Site icon अग्नि आलोक

आज के ताजा समाचार:रूस में तख्तापलट की कोशिश नाकाम:प्रदर्शनकारी पहलवानों का योगेश्वर को चैलेंज

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (25 जून) को कायरो में इजिप्ट के राष्ट्रपति अल-सीसी से मुलाकात करेंगे। वह अपने समकक्ष मैडबौली की अगुआई वाली कैबिनेट के साथ गोलमेज चर्चा में भी हिस्सा लेंगे। भारत से 26 वर्षों में किसी प्रधानमंत्री की यह पहली इजिप्ट यात्रा है। उधर, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज नोएडा आएंगे। वह पर्थला फ्लाईओवर समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। योगी नोएडा स्टेडियम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्‍ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को तेज आंधी-बारिश के आसार हैं। IMD के अनुसार, मॉनसून 26 जून को दिल्ली में दस्तक दे सकता है।

यूक्रेन जंग में पुतिन का साथ देने वाली एक प्राइवेट आर्मी वैगनर ने तख्तापलट करने की ठानी। इसके लड़ाके दो शहरों पर कब्जा भी कर लिया। ये राजधानी मॉस्को से महज 360 किमी दूर ही थे। लेकिन यूक्रेन लौटने का फैसला कर लिया । हम वैगनर के पुतिन के खिलाफ जाने और फैसला पलटने की वजह भी बताएंगे।

आज का प्रमुख इवेंट,

प्राइवेट आर्मी मॉस्को से 360 किमी दूर लिपेत्स्क प्रांत पहुंची; पुतिन बोले- कड़ा जवाब देंगे

यूक्रेन जंग में रूस का साथ देने वाली प्राइवेट आर्मी वैगनर ने वोरोनेज और रोस्तोव शहर पर कब्जा कर लिया है। रोस्तोव का मिलिट्री हेडक्वार्टर भी वैगनर के कब्जे में है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि वैगनर ने पीठ में छुरा घोंपा है। विद्रोहियों को सबक सिखाया जाएगा। वहीं प्राइवेट आर्मी का कहना है कि देश को जल्द ही नया राष्ट्रपति मिलने वाला है।

रोस्तोव की सड़कें फिर खुलने लगीं
न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव में सड़कों को फिर से खोलना शुरू कर दिया गया। वैगनर लड़ाकों ने रोस्तोव ​​​​​​के मिलिट्री हेडक्वार्टर को खाली करना शुरू कर दिया है। वैगनर आर्मी ने इस पर कब्जा कर लिया था।

एपीएन न्यूज के मुताबिक, वैगनर आर्मी के चीफ ने अपने लड़ाकों को यूक्रेन के फील्ड शिविरों लौटने का आदेश दिया है। बेलारूस के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद हमने अपने लड़ाकों को वापस बुलाने का फैसला किया।

उधर, राजधानी की ओर वैगनर आर्मी की कूच को देखते हुए मॉस्को ने अपने दक्षिणी किनारे पर बख्तरबंद वाहनों और रूसी सैनिकों के साथ चौकियां बना ली थी। रेड स्क्वायर को बंद कर दिया गया था।

हम मॉस्को में 200 किमी दूर थे: येवगेनी प्रिगोजिन
रॉयटर्स के मुताबिक, वैगनर आर्मी के चीफ ने ऑडियो मैसेज में कहा- वे (रूसी सरकार) वैगनर सैन्य कंपनी को खत्म करना चाहते थे। हमने 23 जून को न्याय के लिए मार्च शुरू किया। 24 घंटों में हम मॉस्को की सीमा के 200 किमी दूर थे। इस दौरान हमने अपने सेनानियों के खून की एक बूंद भी नहीं गिराई।

वैगनर ने कहा कि हमारे लड़ाके वापस लौट रहे हैं, वे फील्ड शिविरों में जा रहे हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति ने हमारी सुरक्षा की गारंटी के बदले में मॉस्को की ओर कूच रोकने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, इस समझौते पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

इससे पहले प्रिगोजिन ने कहा था कि उन्होंने मार्च न्याय के लिए शुरू किया था। जिसका उद्देश्य भ्रष्ट रूसी कमांडरों को हटाना था, जिन्हें वह यूक्रेन में युद्ध को विफल करने के लिए दोषी मानते हैं।

तस्वीर मॉस्को के एक हाईवे की है। यहां रूस ने सुरक्षाकर्मी, बख्तरबंद गाड़ियां और टैंक तैनात किए हैं।

