Site icon अग्नि आलोक

आज के ताजा समाचार:जयपुर में इंटरनेशनल फ्लाइट छोड़कर गए पायलट:दिल्ली-महाराष्ट्र में 62 साल बाद एक साथ आया मानसून; मोदी को मिस्र का सर्वोच्च सम्मान

EDS PLS TAKE NOTE OF THIS PTI PICK OF THE DAY :: Kullu: Damaged vehicles after they got swept away in floodwater following heavy rainfall, in Kullu, Sunday, June 25, 2023. (PTI Photo)(PTI06_25_2023_000092B)(PTI06_25_2023_000324B)

Share

 मॉनसून ने दिल्‍ली-एनसीआर में दस्‍तक दे दी है। जयपुर में इंटरनेशनल फ्लाइट छोड़कर गए पायलट:MP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; मोदी को मिस्र का सर्वोच्च सम्मा दिल्‍ली में अगले सप्‍ताह भर बारिश का पूर्वानुमान है। उध्‍र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कायरो में इजिप्ट के राष्ट्रपति अल-सीसी से मुलाकात की। उन्‍होंने अपने समकक्ष मैडबौली की अगुआई वाली कैबिनेट के साथ गोलमेज चर्चा में भी हिस्सा लिया। भारत से 26 वर्षों में किसी प्रधानमंत्री की यह पहली इजिप्ट यात्रा है।

मानसून ने इस साल देश की राजधानी और आर्थिक राजधानी में एक साथ पहुंचने का रिकॉर्ड भी बनाया है। ऐसा कितने साल बाद हुआ, हम इसके बारे में भी बताएंगे…। उधर, राजधानी से करीब साढ़े चार हजार किमी दूर एक देश ने PM मोदी को सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा।

आज का प्रमुख इवेंट

 देश के 23 राज्यों में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली-महाराष्ट्र में एक साथ आया मानसून

तस्वीर हिमाचल के कुल्लू की है। यहां भारी बारिश के आई बाढ़ के पानी में कई वाहन बह गए।

देश के 23 राज्यों में अगले 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, केरल और कर्नाटक शामिल हैं।

दिल्ली और महाराष्ट्र में रविवार सुबह मानसून की एंट्री हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 62 साल बाद दोनों जगह एक साथ मानसून पहुंचा है। इससे पहले 21 जून 1961 को दोनों जगह एक ही दिन मानसून दाखिल हुआ था।

अगले दो दिनों में मानसून दिल्ली और मुंबई को पूरी तरह कवर कर लेगा। मुंबई में कल से हो रही बारिश में जेजे फ्लाईओवर पर पानी भर गया। आज शहर के कुछ हिस्सों के लिए यलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 23 राज्यों में अगले चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इनमें झारखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

शनिवार को हुई बारिश की वजह से मुंबई के जेजे फ्लाईओवर पर पानी भर गया।

शनिवार को 6 राज्यों में दाखिल हुआ मानसून
मानसून भले ही देश में 7 दिन की देरी से दाखिल हुआ, लेकिन शनिवार को एक दिन में यह छह राज्यों- मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में पहुंच गया। कई राज्यों में मानसून तय समय पर पहुंचा है। पूरे उत्तराखंड व हिमाचल में भी एक ही दिन में मानसून छा गया।

पश्चिमी घाट पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पास 12 दिन से अटका मानसून आगे नागपुर तक पहुंच गया। अगले 24 से 48 घंटे में मानसून महाराष्ट्र में मुंबई तक, मप्र, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में और आगे बढ़ेगा। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कई हिस्सों में भी मानसून फैल जाएगा।

1. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत

दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा आज सुबह 5:30 बजे स्टेशन पहुंची थी, जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा के तौर पर हुई है। उसने पानी से बचने के लिए स्टेशन के बाहर एक बिजली का खंभा पकड़ लिया, जिससे उसे करंट लग गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

