Site icon अग्नि आलोक

*आज SKF India और Godfrey Philips समेत ये शेयर कराएंगे कमाई*

Share

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली बदलाव के साथ लगभग स्थिर बंद हुए थे। इस दौरान तेल एवं गैस और वाहन कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई थी। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 7.25 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 80,710.76 अंक पर बंद हुआ था। इसके 14 शेयरों में बढ़त जबकि 16 शेयरों में गिरावट आई थी। दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 6.70 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 24,741 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.34 फीसदी और मारुति 1.70 फीसदी बढ़े थे। पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और इटरनल में भी तेजी आई थी। दूसरी ओर आईटीसी, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और इंफोसिस लाल निशान में बंद हुए थे।

न शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Netweb Technologies, Brainbees Solutions, Gujarat Mineral Development, Vodafone Idea, SKF India, Godfrey Philips और RattanIndia Enterprises हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने ITC, HCL Tech, TCS, Tech Mahindra, Infosys, HUL और Larsen & Toubro के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।)

Exit mobile version