़ई मतिउर रहमान के अधीन काम कर रहे थे।

एसडीपीओ ने बताया, “मातिउर को तीन बांग्लादेशी नागरिकों को शरण देने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान तीनों ने खुलासा किया कि वे बिना किसी दस्तावेज के काम के लिए भारतीय धरती पर घुसपैठ कर गए थे।”

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत
तमिलनाडु के कुड्डालोर के पास सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। सरकारी बस के अचानक विपरीत दिशा में मुड़ने और दो वाहनों से टकराने के बाद यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण बस ने अपनी दिशा बदली। इस दुर्घटना में 2 बच्चों सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इन मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री के जन राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 3 लाख रुपये जारी किए जाएं। सरकार ने एक बयान में कहा कि घायलों को भी 1 लाख रुपये प्रति व्यक्ति दिए जाएंगे। बयान में यह भी बताया गया कि मृतकों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं थीं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों में घायलों की सर्वोत्तम देखभाल सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही एक सरकारी बस, यहां पास ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते समय, अचानक टायर फटने के कारण दिशा बदल गई और सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। चेन्नई से तिरुचिरापल्ली की ओर जा रही दो गाड़ियों (एक एसयूवी और एक कार) से बस की आमने-सामने टक्कर हो गई; दोनों निजी गाड़ियों में सवार 7 लोगों की मौत हो गई,” एक जिला पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, साथ ही कहा कि कई लोग घायल भी हुए हैं।

17 लाख से अधिक जन शिकायतों का निपटारा
देशभर में मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 17 लाख से अधिक जन शिकायतों का निपटारा किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 19 से 25 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत 32,000 से अधिक कैंप लगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन से संबंधित राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय के अनुसार, 2021 से 2025 के बीच विशेष अभियानों से कबाड़ निपटान से 4,130.63 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।

महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में फिल्म निर्देशक कुंजू गिरफ्तार
 केरल में फिल्म उद्योग से जुड़ी एक महिला के साथ होटल में छेड़छाड़ करने के मामले में मलयालम फिल्म निर्देशक पीटी कुंजू मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कुंजू मंगलवार को छावनी थाने में मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के समक्ष पेश हुआ और उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया, क्योंकि कोर्ट ने उसे अग्रिम जमानत देकर राहत प्रदान की थी।

कर्नाटक : तीन काले हिरण मिले मृत, शरीर पर गोली लगने के घाव
कर्नाटक के शहर कडूर में तीन काले हिरण मरे हुए पाए गए। उनके शरीर पर गोली लगने के घाव पाए गए। सूत्रों के मुताबिक, काले हिरणों के ये शव मंगलवार को काले हिरण संरक्षण रिजर्व बासुर अमृत महल कवल के पास एक खेत में मिले। मारे गए हिरणों में दो मादा और एक नर काले हिरण के शवों की उम्र दो साल से कम बताई जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें तेज कर दी है। कुछ स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों को हिरणों की हत्या में शिकारियों के शामिल होने संदेह जताया है। 

सूरत : बेटे के जन्मदिन पर सड़क जाम कर फोड़े पटाखे, बिल्डर गिरफ्तार
गुजरात के सूरत शहर में बेटे के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए सड़क जामकर पटाखे फोड़ना एक बिल्डर को भारी पड़ गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि 58 वर्षीय रियल एस्टेट डेवलपर दीपक इजरादर को सार्वजनिक मार्ग पर यातायात बाधित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। घटना 21 दिसंबर को डुमास इलाके के लंगर सर्कल के पास हुई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया गया। 

जगन्नाथ मंदिर में 46 साल बाद जनवरी से आभूषणों की गिनती
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे आभूषणों और कीमती सामानों की गिनती अगले साल की शुरुआत में शुरू हो सकती है। उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष जस्टिस बिश्वनाथ रथ ने बुधवार को बताया कि गणना का काम जनवरी में शुरू करने का लक्ष्य है।

इस संबंध में 27 दिसंबर को होने वाली बैठक में मानक संचालन प्रक्रिया के मसौदे पर चर्चा की जाएगी। पिछली बार खजाने की गिनती 1978 में हुई थी, जिसमें लगभग 72 दिन लगे थे। गिनती के साथ सभी मूल्यवान वस्तुओं का डिजिटलीकरण भी किया जाएगा।