2.मुंबई में बिल्डिंग की बालकनी गिरने से दो की मौत:तीन लोग घायल, दूसरे हादसे में चार मंजिला बिल्डिंग ढही, मलबे में फंसे दो को बचाया

राजवाड़ी कालोनी में एक इमारत का हिस्सा ढह गया। चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है, दो को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन जारी है।

मुंबई में रविवार को दो हादसे हुए। नानावटी अस्पताल के पास बिल्डिंग की बालकनी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। दूसरा हादसा घाटकोपर इलाके में हुआ। यहां सुबह एक चार मंजिल रहवासी बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया। 

मानसून की 9 तस्वीरें अलग-अलग राज्यों से…

महाराष्ट्र के सोलापुर में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया। राज्य के रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के चलते मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच की छत से पानी गिरने लगा।

हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार सुबह हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। वाहन सवार लोगों को इस सड़क से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सुबह से बारिश जारी है। नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत सात जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

असम के 19 जिले के करीब 5 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। तस्वीर नलबाड़ी जिले की है, जहां बाढ़ का पानी भर जाने के बाद जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

दिल्ली में इंटरनेशनल डे अगेन्स्ट ड्रग अब्यूज पर वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। लोगों ने बारिश में भीगते हुए इस इवेंट में भाग लिया।

मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे की तस्वीर। यहां शनिवार शाम को जोरदार बारिश हुई। मुंबई में आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के गुरुग्राम में सिविल हॉस्पिटल के पास सड़क पर पानी गया है, जहां से गुजरने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार रात हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई भारी बारिश के चलते करीब आठ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इन्हें पानी से बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई।

असम के 19 जिलों में पानी भरा
असम में बारिश और बाढ़ के चलते अब भी 19 जिलों में पानी भरा हुआ है। यहां के 4.89 लाख लोग इसके चलते प्रभावित हैं। इन इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन की समस्या आ रही है, जिसके चलते सब्जियों की सप्लाई भी नहीं हाे पा रही है। ऐसे में गुवाहाटी में सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है। NDRF ने असम के विभिन्न इलाकों में फंसे 120 लोगों को रेस्क्यू किया है। रविवार को बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार आया है।

राजस्थान: प्री-मानसून बारिश जारी, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के 21 जिलों में बरसात

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मानसून 2-4 दिन के अंदर राजस्थान में प्रवेश कर सकता है।राजस्थान में मानसून के आने में अभी कुछ दिन और लगेंगे, लेकिन प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीती रात पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के 21 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने इस माह के अंत तक प्रदेश में मानसून की एंट्री होने का अनुमान जताया है। 

मध्यप्रदेश: 28-29 जून तक पूरे राज्य को कवर कर लेगा मानसून

इंदौर में पहली बारिश में ही पातालपानी का नजारा इस तरह दिखा। नीमच में सड़कें पानी में डूब गईं।

मंडला से मध्यप्रदेश में एंट्री कर चुका मानसून 28-29 जून तक पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। रविवार को रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

आया मानसून झूम के… मध्यप्रदेश को लेकर ऐसा कहे तो गलत नहीं होगा। शनिवार को एंट्री के 24 घंटे में ही मानसून ने पूरे मध्यप्रदेश को कवर कर लिया है। रविवार दोपहर बाद भोपाल में तेज बारिश होने लगी। जिससे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, गुना, खजुराहो, रायसेन, शिवपुरी, मंडला और सागर समेत कई जिलों में बारिश हुई है। रविवार को भोपाल में देर रात तक करीब 3 इंच, जबलपुर सवा इंच बारिश हुई है।

प्रदेश में मानसून की शनिवार को मंडला जिले से एंट्री हुई थी। पहले चार से पांच दिन में इसके पूरे प्रदेश में छाने का अनुमान था। मौसम विभाग का कहना है कि आज पूरे मध्यप्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि मानसून कल ही आ गया था। इसकी रफ्तार काफी तेज रही। इस कारण रविवार को यह प्रदेशभर में छा गया है। अगले 2 दिन भारी बारिश होने की संभावना है।

