अग्नि आलोक

नेता जी के सपनों का भारत बनाने के लिए नौजवानों को सड़क पर आकर संघर्ष करना होगा

Share

नेताजी सुभाष के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प*

नेताजी सुभाष चंद्र बोस 125 वी जयंती समिति ने किया आयोजन

इंदौर।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस 125 वी जन्म वर्षिकी आयोजन समिति द्वारा स्थानीय अभिनव कला समाज सभागृह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाने के संकल्प के साथ समिति के द्वारा नेता जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी विचार व्याख्यान और नाट्य प्रस्तुति Ka कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में नेताजी सुभाष बोस के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया चाणक्य अकैडमी जागृति ग्रुप के स्टूडेंट्स ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज की झलक भी दिखाई दी एवं फौज में महिलाओं की भूमिका पर भी नाट्य मंचन हुआ !


कार्यक्रम मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष के ऊपर एक विचार प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भगत सिंह यादगार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेश शर्मा ने प्रमुखता से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष उनके विचार को वर्तमान परिपेक्ष में उपयोगी बताते हुए ज्यादा से ज्यादा जानने और पढ़ने की अपील की । श्री शर्मा ने कहा कि देश में जो आज स्थितियां है बे वर्तमान में नेताजी के विचारों की अवहेलना के कारण हो रही है और नेता जी के सपनों का भारत बनाने के लिए उनके विचारों को लेकर नौजवानों में संघर्ष करने की जिम्मेदारी आना चाहिए । आपने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नौजवानों से अपील की कि वे न केवल विचारों को पढ़े बल्कि उन्हें अपने जीवन में भी उतारने की कोशिश करें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामस्वरूप मंत्री ने देश की वर्तमान चुनौतियां,, सांप्रदायिकता भेदभाव जातिवाद आदि विषयों पर प्रमुखता से बोलते हुए नेताजी सुभाष के विचारों से वर्तमान पीढ़ी को सीख लेने की बात कही । श्री मंत्री ने कहा कि नेताजी और भगत सिंह ने आजादी की लड़ाई लड़ते हुए जो सपना देखा था आज बहुत सपना पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है किसान मजदूर नौजवान सभी परेशान हैं नेता जी का सपना था कि हर हाथ को काम हर खेत को पानी और देश में बेरोजगारी ना हो लेकिन वर्तमान सरकार नेताजी सहित तमाम शहीदों के विचारों की न केवल हत्या कर रही है बल्कि महापुरुषों का वर्णन करने की भी कोशिश कर रही है इसके खिलाफ हुए जवानों को सड़क पर उतरना होगा । उन तमाम मुद्दों को एक का संघर्ष करना पड़ेगा चीन का सपना नेता जी ने देखा था


कार्यक्रम का उद्घाटन भाषण महिला सांस्कृतिक संगठन की जिला प्रभारी अर्शी खान ने रखा !
कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस 125 वी जन्म वार्षिकी आयोजन समिति के संयोजक मंडल का भी गठन किया गया समिति के संयोजक रामस्वरूप मंत्री एवं संयोजक मंडल में सोनू शर्मा, अजित पवार, सौरभ जैन, सदस्य सईद अहमद, विष्णु शर्मा, रंजीत राजू सर, दिनेश गुर्जर आदि को रखा गया वही सलाहकार मंडल में चिन्मय मिश्र, सफी शेख, नितिन अग्रवाल को रखा गया।
कार्यक्रम का संचालन सौरभ जैन सोनू शर्मा ने संयुक्त रूप से किया!

Exit mobile version