इससे पहले अल-जजीरा ने खबर दी थी कि प्राइवेट आर्मी मॉस्को की तरफ बढ़ रही है। मॉस्को की सड़कों पर बख्तरबंद गाड़ियां और रूस की सेना तैनात कर दी गई है। शहर में हाई अलर्ट है और राजधानी को जोड़ने वाला हाईवे बंद कर दिया गया है। राजधानी में 1 जुलाई तक सभी बाहरी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मेयर ने लोगों से घरों में रहने के लिए कहा है।

वैगनर की बगावत की खबर आने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा- वैगनर ने पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने देश की जनता को धोखा दिया है। यह सेना को चुनौती है। हम हर हाल में नागरिकों की रक्षा करेंगे।

पुतिन बोले- वैगनर ने निजी हितों के चलते धोखा दिया
पुतिन ने कहा- महत्वाकांक्षा और निजी हितों के चलते हमारे साथ ये विश्वासघात हुआ है। जो कोई भी विद्रोह करेगा उसे दंडित किया जाएगा। उन्हें कानून और हमारे लोगों को जवाब देना होगा। जिसने भी जानबूझकर देशद्रोह का रास्ता अपनाया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम सभी खतरों के खिलाफ अपने लोगों और देश की सुरक्षा करेंगे।

प्रिगोजिन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज
राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आदेश के बाद रूसी जांच एजेंसी FSB ने वैगनर चीफ प्रिगोजिन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है। उन पर सशस्त्र विद्रोह भड़काने का आरोप लगाया गया है। लड़ाकों से उनका कोई आदेश न मानने और उन्हें हिरासत में लेने को कहा गया है।

पहलवान बोले- हमने ट्रायल में छूट नहीं, समय मांगा था: बोले- बृजभूषण को जेल भिजवाकर रहेंगे
बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना देने वाले रेसलर्स विनेश, बजरंग और साक्षी ने कहा कि उन्होंने एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैम्पियनशिप के ट्रायल के लिए छूट नहीं, समय मांगा था। पहलवानों का कहना है कि इसे लेकर BJP नेता योगेश्वर दत्त झूठ फैला रहे हैं। अगर उनकी बातें सच हुई तो हम कुश्ती छोड़ देंगे।ये

बजरंग पूनिया ने दत्त को चुनौती देते हुए कहा- ”योगेश्वर खुद एक पंचायत बुला लें। उस पंचायत में हम भी शामिल होंगे। वहां हम अपना मांग पत्र दिखाएंगे। अगर उसमें यह बात होगी कि हम ट्रायल नहीं देंगे तो हम कुश्ती ही छोड़ देंगे।”

विनेश फोगाट ने कहा- ”हम बेशक बर्बाद हो जाएं, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। बृजभूषण को जेल भिजवा कर ही दम लेंगे। हम चुप नहीं हुए हैं, बल्कि हमें चार्जशीट का इंतजार है। चार्जशीट पढ़ने के बाद ही हम बताएंगे कि हमें धरना देना है, सड़क पर बैठना है या जिंदगी दांव पर लगानी है।”

वहीं पानीपत पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 6 पहलवानों को विशेष छूट दिए जाने के मामले में कहा कि यह फैसला इंडियन ओलिंपिक संघ की एडहॉक कमेटी का है। सभी निर्णय उन्हीं के हैं। भारत सरकार का इसमें कोई रोल नहीं है।

तीनों पहलवानों के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे योगेश्वर दत्त सोशल मीडिया पर लाइव हुए। उन्होंने कहा कि इन पहलवानों का ट्रायल होना ही चाहिए, नहीं तो सबको ऐसी छूट मिलनी चाहिए।

विनेश ने कहा था कि योगेश्वर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के इशारे पर यह हम पर निशाना साध रहे हैं। इसके जवाब में योगेश्वर ने कहा- मेरे पास सरकार का कोई पद नहीं। कोई तनख्वाह नहीं मिलती जो सरकार के हक में बोलूंगा। पहलवान होने के नाते मेरी सोच है, वही कह रहा हूं।

विनेश-साक्षी और बजरंग के योगेश्वर दत्त पर निशाने

1. पहलवानों का बयान सुन चुपके से बृजभूषण से मिले
विनेश फोगाट ने कहा-”जब योगेश्वर ओवरसाइट कमेटी में थे, तब लड़कियों के बयान सुनने के बाद चुपके से बृजभूषण से मिले थे। शायद बृजभूषण ने आपको किसी पद का लालच दिया होगा। तभी आप महिला पहलवानों के ही खिलाफ हो गए।”