भोपाल में मानसून की पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

मानसून की पहली बारिश ने राजधानी भोपाल में व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। रविवार शाम को हुई बारिश से निचली इलाकों में पानी भर गया। सड़कें जलमग्न नजर आई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।भोपाल में सिंचाई विभाग की नहर के ओवर फ्लो हो जाने से झुग्गी बस्ती में गंदा पानी भरा गया।

शहर के वार्ड नंबर 55 के जोन नंबर 13 में सिंचाई विभाग की नहर ओवर फ्लो हो गई। जिससे वहां श्मशान घाट के आसपास की झुग्गी बस्ती में पानी भर गया। इसके अलावा बैरागढ़ में भी बारिश से निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई। मैनिट, पत्रकार कॉलोनी और जुमेरती मार्केट में पानी भर गया। अमराई परिसर में नाले की सफाई ना होने के कारण रोड पर पानी भरा गया। साथ ही यहां पर कारों के फंसने के बाद दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक को किया डाइवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा घोड़ानक्कास इलाके की दुकानों में पानी भरा गया।रविवार को राजधानी भोपाल में शाम को तेज बारिश शुरू हो गई।

बंगाल की खाड़ी से आए मानसून की स्पीड अच्छी

पिछली बार मानसून 16 जून को प्रदेश में एंटर हुआ था और 1 जुलाई को सभी जिलों में पहुंचा था। इस बार यह 24 जून को आया है और 25 जून को पूरे प्रदेश में पहुंचा है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आए मानसून की स्पीड अच्छी है।जबलपुर में मौसम का रुख अचानक बदला, तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी।

दीवार गिरने से 4 कार क्षतिग्रस्त

जबलपुर में तेज बारिश के कारण नेपियर टाउन स्थित नवीन विद्या भवन की दीवार गिर गई। दीवार गिरने के कारण 4 कार क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घटना के दौरान कोई भी आसपास मौजूद नहीं था। मालिक के मुताबिक दीवार बिना कॉलम की थी। जिसमें क्रैक भी था। इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।जबलपुर में तेज बारिश के बाद कारों पर दीवार गिर गई।

उज्जैन में भी कार पर गिरी दीवार

उज्जैन के दमदमा में बारिश के बीच देवेंद्र शर्मा के मकान की‎ दीवार और कुछ हिस्सा ढह गया। मलबा नीचे खड़ी कार और सड़क पर गिरा। स्थानीय रहवासियों के अनुसार जिस समय यह घटना हुई,‎ उस वक्त आसपास ही कुछ बच्चे खेल रहे थे। हालांकि,‎ किसी को चोट नहीं आई।भिंड में रविवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुबह 10.30 बजे के बाद तेज बारिश हुई। इससे दिन में भी अंधेरा छा गया।

रेलवे अंडर ब्रिज में भरा पानी, शव को ट्रॉली से ले जाना पड़ा

गुना के म्याना रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भर गया। इस कारण वाहन नहीं निकल पा रहे। इस दौरान एक शव को ट्रॉली के जरिए अंडर ब्रिज पार कराया गया। दरअसल पानी भरा होने से एम्बुलेंस यहां से निकल नहीं पा रही थी। ऐसे में ग्रामीणों ने मदद की ट्रेक्टर-ट्रॉली के जरिए शव को ब्रिज क्रॉस कराया गया।गुना में रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भर गया, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से शव को ब्रिज के उस पार ले जाया गया।

सीधी, सतना, रीवा, रतलाम में 1 इंच से ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में सीधी, सतना, रीवा और रतलाम में 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। सीधी में 1.74, सतना में 1.66, रीवा में 1.24 जबकि रतलाम में 1 इंच पानी गिरा। गुना में 0.88, खजुराहो में 0.74, दतिया में 0.46, छिंदवाड़ा में 0.45, खरगोन में 0.38, धार में 0.26, इंदौर में 0.19, सिवनी में 0.11, उज्जैन में 0.09 और ग्वालियर में 0.08 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई। भोपाल जिले में 0.05 जबकि भोपाल सिटी में 0.03 इंच बारिश दर्ज की गई है।

