अग्नि आलोक

आज के ताजा समाचार -डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका,गोवा बन सकता है भारत की पर्यटन राजधानी,गुजरात में बिक सकेगी शराब,साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से प्रियंका गांधी की मुलाकात

Share

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कल सेना के वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बल राजौरी सेक्टर के डेरा की गली के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं। उधर I.N.D.I.A गठबंधन के दलों ने सांसदों के निलंबन के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी धरनास्थल पर पहुंचे। वहीं दिल्ली कोर्ट ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के आरोपी ललित झा की हिरासत 5 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी है।

‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ से घटेंगी शिक्षा में उद्योग, अकादमिक दूरियां, 11200 विशेषज्ञों ने किया आवेदन

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह पहल कक्षाओं में वास्तविक दुनिया के अनुभवों को शामिल करने और उच्च शिक्षा संस्थानों में संकाय संसाधनों को बढ़ाने के लक्ष्य के साथ ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ नामक एक नई भूमिका पेश करती है। 

उच्च शिक्षा में उद्योग और अकादमिक दूरियां अब ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ योजना से कम हो रही हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के आधार पर शैक्षणिक संस्थानों में उद्योग और पेशेवर विशेषज्ञता को एकीकृत करने के उद्देश्य से योजना को मंजूरी दी। इसके तहत 332 विश्वविद्यालयों के 11200 विशेषज्ञों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

वहीं, 32 उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ के तहत विशेषज्ञों की नियुक्त हो चुकी है। यूजीसी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ के तहत उच्च शिक्षण संस्थान आजकल उद्योग, इंजीनियरिंग, होम साइंस, लॉ, मीडिया, इकनॉमिक्स समेत अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों को ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ के तहत नियुक्त कर रहे हैं।

‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ पोर्टल लांच होने के बाद से 332 उच्च शिक्षण संस्थानों या विश्वविद्यालयों में 11200 विशेषज्ञों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। वहीं, 32 उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ के तहत विशेषज्ञों की नियुक्त हो चुकी है। इसमें कंप्यूटर साइंस, मार्केटिंग एडवांस, इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट समेत अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों को जगह मिली है। उद्योग अपनी जरूरत के आधार पर छात्रों को कौशल आधारित शिक्षा देंगे।

प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नामक नई भूमिका पेश करती है पहल
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह पहल कक्षाओं में वास्तविक दुनिया के अनुभवों को शामिल करने और उच्च शिक्षा संस्थानों में संकाय संसाधनों को बढ़ाने के लक्ष्य के साथ ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ नामक एक नई भूमिका पेश करती है। सहयोगात्मक प्रयास का उद्देश्य व्यावहारिक कौशल से लैस स्नातक तैयार करना है। इस योजना में इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, प्रबंधन, चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए), वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, मीडिया, साहित्य, ललित कला, सिविल सेवा, सशस्त्र बल, कानूनी पेशे और सार्वजनिक प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हो सकते हैं।

इस योजना में शामिल होने के लिए कम से कम 15 वर्ष की सेवा या अनुभव होना जरूरी है। हालांकि उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षक बनने वाली औपचारिक शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य नहीं है। इन विशेषज्ञों को प्रोफेसर स्तर पर संकाय भर्ती के लिए सामान्य प्रकाशन और पात्रता मानदंड से छूट दी गई है, लेकिन उनके पास अपने संबंंधित क्षेत्र का कार्य अनुभव व कौशल जरूरी हे। 

निश्चित अवधि के लिए होगी प्रैक्टिस ऑफ प्रोफेसरों की नियुक्ति
इस योजना में प्रैक्टिस ऑफ प्रोफेसरों की नियुक्ति एक निश्चित अवधि के लिए होगी। प्रारंभिक कार्यकाल एक वर्ष तक का हो सकता है। इसके अलावा सेवाओं के आधार पर विस्तार की संभावना भी है। इसमें उच्च शिक्षा संस्थान प्रैक्टिस के प्रोफेसरों के प्रदर्शन और योगदान का आकलन करेंगे और फैसला लेंगे। किसी भी संस्थान में प्रैक्टिस ऑफ प्रोफेसर के लिए सेवा की अधिकतम अवधि तीन साल से अधिक नहीं होनी चाहिए, असाधारण मामलों में एक साल के विस्तार की संभावना के साथ किसी भी परिस्थिति में कुल सेवा अवधि चार साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 बरोट घाटी क्रिसमस और नववर्ष की मेजबानी के लिए तैयार