2. कैसे कहा कि बृजभूषण को क्लीन चिट
साक्षी मलिक ने कहा कि जिन बयानों के आधार पर पुलिस ने चार्जशीट पेश की है, वही बयान महिला पहलवानों ने कमेटी के सामने दिए हैं, तो योगेश्वर कैसे कह सकते हैं किसी लड़की ने यौन शोषण की कोई बात नहीं कही, किसी ने कोई सबूत नहीं दिया। बृजभूषण को क्लीन चिट है।

3. रियो ओलिंपिक में दोबारा ट्रायल लिया गया तो चुप क्यों रहे?
साक्षी मलिक ने योगेश्वर से पूछा- रियो ओलिंपिक में आप हमारे साथ थे। गेम से 4 दिन पहले दूसरे देश में मेरा दोबारा ट्रायल लिया गया। तब आपने कुश्ती के लिए आवाज क्यों नहीं उठाई। BJP के 2 नेता योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट हाथ धोकर हमारे पीछे पड़ गए हैं।

4. गुरु बृजभूषण को बचाने की साजिश कामयाब नहीं होगी
विनेश फोगाट ने कहा- ”आप अपने गुरु बृजभूषण को बचाने के लिए हमारे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हो। हम उसे कामयाब नहीं होने देंगे। कुश्ती जगत में सभी छोटे-बड़ों को पता है कि बृजभूषण किस प्रकार का आदमी है। यह आपको भी पता है, फिर भी बृजभूषण को बचाने में लगे हुए हैं।”

5. कैमरा बंद कर हमारे साथ बदतमीजी की
पहलवानों ने कहा- ”योगेश्वर दत्त के भाई ने एक महिला पहलवान की मां को फोन किया और कहा कि आपकी बेटी बयान देने आई हुई है। इसका मेरे पास स्क्रीनशॉट भी है। हम महिला खिलाडियों ने ये बात कमेटी के सामने भी कही, तो उस समय आपने कैमरा बंद करवा कर हमसे बहुत बदतमीजी की थी।

मणिपुर में मंत्री के गोदाम में आग लगाई; कांग्रेस ने राज्य का CM बदलने की मांग की

आगजनी में मंत्री एल सुसींद्रो का गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

मणिपुर की राजधानी इंफाल में उपद्रवियों ने राज्य सरकार के मंत्री एल सुसींद्रो के घर हमला कर दिया। उनके गोदाम और 2 गाड़ियों में आग लगा दी। उधर, हिंसा को लेकर दिल्ली में ऑल पार्टी मीटिंग हुई। कई पार्टियों ने CM वीरेन सिंह को पद से हटाने की मांग की है।

भारत में 2.9 लाख करोड़ का निवेश करेंगी अमेजन-गूगल; अमेजन छोटे बिजनेस को सपोर्ट करेगी
गूगल और अमेजन ने भारत में 2.9 लाख करोड़ के मेगा इन्वेस्टमेंट का ऐलान किया है। दोनों कंपनीज के CEO ने PM मोदी से अमेरिका में मुलाकात के बाद ये फैसला लिया। गूगल भारत में डिजिटाइजेशन के लिए 82 हजार करोड़, जबकि अमेजन 2.1 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेगी।

सुंदर पिचाई ने कहा, ‘प्रधानमंत्री से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। गूगल भारत के डिजिटलीकरण के लिए 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा। हम GIFT सिटी, गुजरात में अपना ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने की घोषणा कर रहे हैं।’

दोनों कंपनी के इन इन्वेस्टमेंट्स का उद्देश्य डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देना, लोकल लैंग्वेज कंटेंट को प्रमोट करना, रोजगार के अवसर पैदा करना और ग्लोबल लेवल पर भारतीय प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना है।

PMO ने ट्वीट कर बताया कि PM और पिचाई के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा हुई।

भारत में अमेजन 26 बिलियन डॉलर निवेश करेगा
अमेजन के CEO एंडी जैसी ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। मीटिंग के बाद उन्होंने कहा, ‘अमेजन भारत में दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक है। हमने अब तक 11 बिलियन डॉलर का निवेश किया है और 15 बिलियन डॉलर का और निवेश करने का इरादा है, जिससे टोटल राशि 26 बिलियन हो जाएगी।’

उन्होंने कहा कि इसके जरिए कंपनी अधिक नौकरियों पैदा करने, अधिक छोटे और मीडियम बिजनेस को डिजिटल बनाने में मदद करेगी। इसके साथ ही भारतीय कंपनियों के प्रोडक्ट्स को दुनिया भर में निर्यात करने में मदद करेंगे।