पचमढ़ी जैसा ठंडा इंदौर
बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरा है। इंदौर में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज हुआ। पचमढ़ी में दिन का पारा 25.0, रात का पारा 21.4 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान टीकमगढ़ में 44 डिग्री रहा। 27 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ यहां रात भी गर्म रही। दमोह में भी रात का पारा 27 डिग्री दर्ज हुआ।

उत्तर प्रदेश: 72 घंटे में बारिश और बिजली गिरने से 7 मौतें

नोएडा सेक्टर 10,11 में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है।उत्तर प्रदेश में शनिवार रात मानसून ने दस्तक दे दी। इसके चलते लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, आजमगढ़, नोएडा और प्रयागराज में देर रात तक भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 43 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारिश और बिजली गिरने से 72 घंटे में 7 लोगों की मौत हो गई है। 

हरियाणा: 5 जिलों में बारिश; घग्गर नदी में फंसी कार, महिला सुरक्षित निकाली

हरियाणा के पहाड़ी क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 34 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

हरियाणा में प्री-मानसून बारिश से पंचकूला में घग्गर नदी उफान पर चल रही है। नदी के तेज बहाव में एक कार फंस गई, जिसमें सवार महिला चालक को बमुश्किल स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। कालका-शिमला रेल ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

भूस्खलन और पेड़ गिरने के चलते ट्रैक बाधित हुआ है। कालका से सुबह चलने वाली दो ट्रेनें आधे रास्ते से लौटीं है। ट्रैक से मलबा हटाने का काम जोरों पर चल रहा है। 

बिहार: गर्मी का असर, 29 जून तक पटना में स्कूल बंद

प्रदेश के अधिकतर जिलों में धूप खिली हुई है। पश्चिमी चंपारण में बारिश का अलर्ट है।

बिहार में मानसून की एंट्री तो हो गई है। लेकिन कई जगह पर बारिश नहीं हो रही है। नमी अधिक होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। इसका प्रभाव मानसून पर भी पड़ रहा है। पटना में स्कूल खुलने का फैसला 30 जून को लिया जाएगा। 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी 26 जून से खुलने थे। 

छत्तीसगढ़: पूरे राज्य में मानसून सक्रिय, लेकिन 71% कम बारिश से खेती में 15 दिन की देरी

अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून के देरी से आने के कारण जून में कोटे की बारिश करीब 71 फीसदी तक कम हुई है। 24 जून तक राज्य में 126.9 मिमी बारिश होनी चाहिए। अभी सिर्फ 37.2 मिमी बारिश हुई है। इसका असर कृषि पर हुआ है। 10 से 15 जून तक मानसून की बारिश शुरू होने पर खेतों में बुआई का काम शुरू हो जाता है। इस साल 15 दिन की देरी हो गई है। 

हिमाचल: मानसून की एंट्री के साथ भारी बारिश, मंडी-कुल्लू में बाढ़, गाड़ियां बहीं

नाले में आई बाढ़ से लगभग 100 सड़कें और 300 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफार्मर ठप हो गए।

हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। अधिकतर क्षेत्रों में बीती रात से ही भारी बारिश हो रही है। इससे मंडी जिले की सराज घाटी में काफी नुकसान हुआ है। सराज के तुंगाधार में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में कई वाहन बह गए। उधर, पानी डेंजर लेवल के पास पहुंचने पर पंडोह बांध के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं।


फ्लाइट छोड़कर चले गए पायलट; पैसेंजर्स को 6 घंटे बाद बाय रोड दिल्ली भेजा गया
लंदन से आ रही एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट को पायलट जयपुर में छोड़कर चले गए। इसके बाद 150 से ज्यादा पैसेंजर्स 6 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। पायलट्स का कहना था कि उनके ड्यूटी आवर्स पूरे हो चुके हैं। फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से दिल्ली की बजाय जयपुर डायवर्ट किया गया था।

