अग्नि आलोक

आज इंदौर में मिसाइल से बरसेगा रंग; आसमान होगा सतरंगी

Share

गेर दोपहर में राजवाड़ा पर आएगी, लेकिन सुबह से रास्ते रोकने से लोग हुए परेशान,रंग उत्सव में आज ढाई सौ क्विंटल गुलाल उड़ेगा, मिसाइलों से 200 फीट तक सतरंगी होगा आसमां

इंदौर में रंगपंचमी का पारंपरिक गेर उत्सव इस बार भी भव्य रूप में नजर आएगा. राजवाड़ा क्षेत्र से निकलने वाली यह ऐतिहासिक परंपरा अब देश के सबसे बड़े रंगोत्सवों में शामिल हो चुकी है. कभी बैलगाड़ी पर रखे कड़ाव से लोगों को भिगोने वाली गेर आज आधुनिक मिसाइलों से 200 फीट तक रंग और पानी बरसाने तक पहुंच गई है. हर साल लाखों लोग इस रंगोत्सव का हिस्सा बनने इंदौर पहुंचते हैं. पिछले तीन वर्षों से यहां आने वालों की संख्या पांच लाख से अधिक रही है. इस बार भी हजारों किलो गुलाल और लाखों लीटर रंगीन पानी की बौछारों से पूरा राजवाड़ा और आसपास के मार्ग रंगों में सराबोर होगा. संगम कॉर्नर, रसिया कॉर्नर, टोरी कॉर्नर और मॉरल क्लब की गेर अपने-अपने मार्गों से निकलकर शहर में उत्सव का माहौल बनाएंगी. 8 हजार किलो टेसू के फूलों से बने प्राकृतिक गुलाल से राजवाड़ा पर तिरंगा बनाया जाएगा. डीजे, ढोल-ताशे, झांकियां, लट्ठमार होली और धार्मिक फागयात्रा इस आयोजन को आस्था, संस्कृति और उत्साह का अनोखा संगम बना देंगे.

आज निकलेगी रंगपंचमी की पारंपरिक गेर, मिसाइल से बरसेगा रंग; आसमान होगा सतरंगी

इंदौर में रंगपंचमी की पारंपरिक गेर आज निकलेगी। राजवाड़ा पर सात दशक पहले कड़ाव में लोगों को भिगोने से शुरू हुआ सिलसिला बैलगाड़ी, ट्रैक्टर और डीजे से होता हुआ अब मिसाइलों से रंग बरसाने तक जा पहुंचा है। पिछले तीन वर्षों से यहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या 5 लाख से अधिक रही है। जिससे यह यह आयोजन देश के सबसे बड़े रंगोत्सवों में शामिल हो चुका है।

Exit mobile version