तस्वीर में अमेजन के CEO एंडी जैसी और प्रधानमंत्री मोदी चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पिचाई ने डिजिटल इंडिया के लिए PM के नजरिए की सराहना की
सुंदर पिचाई ने डिजिटल इंडिया के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नजरिया की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘डिजिटल इंडिया के लिए प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण उनके समय से कहीं आगे है। मैं अब इसे एक ब्लूप्रिंट के रूप में देखता हूं, जिसे अन्य देश करना चाह रहे हैं।’

अधिक भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा बार्ड
पिचाई ने कहा कि हम बहुत जल्द बार्ड में और अधिक भारतीय भाषाओं का सपोर्ट पेश करने वाले हैं। बार्ड गूगल का AI चैटबॉट है, जिसे कंपनी ने गूगल IO 2023 इवेंट के दौरान भारत सहित 180 देशों में लॉन्च किया है।

गूगल भारत में एक सिंगल यूनिफाइड AI मॉडल बनाना चाहती है। यह 100 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को हैंडल करने में सक्षम होगा। यह कंपनी के ग्लोबल प्रयास का हिस्सा है। कंपनी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 1000 भाषाओं को ऑनलाइन लाना चाहती है। इस तरह लोगों को अपनी पसंदीदा भाषा में जानकारी मिलेगी। कंपनी IT मद्रास में रिस्पॉन्सिबल AI के लिए एक नए सेंटर को भी सपोर्ट कर रही है।

गूगल ने जुलाई 2020 में 10 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान किया था
जुलाई 2020 में गूगल ने अगले पांच से सात सालों में भारत में 10 बिलियन डॉलर निवेश करने के प्लान की अनाउंसमेंट की थी। इसके अलावा पिछले साल दिसंबर में पिचाई ने घोषणा की थी कि गूगल अपने इंडिया डिजिटाइजेशन फंड (IDF) का एक हिस्सा भारतीय स्टार्टअप्स में लगाएगा। कंपनी ने यह भी कहा था कि इस फंड में से 300 मिलियन डॉलर की एक-चौथाई राशि उन संस्थाओं में निवेश की जाएगी, जिनका नेतृत्व महिलाएं करती हैं।

एलन मस्क से भी मिले थे प्रधानमंत्री मोदी
इससे पहले 21 जून को प्रधानमंत्री मोदी और टेस्ला के CEO एलन मस्क की मुलाकात हुई थी। मीटिंग के बाद मस्क ने कहा था, ‘मैं भारत के भविष्य को लेकर उत्साहित हूं। मैं मोदी का फैन हूं। यह एक शानदार मुलाकात थी और मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं।’

टेस्ला के भारत आने की टाइमलाइन के बारे में पूछे जाने पर मस्क ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि टेस्ला जल्द भारत में होगी।’ वो अगले साल यानी 2024 में भारत भी आने का प्लान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने मस्क से मुलाकात के बाद तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘आज आपसे शानदार मुलाकात हुई एलन मस्क। हमने ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिकता तक के इश्यूज पर बातचीत की।’ मीटिंग से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि एलन मस्क और PM मोदी मुलाकात के दौरान भारत में टेस्ला की एंट्री पर बात कर सकते हैं।

PM मोदी दो दिन के दौरे पर इजिप्ट पहुंचे; दोनों देश आज स्ट्रैटेजिक एग्रीमेंट पर साइन करेंगे

PM नरेंद्र मोदी ने काहिरा में मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली के साथ बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजिप्ट दौरे पर यहां के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली से मुलाकात की। इसके बाद भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। PM मोदी आज 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे, जिसे दाऊदी बोहरा समुदाय की सहायता से फिर से बनाया था।

शाह से दलों ने कहा, मणिपुर भेजें डेलिगेशन

मणिपुर में हिंसा जारी है। राज्य सरकार में मंत्री एल. सुसींद्रो के गोदाम को फूंक दिया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर पर शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें तृणमूल समेत विपक्षी दलों ने कहा कि वहां सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा जाए। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर वहां शांति बहाली के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।णिपुर की मौजूदा स्थिति पर शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संपन्न हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राजनीतिक दलों को मौजूदा हालातों की जानकारी दी। संसद भवन में करीब 3 घंटे तक चली। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), राजद (RJD), वामदलों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। राजद सांसद मनोज झा के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में खुले मन से बातचीत हुई और तमाम दलों ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि खुले मन से बात हुई हम सबने अपनी राय रखी। वहां के राजनीतिक नेतृत्व में (लोगों का) अविश्वास है और यह बात सारे विपक्षी दलों ने रखी। हमने कहा कि जो इंसान प्रशासन चला रहा है उसमें कोई विश्वास नहीं है। अगर आपको शांति बहाल करनी है तो आप ऐसे व्यक्ति के रहते नहीं कर सकते हैं। हिंसाग्रस्त राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए अमित शाह ने बैठक बुलाई थी।