क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी और कांगड़ा के दो पर्यटन स्थल बरोट और बीड़ बिलिंग पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी और कांगड़ा के दो पर्यटन स्थल बरोट और बीड़ बिलिंग पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यहां पर देश विदेश के पर्यटकों की मेजबानी के लिए होटल कारोबारियों ने आकर्षक पैकेज भी तैयार कर रखे हैं। नवदंपतियों के लिए लाइव म्यूजिक, कैंपिंग और खाने में हिमाचल के विभिन्न पारंपरिक डिश मिलेंगी।

दोनों ही पर्यटन स्थलों में साहसिक गतिविधियों का भी लुत्फ पर्यटक उठाएं, इसकी तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही शुरू होगी। मंडी-कांगड़ा जिलों की सीमा से करीब 55 किलोमीटर दूर बरोट वैली में पर्यटकों की आमद बढ़ने से यहां के कारोबार में फिर से पंख लगेंगें। शुक्रवार को भी बरोट वैली में करीब 200 पर्यटक वाहन पहुंचे। इनमें पंजाब के पर्यटकों की संख्या अधिक रही। उधर, बीड़ बिलिंग में भी सैलानियों की आमद बढ़ने से होटल रेस्तरां के कारोबारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

होटल कारोबारी मुनीष, नितिश, अंकुश शर्मा ने बताया कि नवदंपति के लिए आकर्षक पैकेज क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए दिए जाएंगें। इसकी आनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। बरोट में होटल कारोबारी अमित, मुनीष, रमेश ने बताया कि पर्यटकों के पहुंचने से आपदा के बाद यहां की वादियों में अब जाकर कहीं रौनक लौटी है।

बता दें कि मंडी कांगड़ा सीमा से सटे बीड़ बिलिंग और बरोट वैली साहसिक गतिविधियों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। बरोट वैली के अधीन आने वाले पर्यटन स्थल बड़ागांव, पोलिंग और लोहारड़ी में प्राकृतिक सुंदरता को भी पर्यटक निहारने पहुंचते हैं। बरोट में शानन परियोजना की रेजर वायर और यहां पर फुहारा भी पर्यटकाें को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

उधर, डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि बरोट वैली में मंडी और कांगड़ा दोनों ओर से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। वीकेंड पर यातायात व्यवस्था के अलावा पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी जोगिंद्रनगर और द्रंग पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगें।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई करने का अनुरोध खारिज

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई करने के ट्रंप के अनुरोध को खारिज कर दिया। 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई करने के ट्रंप के अनुरोध को खारिज कर दिया है। दरअसल, पिछले दिनों निचली अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अयोग्य करार दिया था। निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और आग्रह किया कि मामले की जल्द सुनवाई की जाए, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। 

मामले में ट्रंप का तर्क है कि कोर्ट को मामले को खारिज कर देना चाहिए और कहना चाहिए कि पूर्व राष्ट्रपतियों को उनके आधिकारिक जिम्मेदारियों से संबंधित मामलों के लिए आपराधिक आरोपों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अमेरिकी जनता फैसला करे कौन बनेगा अगला राष्ट्रपति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोलोराडो कोर्ट के आदेश को पलटने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के पास समय है। वह चार जनवरी तक सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं। रिपब्लिकन नेता और ट्रंप के सहयोगी माइक जॉनसन ने हाल ही में कहा था कि यह फैसला पक्षपातपूर्ण है। हमें भरोसा है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट इस फैसले को रद्द कर देगा। अमेरिकी लोग ही अगले राष्ट्रपति का फैसला करेंगे। वहीं, रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने कोर्ट के फैसले को चुनावी हस्तक्षेप माना है।