चेन्नई से काशी-अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन रवाना, 1,300 श्रद्धालु करेंगे छह दिनी यात्रा
उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए बुधवार सुबह चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से एक विशेष ट्रेन रवाना हुई। श्री अंडाल भक्त संघ के जरिये आयोजित इस यात्रा में 1,300 श्रद्धालु काशी, अयोध्या, प्रयागराज और गया के दर्शन करेंगे।

छह दिवसीय इस आध्यात्मिक यात्रा के लिए पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन की व्यवस्था की गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सुंदरराजन, पी राधाकृष्णन और एच राजा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर एच राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अयोध्या में 500 साल पुराना विवाद सुलझा और काशी का कायाकल्प हुआ। वहीं, सुंदरराजन ने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल अन्य धर्मों के आयोजनों में शामिल होते हैं और हिंदू त्योहारों से दूरी बनाए रखते हैं। 

तेलंगाना : अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह के 11 बदमाश गिरफ्तार, दो नवजातों को बचाया
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो नवजातों को भी बचाया गया।
पुलिस उपायुक्त (माधापुर जोन) रितुराज ने बताया कि वर्तमान मामले में आरोपी अहमदाबाद से एक शिशु को बिचौलियों से जैविक माता-पिता को पैसे देकर हैदराबाद में बेऔलाद दंपतीयों को बड़ी रकम में बेचने के लिए लाए थे।

इसी तरह, एक और बच्चा तेलंगाना के सिद्दीपेट से लाया गया था। बचाए गए दोनों शिशुओं को हैदराबाद शिशु विहार को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी वी बाबू रेड्डी एक आईवीएफ एजेंट का काम करता है। आरोपी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी गरीब परिवारों को चिह्नित कर उनके नवजातों को हासिल करते थे और इसके बाद एक संगठित शृंखला के जरिये जरूरतमंद अमीर परिवारों को बड़ी रकम में अवैध तरीके से बेच देते।

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में क्वाडकॉप्टर हमले में 4 बच्चे घायल; अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय गिरफ्तार

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आवासीय क्षेत्र पर एक क्वाडकॉप्टर द्वारा विस्फोटक सामग्री गिराए जाने से कम से कम चार बच्चे घायल हो गए। यह घटना कुर्रम जिले के गोंडलबाद इलाके में घटी, जहां तीन लड़के और एक लड़की घायल हो गए। घायल बच्चों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में आतंकवादी समूह हमले करने के लिए क्वाडकॉप्टरों का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं, खासकर तात्कालिक विस्फोटक उपकरण गिराने के लिए। 

इस वर्ष इस प्रकार की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय आदिवासी बुजुर्गों ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे “निर्दोष नागरिकों, विशेषकर बच्चों के खिलाफ हिंसा का एक क्रूर कृत्य” बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य जानबूझकर गैर-लड़ाकों को निशाना बनाते हैं और इनका धर्म या मानवीय मूल्यों से कोई संबंध नहीं है। सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, वहीं हमले के बाद इलाके में और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

चक्रवात से श्रीलंका में कृषि क्षेत्र को व्यापक क्षति : एफएओ
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य-कृषि संगठन (एफएओ) ने कहा है कि चक्रवात दित्वा से श्रीलंका में कृषि, मत्स्य पालन और ग्रामीण आजीविका को व्यापक नुकसान पहुंचा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ से कृषि भूमि, फसल, पशुधन और मत्स्य संपत्तियों के साथ-साथ घरों में रखा खाद्य भंडार भी नष्ट हो गया। इस आपदा से अनुमानित 2,27,000 किसान प्रभावित हुए हैं, जिनमें छोटे धान उत्पादक नुकसान में रहे। 22 दिसंबर को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया कि चक्रवात ऐसे समय आया, जब किसान वर्ष 2026 की मुख्य फसल की बुआई कर चुके थे या बुआई के कार्य में लगे हुए थे। मत्स्य पालन क्षेत्र में कुल नुकसान का मूल्य 20.5 से 21.5 अरब के बीच है। 

अभिनेता रसेल ब्रांड पर दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न के दो नए मामले दर्ज
 मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन रसेल ब्रांड के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। ब्रिटेन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि ये नए आरोप दो अन्य महिलाओं की शिकायतों पर आधारित हैं। रसेल ब्रांड पहले से ही दुष्कर्म और यौन हमले के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, रसेल ब्रांड 20 जनवरी 2026 को इन नए आरोपों के संबंध में कोर्ट में पेश होंगे।