 मोदी आज प्रेसिडेंट अब्देल फतेह अल सीसी से मुलाकात करेंगे। सीसी इसी साल भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट थे। 6 महीने में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की यह दूसरी मुलाकात होगी।

इसके अलावा पीएम मोदी आज 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे, जिसे दाऊदी बोहरा समुदाय की सहायता से दोबारा से बनाया था। वे इजिप्ट के ग्रैंड मुफ्ती डॉ. शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लम से भी मिलेंगे।

फिर मोदी का पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने स्मारक हेलियो पोलिस जाने का भी कार्यक्रम है। यह राष्ट्रमंडल ने बनवाया है। यह उन 3,799 भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने इजिप्ट में प्रथम विश्व युद्ध के में अपनी जान गंवा दी थी।

मोदी को एयरपोर्ट पर इजिप्ट के पीएम ने रिसीव किया

काहिरा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को रिसीव करने पहुंचे मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दो दिन के दौरे पर इजिप्ट पहुंचे। मोदी को एयरपोर्ट पर वहां के प्रधानमंत्री ने रिसीव किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 1997 के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री मिस्र पहुंचा है। मोदी यहां भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की।

मिस्र में भारत के एंबेसडर अजीत गुप्ते ने कहा कि भारत और मिस्र के व्यापारिक संबंध चार हजार साल पुराने हैं। PM मोदी की इस यात्रा से संबंध और मजबूत होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है।

काहिरा के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वंदेमातरम और मोदी-मोदी के नारे भी लगे। साड़ी पहन मिस्र की एक महिला जेना ने मोदी को फिल्म शोले का गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे…’ गाकर सुनाया।

PM मोदी को गाना सुनाती भारतीय मूल की महिला जेना।

मोदी ने तब आश्चर्य हुआ जब महिला ने बताया कि वह बहुत कम हिंदी जानती है और कभी भारत नहीं आई है। मोदी ने महिला से कहा- किसी को पता भी नहीं चलेगा कि आप मिस्र की बेटी हो या हिंदुस्तान की बेटी हो।

PM मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की।

शनिवार को पीएम मोदी ने मिस्र के PM मैडबौली के नेतृत्व में मिस्र मंत्रिमंडल की इंडिया यूनिट के साथ एक राउंड टेबल चर्चा में भी भाग लिया। इसके बाद उन्होंने काहिरा में भारतीय प्रवासी बोहरा समुदाय के सदस्यों और योग टीचरों रीम जाबक और नाडा एडेल से मुलाकात की।

काहिरा में PM नरेंद्र मोदी ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली से मुलाकात की।

26 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

तस्वीर इसी साल 25 जनवरी की है। तब इजिप्ट के प्रेसिडेंट अब्देल फतेह अल सीसी गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट थे। इसके पहले उन्होंने हैदराबाद हाउस में PM मोदी से मुलाकात की थी।

जरूरत के वक्त मदद
पिछले साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया। इससे सबसे बड़ा संकट जो पैदा हुआ वो ग्लोबल फूड क्राइसिस था। यूक्रेन वो मुल्क है जो इजिप्ट को सबसे ज्यादा फूड प्रोडक्ट्स सप्लाई करता है।

जंग शुरू होने के बाद हालात बदतर होने लगे। इजिप्ट में तो भुखमरी का संकट पैदा होने लगा था। इसकी वजह यह थी कि यूक्रेन के कार्गो शिप दूसरे देशों को सप्लाई देने के लिए पोर्ट से ही नहीं निकल पा रहे थे। इस मुश्किल दौर में भारत ने इजिप्ट की मदद की।

भारत सरकार ने बहुत तेजी से इजिप्ट को 62 हजार टन गेहूं भेजा। बाद में इजिप्ट सरकार ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा करने के लिए स्पेशल डिप्लोमैटिक नोट भेजा।

दोहरी भूमिका और हमारे लिए फायदेमंद

Exit mobile version