ये खबर अहम क्यों हैं: फ्लाइट में सवार ब्रिटिश-इंडियन अदित ने कहा कि यात्री परेशान हो रहे थे, लेकिन उन्हें दिल्ली भेजने की व्यवस्था नहीं की जा रही थी। एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को ट्वीट करके शिकायत की गई। इसके बाद एअर इंडिया ने जल्द ही समाधान का वादा किया। फिर भी 6 घंटे बाद पैसेंजर्स को बाय रोड दिल्ली भेजा गया।


PM मोदी को मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान; दोनों देशों के बीच कई एग्रीमेंट साइन हुए

PM मोदी को ऑर्डर ऑफ नाइल से सम्मानित करते इजिप्ट के प्रेसिडेंट अब्देल फतेह अल-सीसी। 1997 के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इजिप्ट दौरे पर पहुंचा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ से सम्मानित किया गया है। इससे पहले मोदी ने राजधानी काहिरा में 11वीं सदी की अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इसे भारत के बोहरा समुदाय की सहायता से दोबारा बनाया गया है।

अमेरिका के चार और मिस्र के दो दिन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। रविवार को मिस्र दौरे के आखिरी दिन मोदी ने इजिप्ट के प्रेसिडेंट अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की। सीसी ने उन्हें मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ से सम्मानित किया।

इसके पहले मोदी ने 11वीं सदी की अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इसे भारत के बोहरा समुदाय की सहायता से दोबारा बनाया गया है। प्रधानमंत्री हेलियोपोलिस स्मारक भी गए। यहां उन्होंने पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यह स्मारक राष्ट्रमंडल ने बनवाया है। यह उन 3,799 भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने इजिप्ट में प्रथम विश्व युद्ध में अपनी जान गंवा दी थी।

इजिप्ट में पिरामिड विजिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी।

मोदी इजिप्ट के प्रधानमंत्री के साथ पिरामिड देखने भी गए। ये पिरामिड दुनिया के सात अजूबों में शामिल हैं। करीब आधे घंटे तक मोदी ने इन पिरामिड्स के बारे में जानकारी ली। मोदी और सीसी ने कुछ MoUs भी साइन किए। इनमें दोनों देशों के बीच स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप शुरू करने का जिक्र है।

PM मोदी ने मिस्र में 11वीं सदी की मस्जिद का दौरा किया। इसे भारत के बोहरा समुदाय ने दोबारा बनवाया है।

क्या है ऑर्डर ऑफ नाइल
इजिप्ट में इसे ‘किलादात अल नाइल’ कहा जाता है। 1915 में इसकी शुरुआत सुल्तान हुसैन कामिल ने की थी। यह अवॉर्ड उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने देश सेवा में अहम योगदान दिया हो। 1953 में मिस्र गणतंत्र बना और इसके बाद ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ को देश के सर्वोच्च सम्मान का दर्जा दिया गया। इसमें जो नाइल शब्द है, वो दरअसल नील नदी से जुड़ा है। इस अवॉर्ड की चार कैटेगरीज हैं।

PM मोदी ने हेलियोपोलिस स्मारक जाकर पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

मोदी को एयरपोर्ट पर इजिप्ट के प्रधानमंत्री ने रिसीव किया
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को दो दिन के दौरे पर इजिप्ट पहुंचे थे। मोदी को एयरपोर्ट पर वहां के प्रधानमंत्री ने रिसीव किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 1997 के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री मिस्र पहुंचा। मोदी ने यहां भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की।

मिस्र में भारत के एम्बेसडर अजीत गुप्ते ने कहा कि भारत और मिस्र के व्यापारिक संबंध चार हजार साल पुराने हैं। PM मोदी की इस यात्रा से संबंध और मजबूत होंगे।

काहिरा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को रिसीव करते मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

काहिरा के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वंदे मातरम और मोदी-मोदी के नारे भी लगे। साड़ी पहन मिस्र की एक महिला जेना ने मोदी को फिल्म शोले का गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे…’ गाकर सुनाया।