फ्रांस की डाक सेवा पर साइबर हमला, पार्सल डिलीवरी ठप
क्रिसमस से ठीक पहले फ्रांस की राष्ट्रीय डाक सेवा ला पोस्टे पर हुए साइबर हमले ने पार्सल डिलीवरी और बैंकिंग सेवाओं को ठप कर दिया है। एक रूसी समर्थक हैकिंग समूह नोनेम057 ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पेरिस अभियोजक कार्यालय के अनुसार, फ्रांसीसी खुफिया एजेंसी डीजीएसआई ने मामले की जांच कर रही है। सोमवार को हुए इस डीडीओएस हमले के कारण कंपनी का मुख्य कंप्यूटर सिस्टम ऑफलाइन हो गया। इससे डाककर्मी पार्सल ट्रैक नहीं कर पा रहे हैं और ऑनलाइन भुगतान में भी बाधा आ रही है। 

दो बच्चों की हत्या की आरोपी मां ब्रिटेन से अमेरिका प्रत्यर्पित
अपने दो बच्चों की हत्या की आरोपी 37 वर्षीय किम्बरली सिंगल को ब्रिटेन से अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया है। किम्बरली पर दो साल पहले पति से विवाद के दौरान 9 साल की बेटी और 7 साल के बेटे की हत्या करने का आरोप है। कोलोरेडो स्प्रिंग्स पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2023 में लंदन के चेल्सी इलाके से उसे गिरफ्तार किया गया था। घटना के समय किम्बरली की 11 वर्षीय बेटी घायल हुई थी, जिसने बाद में जांचकर्ताओं को बताया कि उसकी मां ने इसके लिए ईश्वर का हवाला दिया था।

मास्को में बम धमाका, दो पुलिस अधिकारियों समेत तीन की मौत
मास्को। रूस की राजधानी में बुधवार को हुए बम विस्फोट में दो पुलिस अधिकारियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। धमाका येल्तस्काया स्ट्रीट पर उस जगह के करीब हुआ, जहां कुछ दिन पहले एक वरिष्ठ जनरल की कार बम हमले में हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जब एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की, तभी उसने विस्फोट से उड़ा दिया। मारे गए अधिकारियों की पहचान इल्या क्लिमानोव और मैक्सिम गोर्बुनोव के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान डीएनए जांच से होगी। एजेंसी

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय गिरफ्तार किए गए
अमेरिकी सीमा गश्ती दल के अधिकारियों ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा एजेंसी (सीबीपी) ने कहा, कैलिफोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में सीमा गश्ती के कई एजेंटों ने आव्रजन चौकियों पर वाहनों को रोककर और अंतर-एजेंसी अभियानों के दौरान ऐसे कई अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया जिनके पास वाणिज्यिक वाहन चलाने के लाइसेंस थे।

इमरान की अंतरिम जमानत बढ़ी, बहनों का जेल के बाहर धरना
 पाकिस्तानी कोर्ट ने इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की 9 मई हिंसा से जुड़े व अन्य कई मामलों में अंतरिम जमानत 27 जनवरी तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने इमरान को अगली सुनवाई में निजी/वीडियो लिंक से मौजूद होने का निर्देश दिया। उधर, पूर्व पीएम की बहनों अलीमा खान, नोरीन खान नियाजी व उज्मा खान ने रावलपिंडी में इमरान खान से अदियाला जेल में न मिलने देने के विरोध में धरना दिया।

नेपाल: कैसीनो में धोखाधड़ी में चार भारतीय गिरफ्तार
नेपाल पुलिस ने राजधानी के ठमेल स्थित वाल्डम कसीनो में चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार भारतीयों और दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर आधुनिक गैजेट्स के जरिये खिलाड़ियों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है।

नेपाल: चुनाव के लिए नई पार्टियों को एकजुट करना शुरू
नेपाल की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के प्रमुख रवि लामिछाने और काठमांडो के मेयर बालेंद्र शाह (बालेन) के बीच हुई हालिया मुलाकात ने देश के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
लामिछाने-शाह बैठक का मकसद देश की वैकल्पिक शक्तियों को एकजुट करना है। इसके तहत जेन-जी आकांक्षाओं के अनुरूप नए चेहरे लाए जाएं। इसके लिए उज्यालो नेपाल पार्टी से भी चर्चा की योजना है।

Exit mobile version