अब जानिए, किस मामले में ट्रंप को हुई है सजा
साल 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव नतीजों के बाद ट्रंप के समर्थकों ने 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद) पर धावा बोल दिया था। बड़ी संख्या ट्रंप के समर्थक संसद भवन के ऊपर और अंदर घुस आए थे। इस दौरान ट्रंप के समर्थकों ने हिंसा और तोड़फोड़ की थी, जिसमें पांच लोग मारे गए। बाद में ट्रंप पर समर्थकों को संसद की तरफ बढ़ने और हिंसा के लिए उकसाने के आरोप लगे थे। बता दें कि अमेरिकी न्याय प्रणाली के अनुसार राज्यों के स्तर पर सबसे बड़ी अदालत को भी सुप्रीम कोर्ट कहा जाता है। भारतीय संदर्भ में इसे हाईकोर्ट समझा जा सकता है। देश में एक सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर भी है।

गोवा बन सकता है भारत की पर्यटन राजधानी, जुआरी नदी पर बने केबल ब्रिज की दूसरी लेन के उद्घाटन पर बोले गडकरी

मछली पकड़ने के क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादातर मछली पकड़ने वाली नावें अब समुद्र में केवल 10 समुद्री मील तक ही जाती हैं, जबकि 1.25 करोड़ रुपये की लागत वाले नए ट्रॉलर 100 समुद्री मील तक जा सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को जुआरी नदी पर बने केबल ब्रिज की दूसरी लेन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गोवा भारत की पर्यटन राजधानी बन सकता है, लेकिन साथ ही राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, आने वाले समय में, गोवा भारत की पर्यटन राजधानी हो सकता है। यह दुनियाभर के पर्यटकों के लिए एक आकर्षण बन सकता है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, गोवा को एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की योजना बनानी चाहिए, जो राज्य में नियोजित सड़क बुनियादी ढांचे के आसपास आ सकती हैं।

गोवा को प्रदूषण से मुक्त होना चाहिए जब अधिक पर्यटक यहां पहुंचेंगे तो टैक्सियों और बसों की संख्या बढ़ेगी। अगर ये गाड़ियां डीजल से चलेंगी तो प्रदूषण बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि गोवा बिजली, इथेनॉल, मेथनॉल, बायोडीजल, बायो एलएनजी, बायो सीएनजी और हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक ईंधन चुनने के बारे में सोच सकता है।

सरकारी टैक्सी ऑपरेटरों को मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन  

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि सरकार टैक्सी ऑपरेटरों को इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराएगी। पेट्रोल-डीजल इंजन वाले वाहनों को इलेक्ट्रिक या फ्लेक्स इंजन वाले वाहनों में परिवर्तित कर उन्हें टैक्सी मालिक बनाने की योजना तैयार कर सकती है, जिससे गोवा प्रदूषण मुक्त हो जाएगा। 

मछली पकड़ने के क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादातर मछली पकड़ने वाली नावें अब समुद्र में केवल 10 समुद्री मील तक ही जाती हैं, जबकि 1.25 करोड़ रुपये की लागत वाले नए ट्रॉलर 100 समुद्री मील तक जा सकते हैं।

17 मिनट होगा यात्रा का समय
गडकरी ने यह भी कहा कि मुंबई के आसपास के दूर-दराज के स्थानों को आगामी नवी मुंबई हवाई अड्डे से जलमार्ग से जोड़ने की पहल के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार है, जिसमें यात्रा का समय 17 मिनट होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कल्याण (ठाणे जिले में), विरार (पालघर जिले में) और गेटवे ऑफ इंडिया (दक्षिण मुंबई में) जैसे स्थानों को जलमार्ग द्वारा नए हवाई अड्डे से जोड़ा जा सकता है।

उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से नए मोपा हवाईअड्डे को जल परिवहन के माध्यम से जोड़ने के बारे में सोचने का अनुरोध किया, जो पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण होगा। इस कार्यक्रम में सावंत के अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह भी मौजूद थे।

संसद सुरक्षा में सेंध: आरोपियों को नहीं मिलेगी FIR की कॉपी, दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर लगाई रोक

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने पुलिस की इस दलील पर गौर किया कि यह संवेदनशील मामला है और सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के अनुसार ऐसे मामलों में एफआईआर वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जानी चाहिए।संसद की सुरक्षा में सेंध के आरोपियों को एफआईआर की कॉपी नहीं दी जाएगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें एक आरोपी को प्राथमिकी की कॉपी देने का निर्देश दिया गया था।

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने पुलिस की इस दलील पर गौर किया कि यह संवेदनशील मामला है और सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के अनुसार ऐसे मामलों में एफआईआर वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जानी चाहिए। निचली अदालत के 21 दिसंबर के आदेश को चुनौती देने वाली पुलिस की याचिका पर जस्टिस शर्मा ने आरोपी नीलम को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई चार जनवरी को होगी।

थाईलैंड में आयोजित हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की समाप्ति, अगले चक्र के लिए भारत बना सह-अध्यक्ष

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सम्मेलन में 27 सदस्य और पर्यवेक्षक देशों की नौसेनाओं के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। भारत की ओर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने तीन सदस्यीय नौसैनिक प्रतिनिधिमंडल के साथ कार्यक्रम में शिरकत की थी। 

थाईलैंड में हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) शिखर सम्मेलन समाप्त हो गया। सम्मेलन का आयोजन बैंकॉक में रॉयल थाई नौसेना ने किया था। इस दौरान भारत ने आगामी चक्र के लिए समुद्री सुरक्षा और एचएडीआर पर आईओएएनएस कार्य समूह के सह-अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है। सम्मेलन 19 दिसंबर को शुरू हुआ था, जो 22 दिसंबर तक चला।

भारतीय नौसेना के ध्वज को आईओएनएस ध्वज के रूप में चुना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सम्मेलन में 27 सदस्य और पर्यवेक्षक देशों की नौसेनाओं के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। भारत की ओर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने तीन सदस्यीय नौसैनिक प्रतिनिधिमंडल के साथ कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस वर्ष थाईलैंड ने आईओएनएस सम्मेलन की अध्यक्ष की। सम्मेलन में अगले दो वर्षों के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। सम्मेलन में सबसे पहले भारत द्वारा डिजाइन किए गए ध्वज को आईओएनएस ध्वज के रूप में चुना गया। भारत ने आगामी चक्र के लिए सह-अध्यक्ष के रूप में भी पदभार संभाला। सम्मेलन में कोरिया गणराज्य की नौसेना का भी स्वागत किया गया।

समुद्री खतरे अभी भी बरकरार हैं लेकिन हमें उनकी सूक्ष्म समझ है
आईएफसी-आईओआर केंद्र के निदेशक ने शुक्रवार को कहा कि समुद्री डकैती, तस्करी, सशस्त्र डकैती और अवैध मछली पकड़ने जैसे अन्य समुद्री खतरे अब भी बरकरार है। हालांकि, आईएफसी-आईओआर की स्थापना से अधिकारियों को इन चुनौतियों से निपटने में मदद जरूर मिली है। बता दें, आईएफसी-आईओआर एक अनूठा केंद्र है, जहां विदेशों के अंतर्राष्ट्रीय संपर्क अधिकारी लंबी अवधि के लिए गुरुग्राम में पदस्थ रहते हैं। 22 दिसंबर 2018 को तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र का उद्घाटन किया था।

कैप्टन रोहित बाजपेयी ने बताया कि वास्तव में पिछले पांच वर्षों में यह एक दिलचस्प यात्रा रही है। हमारा जो कुछ भी हासिल करने का लक्ष्य था, वह पहले ही हासिल हो चुका है। हम हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना चाहते हैं।  सूत्रों की मानें तो विभिन्न एजेंसियों और मंत्रालयों के हितधारकों के साथ आईएमएसी को एक राष्ट्रीय समुद्री डोमेन जागरूकता केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