PM मोदी को गाना सुनाती भारतीय मूल की महिला जेना।

मोदी को तब आश्चर्य हुआ जब महिला ने बताया कि वह बहुत कम हिंदी जानती है और कभी भारत नहीं आई है। मोदी ने महिला से कहा- किसी को पता भी नहीं चलेगा कि आप मिस्र की बेटी हो या हिंदुस्तान की बेटी हो।

PM मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की।

शनिवार को पीएम मोदी ने मिस्र के PM मैडबौली के नेतृत्व में मिस्र मंत्रिमंडल की इंडिया यूनिट के साथ एक राउंड टेबल चर्चा में भी भाग लिया। इसके बाद उन्होंने काहिरा में भारतीय प्रवासी बोहरा समुदाय के सदस्यों और योग टीचरों रीम जाबक और नाडा एडेल से मुलाकात की।

काहिरा में PM नरेंद्र मोदी ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली से मुलाकात की।

26 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

तस्वीर इसी साल 25 जनवरी की है। तब इजिप्ट के प्रेसिडेंट अब्देल फतेह अल सीसी गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट थे। इसके पहले उन्होंने हैदराबाद हाउस में PM मोदी से मुलाकात की थी।

जरूरत के वक्त मदद
पिछले साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया। इससे सबसे बड़ा संकट जो पैदा हुआ वो ग्लोबल फूड क्राइसिस था। यूक्रेन वो मुल्क है जो इजिप्ट को सबसे ज्यादा फूड प्रोडक्ट्स सप्लाई करता है।

जंग शुरू होने के बाद हालात बदतर होने लगे। इजिप्ट में तो भुखमरी का संकट पैदा होने लगा था। इसकी वजह यह थी कि यूक्रेन के कार्गो शिप दूसरे देशों को सप्लाई देने के लिए पोर्ट से ही नहीं निकल पा रहे थे। इस मुश्किल दौर में भारत ने इजिप्ट की मदद की।

भारत सरकार ने बहुत तेजी से इजिप्ट को 62 हजार टन गेहूं भेजा। बाद में इजिप्ट सरकार ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा करने के लिए स्पेशल डिप्लोमैटिक नोट भेजा।

दोहरी भूमिका और हमारे लिए फायदेमंद


. गो फर्स्ट को मिलेगी ₹425 करोड़ की फंडिंग; 3 मई से इसकी फ्लाइट्स का ऑपरेशन बंद है
नकदी संकट से जूझ रही गो फर्स्ट एयरलाइन को राहत मिली है। इसके क्रेडिटर्स ने एयरलाइन को 425 करोड़ रुपए की फंडिंग को मंजूरी दी है। इसकी फ्लाइट्स 3 मई से ही बंद हैं। गो फर्स्ट ने जुलाई में 22 विमानों के साथ 78 डेली फ्लाइट ऑपरेट करने का प्लान बनाया है।

ये खबर अहम क्यों हैं: गो फर्स्ट के बेड़े में 59 विमान शामिल हैं। एयरलाइन 27 डोमेस्टिक और 8 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट करती थी। देश के एविएशन सेक्टर में कंपनी की हिस्सेदारी 7% है। इंडिगो, एअर इंडिया, स्पाइसजेट के पास गो- फर्स्ट से ज्यादा विमान है।

नवाज फिर बन सकेंगे पाकिस्तान के PM; संसद ने आजीवन अयोग्यता वाला कानून बदला

नवाज शरीफ फिलहाल लंदन में हैं। माना जा रहा है कि वो सितंबर के पहले हफ्ते में पाकिस्तान लौट सकते हैं। (फाइल)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री लंदन से मुल्क लौटकर न सिर्फ चुनाव लड़ सकेंगे, बल्कि जीतने पर फिर प्रधानमंत्री भी बन सकेंगे। इसके लिए पाकिस्तानी संसद ने कानून में बदलाव किया है। नए कानून के तहत किसी भी सांसद को 5 साल से ज्यादा के लिए अयोग्य करार नहीं दिया जा सकेगा। संसद ने ‘लाइफटाइम डिस्क्वॉलिफिकेशन’ को रद्द कर दिया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री लंदन से मुल्क लौटकर न सिर्फ चुनाव लड़ सकेंगे, बल्कि जीतने पर फिर प्रधानमंत्री भी बन सकेंगे। पाकिस्तान की संसद ने ‘लाइफटाइम डिस्क्वॉलिफिकेशन’ को रद्द कर दिया है।

