अग्नि आलोक

राहुल गांधी की यात्रा का आज दूसरा दिन

Share

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी आज भी मणिपुर में ही रहेंगे। यात्रा पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि यात्रा जारी रहेगी। यात्रा पार्टी नेताओं के मनोबल को प्रभावित करेगी। सब कुछ बहुत अच्छे से हो रहा है। बता दें, रविवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत हुई थी। इस दौरान गांधी ने कहा था कि मणिपुर के भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और भारत के प्रधानमंत्री आज तक आपके आंसू और आपसे गले मिलने नहीं आए। यह शर्म की बात है। यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी ने कहा कि मैं 2004 से राजनीति में हूं। मैंने भारत के ऐसी जगह का दौरा किया, जहां शासन का पूरा बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है। 29 जून को राज्य का दौरा करने के बाद, मणिपुर अब मणिपुर नहीं रहा। यह विभाजित हो गया है।

यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी ने दिया भाषण
यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी ने कहा कि मैं 2004 से राजनीति में हूं। मैंने भारत के ऐसी जगह का दौरा किया, जहां शासन का पूरा बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है। 29 जून को राज्य का दौरा करने के बाद, मणिपुर अब मणिपुर नहीं रहा। यह विभाजित हो गया है। हर जगह नफरत फैली हुई है। लाखों लोगों को नुकसान हुआ है। लोगों ने अपनी आंखों के सामने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम यहां आपकी बात सुनने, आपका दर्द साझा करने आए हैं।

भाजपा ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा एक धोखे के अलावा कुछ नहीं हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ही न्याय नहीं मिल रहा है, जो अब दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हर किसी को उचित सम्मान दिया है। यही कारण है कि हमारी पार्टी में शामिल होने के बाद कोई मुख्यमंत्री, कोई केंद्रीय मंत्री, कोई सांसद तो कोई विधायक है। हमने हमेशा से उनका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि सभी ने पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ जुड़ने की इच्छा जाहिर की है। विद्रोहियों के समर्थक हैं राहुल गांधी, क्या माफी मांगेंगे- रिजिजू

रिजिजू ने भी कसा तंज
वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है या इसे विभाजित करना। राहुल गांधी पूर्वोत्तर जा रहे हैं। विद्रोही संगठनों के समर्थन करने के लिए क्या राहुल गांधी ने माफी मांगी है, जो पूर्वोत्तर को देश से अलग करना चाहते हैं। 

Exit mobile version