26 दिसंबर: स्कूलों-कॉलेजों में मनाया जाएगा बाल दिवस, गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को किया जाएगा याद

शिक्षा मंत्रालय जनसहभागिता को बढ़ावा देने के तहत मकसद से माईजीओवी के सहयोग से ‘वीर बाल दिवस 2023’ पर क्विज़ आयोजित करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों और उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा। शिक्षण संस्थानों में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बाल दिवस के माध्यम से छात्रों को गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीरता और बलिदान की जानकारी दी जाएगी।

शिक्षा मंत्रालय जनसहभागिता को बढ़ावा देने के तहत मकसद से माईजीओवी के सहयोग से ‘वीर बाल दिवस 2023’ पर क्विज़ आयोजित करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों और उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे प्रश्न
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्विज में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें से छात्र को एक ही उत्तर पर क्लिक करना होगा।

क्विज में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और सभी प्रश्नों का उत्तर देना आवश्यक होगा। क्विज समयबद्ध तरीके से चलेगी। इसका मतलब है कि प्रतिभागियों को 300 सेकंड के भीतर 10 सवालों के जवाब देने होंगे।

कांग्रेस ने 2024 के आम चुनावों के लिए घोषणापत्र समिति का गठन किया। पी.चिदंबरम को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष और टीएस सिंह देव को संयोजक नियुक्त किया गया।

फ्रांस ने 303 भारतीयों से भरे विमान को क्यों किया जब्त? पेरिस से दिल्ली तक हड़कंप!

फ्रांस ने भारतीय नागरिकों को लेकर निकारागुआ जा रहे एक विमान को रोक दिया है। इस विमान में 303 भारतीय नागरिक सवार हैं। फ्रांसीसी एजेंसियों को संदेह है कि इस विमान का इस्तेमाल मानव तस्करी के लिए किया जा रहा है। फ्रांसीसी अभियोजकों ने कहा कि विमान को एक अज्ञात सूचना के बाद हिरासत में लिया गया है। यह घटना तब सामने आई है, जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भारत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। मैक्रों ने ट्वीट कर खुद इस न्योते को कबूल करने की जानकारी दी है। मैक्रों को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के इनकार करने के बाद मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रण भेजा गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा। पत्र में लिखा है, ‘मैं आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहूंगा कि संसद की सुरक्षा के उल्लंघन के गंभीर मुद्दे को संबोधित करने के लिए राज्यों की परिषद (राज्यसभा) के नियमों और प्रक्रिया के प्रासंगिक नियमों के तहत कई नोटिस प्रस्तुत किए गए थे। विपक्षी दल इस मामले पर एक सार्थक चर्चा में शामिल होने के लिए तैयार थे… मैं खुली चर्चा और संवाद के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराना चाहता हूं। मैं निकट भविष्य में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख और समय पर आपके साथ बैठक में शामिल होने के लिए तैयार हूं।’

अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा तीसरा समन, 3 जनवरी को बुलाया

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से ईडी ने शुक्रवार को समन भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को तीसरा समन भेजा है, उन्हें 3 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

गुजरात में बिक सकेगी शराब, पर जानें कहां

गुजरात सरकार ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में वाइन एंड डाइन की पेशकश करने वाले होटलों/रेस्तरां/क्लबों में शराब पीने की अनुमति दे दी है। GIFT सिटी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों/मालिकों को शराब एक्सेस परमिट दिया जाएगा। इसके अलावा, प्रत्येक कंपनी के अधिकृत आगंतुकों को उस कंपनी के स्थायी कर्मचारियों की उपस्थिति में अस्थायी परमिट वाले ऐसे होटलों/रेस्तरां/क्लबों में शराब पीने की अनुमति देने का प्रावधान किया गया है।

पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से मुलाकात पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैं यहां एक औरत होने के नाते आई थी…”

पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने आज दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।

Exit mobile version