नए कानून के तहत किसी भी सांसद को अब 5 साल से ज्यादा के लिए अयोग्य करार नहीं दिया जा सकेगा। नए कानून का फायदा नवाज के साथ नई पार्टी इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी (IPP) के चीफ जहांगीर खान तरीन को भी मिलेगा।

IPP में ज्यादातर वही नेता हैं, जिन्होंने 9 मई की हिंसा के बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) छोड़ी है। माना जा रहा है कि इस पार्टी को फौज ने ही तैयार कराया है, ताकि इमरान को सियासी तौर पर खत्म किया जा सके।

नवाज को जून 2017 में अयोग्य करार दिया गया था। अब पांच साल से ज्यादा हो चुके हैं और नए कानून के तहत वो चुनाव लड़ सकते हैं। (फाइल)

नवाज और तरीन को कैसे फायदा मिलेगा

नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शनिवार को कहा था कि उनके पिता जल्द पाकिस्तान लौट सकते हैं। इसके बाद वो सियासी फैसले लेंगे।

लंदन में हैं नवाज शरीफ

जहांगीर खान तरीन और इमरान की यह तस्वीर 2016 की है। तब दोनों बहुत करीबी दोस्त थे। अब तरीन ने इमरान की पार्टी को तोड़ने में सबसे अहम किरदार निभाया है।

तरीन कौन हैं

अमेरिका और भारत की दोस्ती सबसे महत्वपूर्ण- बाइडेन

पेट में कोकीन से भरे 59 कैप्सूल छुपाकर दिल्ली पहुंची महिला…

नवीन निश्चल,नई दिल्ली: दिल्ली के आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर कस्टम की टीम ने गिनी-बिसाऊ की रहने वाली एक महिला को कोकीन तस्करी के आरोप में पकड़ा है। महिला अपने पेट में कोकीन से भरे 59 कैप्सूल छुपाकर दिल्ली पहुंची थी। इन कैप्सूल में कुल 724 ग्राम कोकीन भरे हुए थे, जिसकी कीमत करीब 11 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गोयल ने भारत के 50 से अधिक शीर्ष यूट्यूबर से बातचीत की

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश के 50 से अधिक शीर्ष यूट्यूबर से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान हस्तकला को लोकप्रिय बनाने, मोटे अनाज (श्री अन्न) के लाभ और उपभोक्ता जागरूकता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। यह बातचीत 23 जून को हुई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि इसमें शामिल होने वाले विभिन्न यूट्यूबर्स में विवेक बिंद्रा, गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी), विराज सेठ (मोंक एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक), गणेश प्रसाद (थिंक स्कूल), श्लोक श्रीवास्तव (टेक बर्नर), प्रफुल बिल्लोर (एमबीए चाय वाला) और अनुष्का राठोड़ (अनुष्का राठोड़ फाइनेंस) प्रमुख थे। उन्होंने बताया, ‘केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विभिन्न क्षेत्रों के शीर्ष यूट्यूबर के साथ सार्थक संवाद किया।’

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय के घर पर जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। SP सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, ‘यह एक कोल्ड स्टोरेज प्लांट की जमीन थी और इस पर विनोद उपाध्याय, संजय उपाध्याय और उनके गिरोह के सदस्यों ने कब्जा कर लिया गया था। वह (संजय उपाध्याय) फिलहाल फरार है और उस पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित है। उस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं।’

Exit mobile version