Site icon अग्नि आलोक

TMC सांसद नुसरत जहां ने पहली बार शेयर की बेबी बंप के साथ फोटो

Share

तृणमूल सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां इन दिनों अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में वो ऑफ व्हाइट स्वेटशर्ट, जींस और पिंक शॉल लिए हुए नजर आ रही हैं। नुसरत ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘दयालुता सबकुछ बदल देती है।’

निखिल ने नुसरत के लिए दिया था एक बड़ा बयान

निखिल जैन से अलगाव के बाद से ही नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबरें भी सामने आ रही थीं। अब ये खबरें कन्फर्म हो गई हैं। एक्टर और पॉलिटिशियन यश दासगुप्ता से रिलेशन की खबरों के बीच निखिल ने नुसरत के लिए एक बड़ा बयान दिया था कि यह बच्चा उनका नहीं है। नुसरत और यश ने बांग्ला फिल्म में साथ काम किया है। उनकी फिल्म पिछले साल ही रिलीज हुई थी। निखिल ने पहले कहा था कि शादी के बाद से ही नुसरत के व्यवहार में बदलाव आ गया था।

2 साल पहले हुई थी निखिल और नुसरत की शादी

निखिल और नुसरत की शादी तुर्की में 19 जून 2019 को टर्किश मैरिज रेग्युलेशन्स के आधार पर हुई थी। जिसके कारण ही नुसरत ने निखिल से अपने सेपरेशन के लिए तलाक का आवेदन देने से मना कर दिया था। नुसरत का कहना है कि तुर्की का कानून भारत में मान्य नहीं है इसलिए उनकी शादी की भी यहां कोई मान्यता नहीं। वे निखिल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं।

Exit mobile version