Site icon अग्नि आलोक

टीएमसी सांसद अर्पिता घोष का राज्यसभा से इस्तीफा, पार्टी कार्यकर्ता भी हैरान

Share

नई दिल्ली
तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष ने राज्यसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है जिसे सभापति एम वेंकैया नायडू ने स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी राज्यसभा सचिवालय से बुधवार को जारी अधिसूचना में दी। घोष के इस्तीफे से उनके पार्टी के ही अन्य सदस्य हतप्रभ हैं।

अधिसूचना में कहा गया है,‘अर्पिता घोष, राज्यों की परिषद (राज्यसभा) की निर्वाचित सदस्य, जो पश्चिम बंगाल राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं ने राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा 15 सितंबर 2021 को सभापति ने स्वीकार कर लिया है।’

घोष हाल में संपन्न मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा में हुए हंगामे के कारण निलंबित सदस्यों में शामिल थीं। इस हंगामे के दौरान सांसद और मार्शल कथित तौर पर घायल हुए थे।

Exit mobile version