Site icon अग्नि आलोक

सरकारी और प्राइवेट कोविड अस्पतालों में बेड खाली हैं या नहीं, अपडेट जानने के लिए यहां कीजिए कॉल…

Share

इंदौर

इंदौर जिले में कोरोना का कहर जारी है। यहां पर कोविड के सभी अस्पताल फुल हैं। हालत यह है कि अस्पतालों में बेड के लिए वेटिंग है। ऐसे में पीड़ित को लेकर परिजन अस्पतालों में बेड की स्थिति पता नहीं होने पर यहां-वहां भटक रहे हैं। अस्पताल पहुंचने पर पता चलता है कि वहां बेड खाली ही नहीं है। ऐसे में मरीजों की स्थिति बिगड़ती है और समय बीतता जाता है। ऐसे समय में लोग आसानी से अपने आसपास के अस्पतालों में इलाज की जानकारी हासिल कर सकें, इसलिए दैनिक भास्कर इंदौर के सभी कोविड अस्पतालों के कांटेक्ट नंबर एक जगह दे रहा है। बेड खाली होने, ऑक्सीजन और आईसीयू सुविधा उपलब्ध होने की अपडेट जानकारी आप यहां से एक कॉल पर ले सकते हैं।

Exit mobile version